Trending News

GEN-ALPHA की गजब पहल! 7 साल की बच्ची पहुंची DM के पास, सड़क की बदहाली की खोली पोल

देश में GEN-Z के बाद अब GEN-ALPHA भी अपनी आवाज बुलंद करता नजर आ रहा है। मऊ जिले से सामने आया एक ऐसा मामला हर किसी का ध्यान खींच रहा है। वार्ड संख्या-17 की सात साल की समरा नाज अपने इलाके की बदहाल सड़क की समस्या लेकर सीधे जिलाधिकारी (DM) के पास पहुंच गई और उसकी मरम्मत कराने की अपील की। सोचिए, जिस उम्र में बच्चों के हाथों में खिलौने और किताबें होनी चाहिए, उस उम्र में समरा को अपनी परेशानी लेकर अधिकारी के दरवाजे तक पहुंचना पड़ा।

क्या है पूरा मामला?

मामला मऊ जिले के वार्ड संख्या-17 का है। यहां रहने वाली समरा नाज ने जिलाधिकारी को बताया कि उनके इलाके की सड़क बेहद खराब हालत में है। इस वजह से उसे स्कूल आने-जाने में काफी परेशानी होती है। समरा ने बताया कि कई बार खराब रास्ते के कारण वह गिर जाती है, जिससे उसकी स्कूल ड्रेस गंदी हो जाती है और उसे स्कूल में डांट भी सुननी पड़ती है।

जिलाधिकारी आनंद वर्धन ने बच्ची से बातचीत के दौरान पूछा कि वह स्कूल किस साधन से जाती है। इस पर समरा ने बताया कि वह ऑटो से स्कूल जाती है, लेकिन सड़क की खराब स्थिति के कारण रास्ते में उसे काफी परेशानी होती है।

क्या बोले जिलाधिकारी?

समरा नाज की शिकायत को जिलाधिकारी आनंद वर्धन ने गंभीरता से सुना और उसकी समस्या के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने बच्ची को तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया।

डीएम ने बताया कि बच्ची की शिकायत के आधार पर सड़क की स्थिति की जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए सड़क को दुरुस्त कराने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। जिलाधिकारी ने मीडिया से बातचीत के दौरान भी इस पूरे मामले की जानकारी दी और सड़क की समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया।

समरा नाज की यह पहल भले ही एक छोटी बच्ची की शिकायत हो, लेकिन इसने व्यवस्था के सामने एक बड़ा सवाल जरूर खड़ा कर दिया है। जिस उम्र में बच्चों को स्कूल जाने और पढ़ाई करने की चिंता होनी चाहिए, उस उम्र में एक बच्ची को अपने रास्ते की बदहाली के खिलाफ आवाज उठानी पड़ रही है।

हालांकि, समरा का सीधे डीएम तक पहुंचना यह भी दिखाता है कि अपनी समस्या के समाधान के लिए आवाज उठाने की कोई उम्र नहीं होती। अब सबकी नजर इस बात पर है कि समरा की शिकायत के बाद सड़क की स्थिति कब तक सुधरती है और क्या उसे स्कूल जाते समय खराब रास्ते और गंदी ड्रेस की परेशानी से आखिरकार निजात मिल पाती है।

news desk

Recent Posts

मुफ्त बिजली, महिलाओं को ₹40 हजार और OPS की वापसी! 2027 के लिए अखिलेश यादव का ‘आर्थिक PDA’ प्लान, 75 जिलों में चलेगा अलग दांव

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी रणनीति को नया…

2 hours ago

10 दिन से पुलिस को चकमा दे रही ‘ब्यूटी क्वीन’ श्रद्धा दुबे! 3 अफसरों पर गिरी गाज, अब मां-बाप से पूछताछ… आखिर कहां छिपी है आरोपी?

लखनऊ: कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे 10…

2 hours ago

‘इश्का-इश्का’ में प्यार की हद पार करता जुनून, हैली शाह की दमदार एक्टिंग और खौफनाक कहानी बांधे रखती है

नई दिल्ली: प्यार और जुनून के बीच एक महीन लकीर होती है। जब मोहब्बत में…

2 hours ago

रावण के 10 सिर दर्शाते हैं इंसान की ये 10 बुराइयां, जानिए क्या हैं इनके अर्थ

नवरात्रि की नौ पावन रात्रियों के बाद विजयादशमी का शुभ अवसर हमारे जीवन में एक…

2 hours ago