Trending News

बरेली: ‘आई लव मुहम्मद’ पोस्टर विवाद में सुरक्षा के चलते इंटरनेट सेवा 48 घंटे के लिए बंद, पीएसी-RAF तैनात त्योहारों पर सख्त चौकसी

यूपी के बरेली मंडल में ‘आई लव मुहम्मद’ पोस्टर वाले विवाद के बाद माहौल गरम है. ऊपर से इसी बीच दशहरा और दुर्गा पूजा भी हैं, तो एहतियात के तौर पर प्रशासन ने गुरुवार दोपहर से इंटरनेट 48 घंटे के लिए बंद कर दिया है. यानी शनिवार दोपहर 3 बजे तक न फेसबुक चलेगा, न व्हाट्सऐप, न यूट्यूब. सरकार का कहना है कि सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाकर माहौल बिगाड़ा जा सकता है, इसलिए ये कदम उठाया गया.

संवेदनशील इलाकों में भारी सुरक्षा तैनात है—पुलिस, PAC और RAF सब एक्टिव मोड में हैं. कई जगहों पर ड्रोन से नज़र रखी जा रही है और फ्लैग मार्च भी किया गया. बरेली के साथ-साथ शाहजहांपुर, पीलीभीत और बदायूं को भी अलर्ट पर रखा गया है.

पिछले हफ्ते जुमे की नमाज़ के बाद कोतवाली इलाके में भीड़ और पुलिस के बीच झड़प हुई थी. पथराव और हिंसा भी हुई. तब से अब तक 81 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं और 10 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं. तौकीर रजा खान, उनके कुछ साथियों और एक रिश्तेदार को जेल भेज दिया गया है. बुधवार को सीबीगंज में एक मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को घायल हालत में पकड़ा गया.

दशहरा और जुमे की नमाज़ को देखते हुए सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. महिला एसओजी और क्यूआरटी की छह टीमें मैदान में उतारी गई हैं. पुलिस कंट्रोल रूम हर मूवमेंट पर नज़र रख रहा है ताकि कहीं भी भीड़ बनते ही तुरंत एक्शन लिया जा सके.

बाज़ारों में फिलहाल सब कुछ सामान्य दिख रहा है—रौनक भी है और भीड़ भी. लेकिन इंटरनेट बंद होने की खबर ने लोगों को बेचैन कर दिया है. प्रशासन का कहना है कि सब कंट्रोल में है और त्योहारों को शांतिपूर्वक निपटाने की पूरी तैयारी की गई है.

news desk

Recent Posts

भूटान क्यों बढ़ा रहा बौद्ध कूटनीति का दायरा? गेलेफू से मंदिरों तक बदलती रणनीति के पीछे क्या है बड़ा मकसद

थिम्पू: हिमालय में भारत और चीन के बीच स्थित भूटान अपनी सुरक्षा, राष्ट्रीय पहचान और…

4 hours ago

सिक्किम का ये गांव अब रहने लायक नहीं! 32 घर तबाह, 107 लोग राहत शिविर में; उजड़ने से पहले जानिए पीड़ितों को क्या मिलेगा

पश्चिम सिक्किम: लगातार बारिश, भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ ने रिम्बी गांव के सामने बड़ा…

4 hours ago

कर्मचारियों को फिर मिलेगी OPS, शिक्षामित्रों को शिक्षक बनने का मौका; चुनाव से पहले अखिलेश यादव के बड़े ऐलान

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को…

4 hours ago

पति के प्राइवेट पार्ट पर पत्नी ने क्यों डाल दिया तेजाब? दो साल पहले हुई थी लव मैरिज, ससुराल पहुंचते ही बिगड़ी बात

आजमगढ़: जिले में शनिवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां ससुराल पहुंचे युवक के…

4 hours ago

UPI पेमेंट पर नए चार्ज पर रोक की मांग खारिज: सुप्रीम कोर्ट के नोटिस से गरमाया डिजिटल ट्रांजैक्शन का मुद्दा!

क्या अब रोजमर्रा के ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करना महंगा होने वाला है? सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार…

4 hours ago

ईवीएम पर फिर मायावती का बड़ा सवाल, बोलीं- बैलेट पेपर से हों चुनाव; चंद्रशेखर आजाद की जीत को लेकर BJP पर लगाया गंभीर आरोप

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को ईवीएम के इस्तेमाल को लेकर…

5 hours ago