Trending News

बरेली हिंसा: यूपी सरकार ने विपक्षी नेताओं के बरेली दौरे पर लगाई रोक, AAP नेताओं को लखनऊ में रखा हाउस अरेस्ट, अखिलेश यादव बरेली जा पाएंगे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बरेली में हाल ही में हुई हिंसक झड़पों के मामले को लेकर राजनीतिक तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है. पहले सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर बरेली जाने वाले सपा के एक डेलीगेशन को प्रशासन ने रोक दिया था.  अब आम आदमी पार्टी (AAP) के पंचायत प्रकोष्ठ अध्यक्ष विनय सिंह सहित कई नेताओं को बरेली जाने से रोकते हुए लखनऊ में हाउस अरेस्ट किया गया. AAP पार्टी नेताओं ने इस कार्रवाई को अलोकतांत्रिक बताया और विरोध जताया. विनय सिंह ने वीडियो संदेश में कहा कि “हम शांति के साथ बरेली जाकर हालात का जायज़ा लेना चाहते थे, लेकिन सरकार डर रही है कि अगर सच्चाई सामने आई तो उसकी पोल खुल जाएगी.”

AAP और SP का रुख

AAP सांसद संजय सिंह ने बरेली कांड को बीजेपी सरकार की “पूर्व नियोजित साजिश” करार दिया. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि बुलडोजर कार्रवाई चुनिंदा तौर पर मुस्लिम समुदाय के घरों पर की जा रही है, जो सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन भी है. संजय सिंह ने चेतावनी दी कि यदि मामला अदालत तक गया, तो कार्रवाई करने वाले अधिकारियों को भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है, यहां तक कि उनकी नौकरी भी जा सकती है.

वहीं, समाजवादी पार्टी (SP) ने भी बरेली की स्थिति को गंभीरता से लिया और 14 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भेजने की घोषणा की थी, लेकिन प्रशासन ने इस प्रतिनिधि मंडल को बरेली जाने से रोक दिया था. अब प्रशासनिक रोक और विपक्ष के हमलों के बीच यह साफ है कि बरेली कांड ने यूपी की राजनीति में नई आग भड़काई है.

अखिलेश यादव बरेली जायेंगे?

वहीँ सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि SP के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी बरेली जा सकते हैं और वहां पीड़ितों और स्थानीय लोगों से मिलकर हालात का जायज़ा ले सकते हैं. हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि प्रशासन से उन्हें अनुमति

मिलेगी या नहीं. विपक्ष ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर पाबंदी बताया, जबकि पुलिस का कहना है कि यह अप्रिय स्थिति से बचाव के लिए आवश्यक है. अब पूरे प्रदेश की नजरें इस पर लगी हैं कि आने वाले घंटों में प्रशासन क्या कदम उठाता है? और क्या अखिलेश यादव बरेली तक पहुँच पाएंगे?

news desk

Recent Posts

53वां श्रीमती सुंदरी देवी अंतर महाविद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट: जेएनपीजी और लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज फाइनल में

लखनऊ स्थित श्री जय नारायण मिश्र पीजी कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित 53वें श्रीमती…

3 hours ago

क्लाइमेट चेंज और ह्यूमिडिटी का असर! सेशेल्स में फैला ‘चिकनगुनिया इन्फेक्शन’, एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी

अगर आप नीले समंदर और सफेद रेत वाले सेशेल्स(Seychelles) के द्वीपों पर अपनी अगली छुट्टियों…

3 hours ago

कोडिंग की दुनिया में ‘स्पार्क’ का धमाका: OpenAI ने लॉन्च किया अब तक का सबसे तेज़ AI मॉडल!

अगर आप कोडिंग करते में दिलचस्पी रखते हैं, तो तैयार हो जाइए। OpenAI ने अपना…

6 hours ago

टी-20 विश्व कप में उलटफेर का दौर, छोटी टीमें दे रहीं कड़ी टक्कर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराया

टी-20 विश्व कप में इस बार जबरदस्त रोमांच देखने को मिल रहा है। तथाकथित छोटी…

7 hours ago

महोबा में मिड-डे मील पर सवाल, वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप

सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। इन दिनों…

8 hours ago

तेलंगाना निकाय चुनाव: कांग्रेस को बढ़त, BJP को झटका, BRS दूसरे स्थान पर

तेलंगाना में 116 नगर पालिकाओं और सात नगर निगमों के चुनाव परिणाम तेजी से सामने…

8 hours ago