Trending News

अगले कुछ घंटों में मौसम का बड़ा पलटवार, 15 राज्यों में IMD ने ज़ारी किया रेड अलर्ट, कई इलाकों में भारी बारिश का खतरा

देशभर में मानसून एक बार फिर पूरी ताकत के साथ सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान ने अगले कुछ घंटों और आने वाले 3 से 4 दिनों के लिए कई राज्यों में अत्यधिक बारिश, तेज आंधी और वज्रपात को लेकर गंभीर चेतावनी जारी की है। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और फ्लैश फ्लड का खतरा बढ़ गया है, जबकि मैदानी इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति बनने की आशंका जताई गई है।

15 राज्यों में रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने अत्यंत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए 15 राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना। उत्तर और पूर्वी भारत में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और राजस्थान। इन राज्यों में कई स्थानों पर भारी से अति-भारी बारिश हो सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की संभावना है।

12 राज्यों में तेज आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी

IMD के अनुसार अगले कुछ घंटों के भीतर करीब 12 राज्यों में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ गरज-चमक, वज्रपात और तेज बारिश की भी संभावना है।

चेतावनी वाले राज्यों में दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और पश्चिम बंगाल शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश में 69 जिलों में बारिश के आसार हैं, जबकि 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान 17 जिलों में भारी से अति-भारी बारिश हो सकती है।

बिहार में पटना सहित 21 जिलों में बारिश का अनुमान है। वहीं उत्तर बिहार के 9 जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

पंजाब में राज्य के सभी 23 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली-NCR में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं 26 से 28 जुलाई के बीच मानसून ट्रफ के सक्रिय होने से राजधानी में तेज बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है।

IMD की महत्वपूर्ण सलाह

पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा करने वाले लोग भूस्खलन और फ्लैश फ्लड को लेकर सतर्क रहें, तेज बारिश के दौरान नदी-नालों और जलभराव वाले इलाकों से दूरी बनाए रखें। आंधी और बिजली चमकने के समय खुले स्थानों में जाने से बचें। मौसम विभाग की आधिकारिक अपडेट पर लगातार नजर रखें और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

एक्सपर्ट्स का कहना है की अगले कुछ दिन देश के कई हिस्सों के लिए चुनौतीपूर्ण रह सकते हैं। ऐसे में सतर्क रहना, अनावश्यक यात्रा से बचना और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करना ही सबसे सुरक्षित विकल्प होगा।

news desk

Recent Posts

NEET Paper Leak Controversy: जंतर-मंतर पर 31वें दिन भी डटे छात्र, मोदी सरकार ने दिया बातचीत का खुला ऑफर

नई दिल्ली। NEET पेपर लीक मामले, परीक्षा प्रणाली में बड़े सुधारों और केंद्रीय शिक्षा मंत्री…

50 minutes ago

मैंगो ड्रिंक्स पर 5% GST के लिए 22-25% असली आम पल्प जरूरी करने की तैयारी, विशेषज्ञ समिति ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट

भारत के बेवरेज यानी पेय सेक्टर में क्वालिटी और ट्रांसपेरेंसी लाने के लिए सरकार एक…

56 minutes ago

24 जुलाई 2026 का राशिफल: इन राशियों को होगा धन लाभ, कुछ को रहना होगा सतर्क, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल

नई दिल्ली: 24 जुलाई 2026, शुक्रवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम…

1 hour ago

बजट के बीच सर्राफा बाजार में हड़कंप! चांदी 4,000 टूटी और सोने के दामों में भी भारी गिरावट, जानें वजह

सर्राफा बाजार में आज उस समय बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब सोने और चांदी…

2 hours ago