Trending News

बिहार चुनाव 2025:  NDA और INDIA के भीतर सीटों की लड़ाई ने बिगाड़ा समीकरण, चिराग की नाराज़गी से PK को मिल सकता है मौका?

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखें तय हो चुकी हैं. पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होना है.  लेकिन चुनावी तारीखों के ऐलान के बाद भी दोनों प्रमुख गठबंधनों  NDA और INDIA (पूर्व में महागठबंधन)  के भीतर सीटों के बंटवारे को लेकर जबरदस्त खींचतान जारी है.

NDA में अंदरूनी असहमति और सहयोगी दलों का दबाव

भले ही बीजेपी और जेडीयू के बीच गठबंधन की ‘मजबूत समझ’ का दावा किया जा रहा हो, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है. एलजेपी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान खुलकर नाराज़ हैं. उन्हें 25 से 28 सीटों का ऑफर मिला है, लेकिन वे 40 सीटों से कम पर तैयार नहीं हैं. चिराग साफ कह चुके हैं कि अगर उन्हें “सम्मानजनक हिस्सेदारी” नहीं दी गई, तो वह किसी भी समझौते का हिस्सा नहीं बनेंगे.

इसी तरह, हम पार्टी के जीतन राम मांझी को 8–10 सीटों का प्रस्ताव दिया गया है, लेकिन वे भी इससे खुश नहीं हैं.

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को लगभग 5 से 6 सीटें मिल सकती हैं.

सूत्रों के मुताबिक, NDA के भीतर सीटों का 80% बंटवारा तय हो चुका है, लेकिन चिराग, मांझी और कुछ अन्य दलों की मांगों के चलते आधिकारिक ऐलान अटका हुआ है.

जन सुराज के साथ नई सियासी चाल?

इस बीच चिराग पासवान की ओर से एक नया राजनीतिक संकेत सामने आया है. उन्होंने कहा है कि अगर NDA में बात नहीं बनी, तो प्रशांत किशोर (PK) की पार्टी ‘जन सुराज’ के साथ गठबंधन का रास्ता खुला है. यह बयान सिर्फ दबाव बनाने की रणनीति नहीं, बल्कि एक वैकल्पिक राजनीतिक समीकरण की संभावित शुरुआत भी माना जा रहा है.

PK पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि उनकी पार्टी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी

उनकी पार्टी पारदर्शिता, संगठनात्मक मजबूती और ग्राउंड कनेक्शन पर ज़ोर दे रही है. ऐसे में चिराग और PK का साथ आना, NDA के लिए बड़ा झटका बन सकता है.

INDIA गठबंधन में भी सीटों पर फंसा गणित

उधर तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बना INDIA गठबंधन भी सीट बंटवारे के पेंच में उलझा हुआ है. कांग्रेस कम से कम 70 सीटों की मांग कर रही है, जबकि उन्हें 55 से कम सीटों का ऑफर मिला है.

राजद खुद 130 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है.वाम दलों को 35, VIP को 20 और कुछ छोटे दलों को राजद के कोटे से एडजस्ट करने की योजना बनाई जा रही है.तेजस्वी यादव को भले ही गठबंधन की समन्वय समिति का प्रमुख बनाया गया है, लेकिन कांग्रेस की ज़िद और सहयोगी दलों की ऊंची मांगों ने सीट बंटवारे का फॉर्मूला फंसा दिया है.

news desk

Recent Posts

मायावती ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, कांग्रेस-सपा और बीजेपी पर साधा निशाना, यूपी में पांचवीं बार सरकार बनाने का लक्ष्य

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने अपनी तैयारियां…

3 hours ago

23 साल का ऐतिहासिक सफर खत्म! क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा

पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। पांच…

4 hours ago

मौत की सजा के बावजूद बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना, बोलीं- अपने लोगों के बीच मरना पसंद करूंगी

भारत में रह रहीं पूर्व प्रधानमंत्री ने AP को ईमेल भेजकर दिसंबर में वापसी का…

4 hours ago

यूपी में कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार, विंध्य-पूर्वांचल प्रोजेक्ट के लिए 2,800 करोड़ जारी

उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे को एक अभूतपूर्व रफ्तार देते हुए योगी सरकार…

4 hours ago

IPL 2027 से पहले CSK-SRH में महाट्रेड! 4 खिलाड़ियों की अदला-बदली, लिविंगस्टोन की हुई चेन्नई में एंट्री

हार्दिक पांड्या के ट्रेड की चर्चाओं के बीच चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने…

4 hours ago