Trending News

बरेली हिंसा अपडेट: अब तक 49 गिरफ्तार, पुलिस ने रातभर छापेमारी कर 2500 अज्ञात आरोपियों पर दर्ज की एफआईआर

उत्तर प्रदेश के बरेली में पिछले दिनों शुक्रवार की नमाज के बाद हुई हिंसा के सिलसिले में पुलिस ने अब तक 49 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में कुल 10 FIR दर्ज की गई हैं, जिनमें 180 नामजद और करीब 2500 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है.

रातभर चली छापेमारी

एसएसपी बरेली के अनुसार, दर्ज FIR में कोतवाली थाने में 5, बरादली में 2, प्रेमनगर में 1 और कैंट में 1 FIR शामिल है. अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मौलाना तौकीर रजा समेत आठ लोग शनिवार को गिरफ्तार किए गए थे, जबकि रातभर चलाए गए छापेमारों में 41 और आरोपी पकड़े गए. इसके अलावा 9 अन्य लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक , नामजद आरोपियों में इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के प्रमुख रजा खान भी शामिल हैं, जिन पर कथित तौर पर विरोध प्रदर्शन का आह्वान करने का आरोप है.

मौलाना तौकीर रजा न्यायिक हिरासत में

बरेली के डीएम ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि मुख्य साजिशकर्ता मौलाना तौकीर रजा और सात अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया और उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. इसके साथ ही बरेली हिंसा के इस मामले में जांच जारी है और पुलिस ने व्यापक सतर्कता बरतने के साथ लगातार छापेमारी की प्रक्रिया तेज कर दी है.

news desk

Recent Posts

नए वैरिएंट BA.3.2 के साथ फिर लौटा कोरोना !  Cicada वैरिएंट की एंट्री, कई देशों में बढ़ी निगरानी

काफी समय से कोविड संक्रमण को लेकर स्थिति शांत मानी जा रही थी। लोग बिना…

4 hours ago

‘तुतारी’ मिशन पर ब्रेक! BJP ने शिंदे को दिया साफ संदेश

महाराष्ट्र की सियासत में इन दिनों सत्तारूढ़ गठबंधन के भीतर ही रणनीतिक खींचतान देखने को…

9 hours ago

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले टेनिस स्टार लिएंडर पेस BJP में शामिल

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले Bharatiya Janata Party (BJP) ने बड़ा सियासी दांव खेलते…

10 hours ago

नासिक SEX स्कैंडल : ‘ज्योतिष’ के नाम पर यौन शोषण, अशोक खरात केस में नया खुलासा… महिलाओं को सम्मोहन के बाद…

अशोक खरात को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। उसकी गंदी हरकतों से जुड़े…

11 hours ago

Breaking News : बिहार के नालंदा में शीतला मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

बिहार के नालंदा जिले में स्थित शीतला माता मंदिर में मंगलवार को उस वक्त बड़ा…

13 hours ago