खेल

एशिया को 2025: हारिस रऊफ के विवादित इशारों से मचा बवाल… BCCI ने दी ICC में शिकायत

एशिया कप 2025 अब अपने आखिरी दौर में पहुंच चुका है. लेकिन मैदान के बाहर भी भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है. ताजा मामला सुपर-4 मुकाबले का है. जो 21 सितंबर को दुबई में खेला गया था. जानकारी के मुताबिक, इस मैच के दौरान पाकिस्तान के खिलाड़ी हारिस रऊफ और साहिबजादा फरहान ने भारतीय खिलाड़ियों के खिलाफ उकसाने वाले इशारे किए. इसी को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है.

बुधवार को भेजी गई इस शिकायत पर ICC को ईमेल मिल चुका है. अब मामला रेफरी रिची रिचर्डसन के पास जाएगा. अगर दोनों पाकिस्तानी खिलाड़ी आरोप मानने से इनकार करते हैं तो उन्हें एलीट पैनल रेफरी के सामने पेश होकर अपनी सफाई देनी होगी. इसके बाद ही तय होगा कि उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी या नहीं. इस विवाद के चलते एक बार फिर एशिया कप में क्रिकेट से ज्यादा चर्चाएं खिलाड़ियों के बर्ताव और बोर्डों की तनातनी को लेकर हो रही हैं.

PCB ने भी सूर्यकुमार यादव पर उठाई आपत्ति

BCCI की शिकायत का जवाब देते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने भी भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. दरअसल, सूर्य ने 14 सितंबर को हुए एक मैच के बाद बयान दिया था. जिसमें उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति संवेदना जताई और ऑपरेशन ‘सिंदूर’ में हिस्सा लेने वाले भारतीय सैनिकों को जीत समर्पित की थी.

PCB का कहना है कि सूर्यकुमार का यह बयान “राजनीतिक टिप्पणी” की श्रेणी में आता है और इसी वजह से उन्होंने शिकायत दर्ज की है. हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि PCB ने अपनी शिकायत तय समयसीमा (7 दिन) के भीतर की है या नहीं.

रऊफ और साहिबजादा के विवादित इशारे

21 सितंबर को खेले गए सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान के गेंदबाज़ हारिस रऊफ ने मैदान पर ऐसा इशारा किया. जिससे लग रहा था मानो किसी विमान को गिराया जा रहा हो. माना जा रहा है कि यह इशारा भारत की सैन्य कार्रवाई का मज़ाक उड़ाने के लिए किया गया. उस वक्त स्टेडियम में मौजूद भारतीय दर्शक “कोहली-कोहली” के नारे लगा रहे थे.

यही नहीं, इस दौरान रऊफ और साहिबजादा फरहान दोनों ने भारतीय खिलाड़ियों पर आपत्तिजनक टिप्पणियां भी कीं. रऊफ ने मैच के दौरान शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा को गालियां दीं, हालांकि दोनों भारतीय बल्लेबाज़ों ने बल्ले से इसका करारा जवाब दिया.

नकवी ने डाला ‘CR7’ वीडियो

एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का एक स्लो-मोशन वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में रोनाल्डो ऐसा इशारा करते नजर आ रहे थे. मानो कोई विमान अचानक गिर गया हो. बिल्कुल ऐसा ही इशारा हारिस रऊफ ने भारत के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान किया था. जानकारी के मुताबिक ये बताया जा रहा है कि नकवी पाकिस्तान का समर्थन कर भारत का मज़ाक बनाया. गौरतलब है कि नकवी न सिर्फ ACC के अध्यक्ष हैं. बल्कि पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं. इस वजह से वह अक्सर भारत के खिलाफ कड़े और भड़काऊ बयान देते रहे हैं.

news desk

Recent Posts

भारत बंद 12 फरवरी: किसान, मजदूर और कर्मचारी संगठनों का आंदोलन,  बैंक, बाजार और स्कूल रहेंगे बंद…जानिए आपके शहर पर कितना होगा असर

संयुक्त किसान मोर्चा और देश की 10 प्रमुख केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार…

3 minutes ago

बांग्लादेश में चुनाव: फर्स्ट-टाइम वोटर्स में उत्साह, नए सांसद भारत के साथ अच्छे रिश्तों की उम्मीद”

बांग्लादेश में चुनाव चल रहे हैं और गुरुवार को वोटिंग हो रही है। इस वोटिंग…

30 minutes ago

अनिल कपूर की ‘सूबेदार’ का दमदार टीजर रिलीज, 5 मार्च को प्राइम वीडियो पर होगा वर्ल्डवाइड प्रीमियर

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर की नई फिल्म ‘सूबेदार’ का टीजर रिलीज हो गया…

3 hours ago

कल बैंक जाने का बना रहे हैं प्लान ? पहले पढ़ लें ये खबर वरना हो सकती है परेशानी

नई दिल्ली: देशभर में 12 फरवरी 2026 (गुरुवार) को बैंक कर्मचारियों की बड़ी हड़ताल होने…

14 hours ago

कानपुर लैंबोर्गिनी कांड में नए खुलासे: CCTV कुछ और बता रहा, परिवार कुछ और—आखिर कार चला कौन रहा था?

कानपुर के चर्चित “लैंबोर्गिनी कांड” में जांच आगे बढ़ने के साथ हर दिन नए सवाल…

16 hours ago

स्टेज पर गरजीं ‘गुलाबी क्वीन’! बदतमीजी देख जैस्मीन सैंडलस ने बीच में रोका दिल्ली कॉन्सर्ट, कहा- “सेफ्टी पहले, गाना…

बॉलीवुड और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की क्वीन सिंगर जैस्मीन सैंडलस (Jasmine Sandlas) एक बार फिर…

17 hours ago