Trending News

कृपया यात्रीगण ध्यान दें! रेलवे के इस फैसले से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

नई दिल्ली। अगर आप ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए अहम है। रेलवे ने ट्रेन टिकट के रिजर्वेशन स्टेटस को लेकर बड़ा कदम उठाया है। अब यात्रियों को ट्रेन का रिजर्वेशन स्टेटस यात्रा से करीब 10 घंटे पहले ही पता चल जाएगा।

रेलवे बोर्ड ने पहली बार रिजर्वेशन चार्ट तैयार करने के समय में बदलाव का फैसला किया है। रेलवे के अनुसार, सुबह 5:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे के बीच रवाना होने वाली ट्रेनों का पहला रिजर्वेशन चार्ट पिछली रात 8:00 बजे तक तैयार कर लिया जाएगा।

वहीं, दोपहर 2:01 बजे से रात 11:59 बजे और रात 12:00 बजे से सुबह 5:00 बजे के बीच चलने वाली ट्रेनों के लिए पहला रिजर्वेशन चार्ट ट्रेन के प्रस्थान से 10 घंटे पहले तैयार करने की योजना है।यात्रा से 10 घंटे पहले तैयार होगा रिजर्वेशन चार्ट

रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। अब दोपहर 2:01 बजे से रात 11:59 बजे और रात 12:00 बजे से सुबह 5:00 बजे के बीच रवाना होने वाली ट्रेनों का पहला रिजर्वेशन चार्ट यात्रा से 10 घंटे पहले ही तैयार कर लिया जाएगा। इससे पहले रेलवे रिजर्वेशन चार्ट केवल 4 घंटे पहले बनाता था, जिसके कारण यात्रियों को अंतिम समय में भ्रम और असुविधा का सामना करना पड़ता था।

पहली बार बदला गया चार्ट तैयार करने का समय

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने पहली बार रिजर्वेशन चार्ट तैयार करने के समय में बदलाव किया है। इसका मकसद यात्रियों को उनकी सीट कन्फर्मेशन और यात्रा की स्थिति के बारे में पहले से जानकारी देना है, ताकि खासकर दूर-दराज से आने वाले यात्रियों की चिंता कम हो सके।

इंडिया टुडे से बातचीत में रेल मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि, “यात्रियों की सहूलियत के लिए अब चार्ट पहले तैयार किया जाएगा, जिससे वे अपनी यात्रा की योजना बेहतर तरीके से बना सकें।”

रेलवे ने इस फैसले को लेकर सभी जोनल रेलवे डिवीजनों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

रेलवे का कहना है कि इस फैसले से यात्रियों को पहले ही अपने टिकट की स्थिति की जानकारी मिल सकेगी, जिससे यात्रा की योजना बनाना आसान होगा और अंतिम समय की परेशानी से राहत मिलेगी।

news desk

Recent Posts

GST बचाने के लिए Triumph ने बदला गेम, 400 नाम रखा लेकिन इंजन कर दिया 350cc, कीमत घटी और ग्राहकों को मिलेगा सीधा फायदा

ब्रिटिश मोटरसाइकिल कंपनी Triumph Motorcycles ने भारतीय बाजार में अपनी एंट्री लेवल प्रीमियम बाइक रेंज…

2 hours ago

महाकुंभ से सुर्खियों में आए अभय सिंह अब बनेंगे ‘फैमिली मैन’: कौन है वो लड़की जिसने बदल दिया बाबा का मन?

प्रयागराज महाकुंभ 2025 में अपनी फर्राटेदार अंग्रेजी और IIT बैकग्राउंड से रातों-रात मशहूर हुए अभय…

4 hours ago

लखनऊ से DAAKit की बड़ी शुरुआत: MSMEs को अब मिलेगा same-day delivery का फायदा

लखनऊ / नई दिल्ली, 6 अप्रैल 2026 — हरियाणा से निकली तेजी से उभरती लॉजिस्टिक्स…

4 hours ago

MP : दोगुनी उम्र के पति को छोड़ शादीशुदा युवती ने चुना प्रेमी का साथ,  हाईकोर्ट ने दी लिव-इन में रहने की आजादी

ग्वालियर, 6 अप्रैल 2026: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर एक…

5 hours ago

IPL 2026 Team of the Week: रोहित-विराट का विंटेज अवतार, समीर रिज़वी और रघुवंशी जैसे ‘Gen Z’ सितारों ने लूटी महफिल

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का शुरुआती चरण क्रिकेट फैंस के लिए किसी…

5 hours ago