Trending News

“I Love Mohammad” पोस्टर विवाद पर इकरा हसन का सरकार पर हमला, कहा —” जनता मिट्टी में मिला देगी”

कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के तीखे तेवरों के बीच उत्तर प्रदेश का “I Love Mohammad” पोस्टर विवाद बढ़ता जा रहा है. अब इकरा ने योगी सरकार पर सीधे आरोप लगाते हुए कहा है कि राज्य सरकार को संविधान और नागरिक अधिकारों की जानकारी ही नहीं है और तानाशाही का दौर किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उनका कहना था, “तानाशाही से कोई रुकेगा नहीं — जनता इन्हें मिट्टी में मिला देगी.”

सपा सांसद ने नाराजगी जताते हुए कहा कि ‘ये समझ नहीं आ रहा है क्योंकि अगर कोई अभद्र टिप्पणी करे तब तो समझ आता है. पर एक त्योहार पर अगर अपने मजहब के लिए कोई अच्छी बात कह रहा है, आई लव मोहम्मद हुजूर पाक सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के लिए कहा गया, जिन्होंने हमेशा अमन और भाईचारे की बात की है. पूरे दुनिया भर में उनके चाहने वाले लोग इस तरह के फरमानों से और इस तरह की तानाशाही से रुकेंगे नहीं. कोई भी नहीं रुकेगा. उत्तर प्रदेश में जो सरकार चल रही है उन्हें ना तो संविधान का पता है और ना ही इस देश के नागरिकों के अधिकारों का पता है. किस तरह की कानून व्यवस्था इस देश में चल रही है.’

सीएम योगी ने विवाद पर क्या कहा ?

इससे पहले यूपी के सीएम योगी ने इस विवाद पर बड़ा बयान देते हुए कहा था कि ‘बरेली में एक मौलाना भूल गया कि राज्य में सत्ता किसकी है. उसे लगा कि वो जब चाहे व्यवस्था को रोक सकता है, लेकिन हमने साफ कर दिया कि न तो नाकाबंदी होगी और न ही कर्फ्यू, लेकिन हमने जो सबक सिखाया है, उससे आने वाली पीढ़ियाँ दंगे करने से पहले दो बार सोचेंगी.’

news desk

Recent Posts

Delhi Jantar Mantar Protest: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर बवाल, 700 से ज्यादा हिरासत में; 10 अक्टूबर को ‘जंतर मंतर 2.0’ का ऐलान

राजधानी दिल्ली का ऐतिहासिक जंतर-मंतर इस वक्त देश की सबसे सुलगती राजनीतिक आग की चपेट…

2 hours ago

Samsung Galaxy S27 Ultra: सैमसंग लवर्स के लिए बड़ी खबर! दो 200MP कैमरे और धांसू फीचर्स के साथ आएगा नया स्मार्टफोन

सैमसंग (Samsung) के चाहने वालों के लिए एक बेहद रोमांचक खबर सामने आई है। कंपनी…

3 hours ago

बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों का कमाल, बुमराह-दुबे ने पलटा फाइनल का पासा; पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड

एशियन गेम्स 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय मेंस क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए…

4 hours ago

‘आप’ को बड़ा झटका! मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने थामा कांग्रेस का हाथ

भारतीय राजनीति के गलियारों में एक ऐसा राजनीतिक भूचाल आया है, जिसने सबको सकते में…

6 hours ago

सलमान खान के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! सरकार से क्लियरेंस मिलने के बाद साफ हुआ ‘मातृभूमि’ की रिलीज का रास्ता

सिनेमा के गलियारों में खलबली मच गई है और फैंस के दिलों की धड़कनें तेज…

7 hours ago