Trending News

राजेश एक्सपोर्ट्स पर बड़ा आरोप: ₹15 लाख करोड़ की कमाई में गड़बड़ी, SEBI की सख्त कार्रवाई

राजेश एक्सपोर्ट्स को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, देश की सफल और बेंगलुरु स्थित कंपनी राजेश एक्सपोर्ट्स, जो लंबे समय तक भारत की प्रमुख कंपनियों में गिनी जाती रही है, अब एक नए विवाद में फंस गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजेश एक्सपोर्ट्स पर करीब 15 लाख करोड़ रुपये की फर्जी कमाई दिखाने का आरोप लगा है। मामला इतना गंभीर हो गया है कि सेबी (SEBI) ने इस पर कार्रवाई करते हुए बैन भी लगा दिया है।

भारतीय शेयर बाजार में सालों से निवेशकों का भरोसा जीतने वाली और खुद को दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड रिफाइनिंग व ज्वेलरी एक्सपोर्ट कंपनियों में से एक बताने वाली ‘राजेश एक्सपोर्ट्स’ (Rajesh Exports) एक बड़े वित्तीय घोटाले के आरोपों में घिर गई है। बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने कंपनी के राजस्व (Revenue) और बैलेंस शीट में बड़े स्तर पर फर्जीवाड़ा पकड़ते हुए कंपनी और उसके प्रमोटर राजेश मेहता के खिलाफ सख्त अंतरिम आदेश जारी कर दिया है।

SEBI की जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

सालों तक भारत की सबसे सफल और अमीर लिस्टेड कंपनियों में गिनी जाने वाली बेंगलुरु की इस कंपनी पर सेबी की जांच में निम्नलिखित गंभीर आरोप लगे हैं…

राजस्व को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाना: आरोप है कि कंपनी ने समूह स्तर (Group Level) पर अपनी जो आय दिखाई थी, उसका एक बहुत बड़ा हिस्सा वास्तविक रिकॉर्ड और दस्तावेजों से मैच नहीं खा रहा है। यह अंतर करीब 15 लाख करोड़ रुपये की फर्जी कमाई दिखाने जैसा बताया जा रहा है।

जांच में सहयोग न करना: सेबी ने अपने आदेश में साफ कहा है कि कंपनी प्रबंधन ने व्यापक वित्तीय अनियमितताओं की जांच के दौरान नियामक के साथ किसी भी तरह का सहयोग नहीं किया।

कार्रवाई के बाद दलाल स्ट्रीट पर हड़कंप, शेयरों में लगा लोअर सर्किट

सेबी की इस कड़े एक्शन की खबर जैसे ही बाजार में फैली, राजेश एक्सपोर्ट्स के शेयरों को खरीदने वाला कोई नहीं बचा। गुरुवार के कारोबारी सत्र में कंपनी के शेयरों में भारी बिकवाली देखी गई:

5% की भारी गिरावट: बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर कंपनी का शेयर अपने पिछले बंद 110.15 रुपये की तुलना में सीधे 4.99 प्रतिशत टूटकर 104.65 रुपये पर खुला।

लोअर सर्किट पर लॉक: बाजार खुलते ही शेयरों में 5 प्रतिशत का लोअर सर्किट लग गया और ट्रेडिंग फ्रीज हो गई।

52-हफ्ते का स्तर: कंपनी के शेयरों का 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर (High) 239 रुपये है, जबकि न्यूनतम स्तर (Low) 80.11 रुपये दर्ज किया गया है।

निवेशकों के लिए बड़ा झटका: राजेश एक्सपोर्ट्स की सालाना आय अक्सर भारत की टॉप लिस्टेड कंपनियों की कतार में खड़ी रहती थी। ऐसे में सेबी द्वारा आय को सत्यापित न कर पाने की बात कहना, रिटेल और संस्थागत दोनों ही तरह के निवेशकों के भरोसे पर एक बड़ी चोट है।

आगे क्या होगा?

सेबी ने फिलहाल अंतरिम आदेश जारी कर प्रमोटर राजेश मेहता और कंपनी पर कई तरह के प्रतिबंध (Ban) लगा दिए हैं। इस मामले में विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद कंपनी पर भारी जुर्माना या बाजार से हमेशा के लिए बैन करने जैसी बड़ी कार्रवाई भी हो सकती है। निवेशकों को फिलहाल इस शेयर से दूरी बनाने की सलाह दी जा रही है।

news desk

Recent Posts

Airtel ने शुरू की बिना डेटा वाली सस्ती सर्विस, जानें 185 से 206 रुपये तक के प्लान्स के फायदे

अगर आप उन करोड़ों मोबाइल यूजर्स में से हैं जिन्हें इंटरनेट डेटा की रत्ती भर…

40 minutes ago

UP Election 2027: सपा से सीट बंटवारे से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, प्रियंका गांधी के सामने 150 सीटों का जीत का ब्लूप्रिंट

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के साथ सीट बंटवारे…

1 hour ago

शिवा शर्मा डेथ केस: आगरा तक पहुंची श्रद्धा दुबे की तलाश, वायरल ऑडियो में धमकी देने का कथित दावा

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे की…

2 hours ago

ट्रेन से पार्सल भेजना हुआ सस्ता, जानिए किसे मिलेगा 25% छूट का फायदा?

अगर आप भी इस फेस्टिवल सीजन में ट्रेन के जरिए अपने किसी खास तक पार्सल…

2 hours ago

ICU में भर्ती JDU नेता नीरज कुमार, अनंत सिंह से सियासी टकराव के बीच बिगड़ी तबीयत

बिहार की राजनीति में जेडीयू के वरिष्ठ नेता नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ने से हलचल…

2 hours ago