अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानी CEO की नियुक्ति को लेकर बुधवार को अहम बैठक हो रही है। मणिराम दास छावनी में चल रही इस बैठक में ट्रस्ट के प्रमुख सदस्य और अयोध्या के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी भी मौजूद हैं। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में CEO के नाम पर अंतिम फैसला हो सकता है।
राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO की नियुक्ति के लिए रिटायर्ड जज प्रमोद कोहली की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय खोज समिति बनाई गई थी। समिति ने मंगलवार को अपनी अंतिम रिपोर्ट ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि को सौंप दी। समिति ने CEO पद के लिए तीन योग्य पेशेवरों के नामों का पैनल ट्रस्ट को दिया है।
इस समिति में रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल विष्णुकांत चतुर्वेदी और पूर्व वैज्ञानिक सुरेश हवारे भी शामिल थे। समिति ने उम्मीदवारों का मूल्यांकन संस्थागत नेतृत्व, प्रबंधन क्षमता, ईमानदारी और दूरदर्शिता जैसे मानकों के आधार पर किया।
बैठक में ट्रस्ट के तीन खाली पदों को भरने पर भी फैसला होने की खबर है। सूत्रों के मुताबिक, नए सदस्यों के तौर पर अयोध्या से मदन मोहन पांडेय, दिल्ली से महेश भागचन्दका और शिकोहाबाद से निर्मला यादव के नाम तय किए गए हैं। हालांकि, इन नामों की आधिकारिक घोषणा ट्रस्ट की ओर से की जानी बाकी है।
बुधवार की बैठक में CEO की नियुक्ति के अलावा ट्रस्ट डीड में संशोधन, नए प्रेस प्रवक्ता की नियुक्ति और अन्य प्रशासनिक विषयों पर भी चर्चा हो सकती है।
ट्रस्ट के सदस्य महंत दिनेंद्र दास ने मंगलवार को कहा था कि CEO की नियुक्ति पर अंतिम फैसला ट्रस्ट बोर्ड विचार-विमर्श के बाद करेगा और निर्णय सर्वसम्मति से लिया जाएगा।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी रणनीति को नया…
रामपुर: उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक महिला के समाधि लेने की तैयारी की खबर…
नई दिल्ली: दशहरा पर रावण दहन देखने और मेले का आनंद लेने के लिए बड़ी…
लखनऊ: कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे 10…
नई दिल्ली: प्यार और जुनून के बीच एक महीन लकीर होती है। जब मोहब्बत में…
नवरात्रि की नौ पावन रात्रियों के बाद विजयादशमी का शुभ अवसर हमारे जीवन में एक…