Entertainment

भारत में टूटा ‘Avengers’ का ऑल-टाइम रिकॉर्ड!  Tom Holland की Spider-Man: Brand New Day  फिल्म ने डे-1 पर छापे 60 करोड़ से ज्यादा

अगर आपको लग रहा था कि इंडियन ऑडियंस के बीच हॉलीवुड सुपरहीरो फिल्मों का हाइप अब पहले जैसा नहीं रहा, तो टॉम हॉलैंड की नई फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-Man: Brand New Day) ने 30 जुलाई को भारतीय सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस स्पाइडर-मैन मूवी ने टिकट खिड़की पर ऐसा बवंडर उठाया है कि पुराने सारे आंकड़े मिनटों में चूर-चूर हो गए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने भारत में अपने पहले ही दिन 60.60 करोड़ की ऐतिहासिक कमाई करके ट्रेड एनालिस्ट्स को भी हैरान कर दिया है।

इस धमाकेदार शुरुआत के साथ ही स्पाइडर-मैन ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर एक नया इतिहास रच दिया है। ‘ब्रांड न्यू डे’ अब भारत में हॉलीवुड इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन चुकी है।

इससे पहले यह ऑल-टाइम रिकॉर्ड ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ (Avengers: Endgame) के नाम था, जिसने डे-1 पर 53.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। लेकिन अब स्पाइडर-मैन ने मार्वल के ही सबसे बड़े रिकॉर्ड को पछाड़कर इंडियन मार्केट में अपना राज कायम कर लिया है।

दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म ने अपनी ही फ्रेंचाइजी की पिछली ब्लॉकबस्टर को भी बहुत बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया है। साल 2021 में आई ‘स्पाइडर-मैन: नो वे होम’ ने भारत में पहले दिन 32.67 करोड़ की नेट ओपनिंग ली थी, जिसे उस वक्त काफी बड़ा माना गया था। वहीं ‘ब्रांड न्यू डे’ ने अपनी पिछली इंस्टॉलमेंट की तुलना में लगभग दोगुनी कमाई करके साबित कर दिया है कि भारत में पीटर पार्कर का क्रेज़ किस लेवल पर पहुँच चुका है।

भारतीय दर्शकों का प्यार सिर्फ ओरिजिनल इंग्लिश वर्जन तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि डब वर्जन्स में भी थिएटर्स हाउसफुल चल रहे हैं। कलेक्शन ब्रेकअप पर नज़र डालें तो इंग्लिश वर्जन से सबसे ज्यादा 32.25 करोड़ की कमाई हुई है, जबकि हिंदी डब्ड वर्जन ने अकेले 22.00 करोड़ का आंकड़ा पार करके चौंका दिया है। इसके अलावा साउथ लैंग्वेजेस तेलुगु 3.25 करोड़, तमिल 3.00 करोड़, मलयालम और कन्नड़ में भी फिल्म को ठोस रिस्पॉन्स मिला है।

फिल्म की बात करें तो टॉम हॉलैंड के साथ जेंडया और जैकब बैटलन की तिकड़ी को बड़े पर्दे पर फिर से देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। वहीं जॉन बर्नथल और सैडी सिंक जैसे नए चेहरों की एंट्री ने प्लॉट को एक फ्रेश और इंटेंस मोड़ दिया है, जिसकी वजह से थिएटर्स में हर सीन पर सीटियाँ बज रही हैं। वर्ड-ऑफ-माउथ इतना स्ट्रॉन्ग है कि मल्टीप्लेक्स से लेकर सिंगल स्क्रीन्स तक के शोज़ तेजी से फुल हो रहे हैं।

वर्किंग डे पर रिलीज़ होने के बावजूद जब फिल्म ने पहले दिन 60 करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा छू लिया है, तो ज़ाहिर है कि पहला वीकेंड तबाही मचाने वाला है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि शनिवार और रविवार की एडवांस बुकिंग को देखते हुए यह फिल्म अपने पहले तीन दिनों में ही कमाई के नए माइलस्टोन सेट करने जा रही है। अगर यही रफ्तार रही, तो ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ भारत में कमाई के मामले में अब तक के सारे हॉलीवुड रिकॉर्ड्स रीराइट कर देगी।

news desk

Recent Posts

रियलिटी शो में सियासी चेहरे का जलवा! शहजाद पूनावाला बने ‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर

मनोरंजन की दुनिया में 'राइज एंड फॉल 2' के ग्रैंड फिनाले ने सबको चौंका दिया।…

16 minutes ago

धनतेरस पर इन चीजों की खरीदारी से बचें! जानें क्या कहती हैं धार्मिक मान्यताएं

दीपावली की जगमगाती तैयारियों के बीच वह पावन घड़ी आ गई है, जिसका हर घर…

33 minutes ago

मिडटर्म में हार, फिर भी ट्रंप के तेवर बरकरार! ‘VETO’ के दम पर डेमोक्रेट्स को दी चुनौती

अमेरिकी राजनीति में मध्यावधि चुनावों के नतीजों के बाद नया सियासी घमासान शुरू हो गया…

48 minutes ago

Maharashtra Politics: 10 नवंबर के बाद शरद पवार और प्रफुल्ल पटेल की होगी बैठक? NCP के दोनों गुटों में सुलह की अटकलें तेज

अस्पताल में डेढ़ घंटे की मुलाकात के दौरान शरद पवार ने दिया बातचीत का संकेत,…

51 minutes ago

यूपी भाजपा खेल प्रकोष्ठ के सह संयोजक जसपाल सिंह का हुआ सम्मान

लखनऊ । खेलों के विकास और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में लंबे समय…

1 hour ago

Dhanteras 2026: धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का आज कितना बजे है शुभ मुहूर्त? जानें राहुकाल से लेकर खरीदारी का सही समय

धनतेरस पर खरीदारी के लिए आज तीन शुभ चौघड़िया मुहूर्त, दोपहर 12:05 से 1:27 बजे…

1 hour ago