Trending News

UP Budget से पहले सपा ने खोला मोर्चा, अखिलेश बोले-यह योगी सरकार का विदाई बजट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार मंगलवार को विधानसभा में बजट पेश कर रही है, लेकिन इससे पहले ही समाजवादी पार्टी (सपा) ने योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सरकार के सूत्रों का दावा है कि यह प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा बजट होगा, वहीं सपा के वरिष्ठ नेता अखिलेश यादव, शिवपाल सिंह यादव और रामगोपाल यादव ने बजट को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं दी हैं।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार का यह विदाई बजट है और इसके साथ ही भाजपा की भी विदाई तय है।

वहीं शिवपाल सिंह यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बजट से पहले ही जनता का हिसाब साफ हो चुका है—रोजगार शून्य है, किसान कर्ज में डूबा है और नौजवान निराश है। अब ‘जुमलों का बजट’ नहीं चलेगा।

रामगोपाल यादव ने भी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब देश की निगाहें केंद्र के बजट पर टिकी हों, तो प्रदेश में कौन सा बहुत अच्छा बजट आ जाएगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यूपी में कौन सा बड़ा अर्थशास्त्री मुख्यमंत्री बैठा है। गरीबों के घर उजाड़ दिए गए और अब बजट लेकर आएंगे।

गौरतलब है कि सपा की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय आई है जब योगी सरकार विधानसभा में अपना आखिरी बजट पेश कर रही है। अगले साल 2027 में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। माना जा रहा है कि इस बार का बजट करीब 9 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। चुनावी वर्ष को देखते हुए सरकार जनता को राहत देने और कई बड़ी घोषणाओं के जरिए अपने वोट बैंक को मजबूत करने की कोशिश कर सकती है।

दूसरी ओर, सपा ने योगी सरकार के खिलाफ राजनीतिक मोर्चा खोलते हुए जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने की रणनीति तेज कर दी है, ताकि आगामी चुनावी मुकाबले में पूरी ताकत के साथ उतर सके।

news desk

Recent Posts

क्या 80 फीसदी पाकिस्तानी मर्द समलैंगिक हैं? हालात कैसे बनते जा रहे हैं विस्फोटक!

पाकिस्तान की ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट हिना बलोच के एक बयान ने सोशल मीडिया से लेकर सामाजिक…

10 minutes ago

दिल्ली में एक्सपायर्ड फूड रैकेट का भंडाफोड़, डेट बदलकर बिक रही थीं सॉफ्ट ड्रिंक्स और बिस्किट्स

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने द्वारका इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए…

41 minutes ago

बिहार के मोतिहारी में जहरीली शराब का कहर: 5 मौतें, 15 से ज्यादा बीमार, कई लोगों की आंखों की रोशनी गई

बिहार के मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से बड़ा हादसा सामने आया है। इस घटना…

4 hours ago

ऊर्जा संकट से निपटने का सरकार का बड़ा प्लान,इंडक्शन कुकर और पेट्रोकेमिकल्स उत्पादन बढ़ाने की तैयारी

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी ईरान-अमेरिका संघर्ष और हार्मुज जलडमरूमध्य में शिपिंग बाधित होने…

4 hours ago

शशि थरूर के काफिले पर हमला मामले में एक आरोपी उमर गिरफ्तार, चुनाव प्रचार के दौरान हुई घटना ने बढ़ाया सियासी तापमान

तिरुवनंतपुरम: केरल विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूरके काफिले को शुक्रवार शाम…

5 hours ago

तेहरान का बड़ा दावा, अमेरिकी F-15E ढेर, हार्मुज के पास A-10 भी गिरा, ट्रम्प को दी गई ब्रीफिंग

तेहरान: ईरान-इजराइल-अमेरिका युद्ध के बीच हालात और ज्यादा गंभीर हो गए हैं। ईरान ने दावा…

6 hours ago