क्राइम

पढ़ाई के लिए लिया था फोन फिर प्रेमी के कहने पर शेयर करने लगी मां और मौसी की गन्दी तस्वीरें,ऐसे खुला राज !

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपनी ही बेटी और उसके प्रेमी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि उसकी बेटी ने अपने प्रेमी के कहने पर मां और मौसी की आपत्तिजनक तस्वीरें खींचकर युवक को भेज दीं। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

रिपोर्ट के अनुसार, 49 वर्षीय महिला को करीब एक महीने पहले अपनी बेटी के फोन में कुछ संदिग्ध चीजें दिखीं। परिवार के मुताबिक, युवती ने करीब एक साल पहले पढ़ाई के लिए पिता से मोबाइल फोन लिया था। मामला तब सामने आया जब एक दिन मां अचानक बेटी के कमरे में पहुंचीं और उसे एक युवक के साथ वीडियो कॉल पर बात करते देख लिया। मां को देखते ही युवती ने तुरंत कॉल काट दी, जिससे परिवार का शक और बढ़ गया।

इसके बाद परिवार ने युवती से फोन का पासवर्ड मांगा, लेकिन वह टालती रही। कुछ समय बाद जब परिवार को पासवर्ड मिल गया और फोन की जांच की गई, तो उसमें आपत्तिजनक तस्वीरें मिलने का दावा किया गया। महिला का आरोप है कि ये तस्वीरें उस समय खींची गई थीं जब वह सो रही थीं, और इन्हें वरुण नाम के युवक के साथ शेयर किया गया था। साथ ही यह भी आरोप है कि युवती ने अपनी मौसी की नहाते समय ली गई तस्वीरें भी युवक को भेजी थीं।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि फोन से मिले मैसेज से पता चलता है कि युवक ने ही युवती से तस्वीरें भेजने के लिए कहा था। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और उसकी तलाश की जा रही है।

news desk

Recent Posts

बुशरा बीवी की सेहत को लेकर परेशान इमरान खान, जेल से वकीलों को दिया बड़ा निर्देश, बोले- पहले पत्नी को बचाइए

आडियाला जेल में पीटीआई नेता गौहर अली से मुलाकात के दौरान की गुहार, बुशरा बीवी…

11 minutes ago

‘सुबह 11 बजे शराब की बदबू’… राहुल गांधी का भगवंत मान पर बड़ा आरोप

पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की ‘इंसाफ रैली’ के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल…

39 minutes ago

दिवाली से पहले अमूल ने दिया महंगाई का झटका, घी-मक्खन की कीमतें बढ़ीं, त्योहारों पर बिगड़ेगा रसोई का बजट

त्योहारी सीजन में डेयरी उत्पादों की बढ़ती मांग के बीच अमूल का फैसला, गुजरात और…

1 hour ago

शुरुआती झटकों और बारिश के बीच भारत की रोमांचक जीत, न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर सीरीज पर किया कब्जा

भारत ने बुधवार, 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए पहले रोमांचक…

2 hours ago

न तेल, न बाती, न स्विच! आखिर कैसे काम करता है पानी से जलने वाला यह स्मार्ट दीया?

दिवाली के त्योहार पर बाजार में इस बार स्मार्ट पानी वाले दीये चर्चा में हैं।…

2 hours ago