Sign In
  • My Bookmarks
IPress House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: अश्विन ने कहा IPL को अलविदा लेकिन इंटरनेशनल लीग्स में दिखाएंगे जलवा, जाने क्या है IPL से उनकी रिटायरमेंट का कारण ?
Share
IPress HouseIPress House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
IPress House > Blog > Latest News > अश्विन ने कहा IPL को अलविदा लेकिन इंटरनेशनल लीग्स में दिखाएंगे जलवा, जाने क्या है IPL से उनकी रिटायरमेंट का कारण ?
Latest Newsखेल

अश्विन ने कहा IPL को अलविदा लेकिन इंटरनेशनल लीग्स में दिखाएंगे जलवा, जाने क्या है IPL से उनकी रिटायरमेंट का कारण ?

news desk
Last updated: August 27, 2025 1:54 pm
news desk
Share
इंडियन क्रिकेटर और दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन
इंडियन क्रिकेटर और दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन
SHARE

इंडियन क्रिकेटर और दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है. 38 साल के अश्विन ने बुधवार को एक्स पर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह घोषणा की.

अश्विन ने अपनी पोस्ट में लिखा कि , ‘यह एक खास दिन है और इसलिए एक नई शुरुआत भी. कहा जाता है कि हर अंत एक नई शुरुआत लेकर आता है. आज मेरा IPL क्रिकेटर के रूप में सफर खत्म हो रहा है, लेकिन दुनिया की अलग-अलग लीग्स में गेम को एक्सप्लोर करने का मेरा नया सफर आज से शुरू हो रहा है. मैं सभी फ्रेंचाइजियों को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने मुझे इन सालों में बेहतरीन यादें और रिश्ते दिए, सबसे ज्यादा धन्यवाद IPL और @BCCI को, जिन्होंने अब तक मुझे इतना कुछ दिया. आने वाले समय का भरपूर आनंद लेने और लाभ उठाने का मुझे इंतजार है.’

शानदार रहा अश्विन का IPL का सफर

अश्विन ने IPL में 221 मैच खेले और 187 विकेट अपने नाम किए. उनका इकोनॉमी रेट 7.20 रहा, जबकि बल्लेबाजी में उन्होंने 833 रन बनाए. टूर्नामेंट में उनका बेस्ट गेंदबाजी आंकड़ा 4/34 रहा. अपने लंबे IPL सफर में वह चेन्नई सुपर किंग्स, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स का हिस्सा रहे.

वनडे और टी-20 में खूब चला अश्विन का जादू

अश्विन ने भारत के लिए 2010 में वनडे डेब्यू किया था और करीब एक दशक तक सीमित ओवरों में खेलते रहे. उन्होंने कुल 113 वनडे मैचों में 151 विकेट अपने नाम किए.
वहीं अगर टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो अश्विन टेस्ट क्रिकेट के इतिहास के सबसे सफल भारतीय गेंदबाजों में से एक हैं. उन्होंने 100 से अधिक टेस्ट में 500+ विकेट हासिल किए और भारत के लिए तेज़ी से 50, 100, 200, 300 और 400 विकेट लेने वाले गेंदबाज बने. अश्विन ने 5 शतक समेत 3000+ रन भी बनाए, जिससे वे बेहतरीन ऑलराउंडर साबित हुए.

T20 इंटरनेशनल करियर रहा यादगार

अश्विन का T20 इंटरनेशनल करियर भी यादगार रहा. उन्होंने 2010 में जिम्बाब्वे के खिलाफ डेब्यू किया था. भारत के लिए उन्होनें 65 टी20आई मैचों में 72 विकेट लिए. उनकी इकॉनमी लगभग 6.8 रही, जो इस फॉर्मेट में बेहद प्रभावी मानी जाती है.

क्यों अश्विन ने कहा IPL को अलविदा ?

2025 में IPL दौरान के दौरान वे विवादों में भी घिरे, जब उन्होंने डेवाल्ड ब्रेविस की ऊंची कीमत पर टिप्पणी की थी और CSK के साथी अफगान स्पिनर नूर अहमद की जरूरत पर सवाल उठाये थे. इसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी, जिसपर उन्हें सफाई भी देनी पड़ी थी. टीम के साथ संघर्ष और उनके विवादित बयानों ने उनका IPL करियर फीका बना दिया था. माना जा रहा है टीम के साथ चलते उनके विवाद के कारण उन्होंनें IPL को अलविदा कहा है.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #Ashwin, #AshwinBowling, #AshwinRetirement, #CricketNews, #CricketUpdates, #IndianCricket, #indianpresshouse, #InternationalLeagues, #IPL2025, #IPLHistory, #IPLRecords, #IPLRetirement, #IPLUpdates, #RavichandranAshwin, #SportsNews
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article राहुल फाजिलपुरिया और एल्विश यादव मशहूर सिंगर राहुल फाजिलपुरिया के हमलावरों से पुलिस की मुठभेड़, जानिए एनकाउंटर की इनसाइड स्टोरी!
Next Article मंत्री को भीड़ ने दौड़ाया नालंदा में विधायक और मंत्री को भीड़ ने क्यों दौड़ा लिया?, बॉडीगार्ड हुआ घायल.

फीचर

View More
एपस्टीन फाइल्स में बिल गेट्स

एपस्टीन फाइल्स में बिल गेट्स! मेलिंडा ने तोड़ी चुप्पी, पैंडेमिक सिमुलेशन से लेकर भारत को “लैबोरेटरी” बनाने तक – गेट्स का गन्दा खेल

कुछ हफ्ते पहले अमेरिकी न्याय विभाग ने एक बम फोड़ दिया। जेफरी एपस्टीन - वो शख्स जिसका नाम सुनते ही…

By Gopal Singh 8 Min Read
नोम चोमस्की एपस्टीन विवाद

वह विचारक जिसने सिखाया ‘हर चीज़ पर शक करो’, खुद किस सच से भागता रहा? एपस्टीन चोमस्की के रिश्तों के खुलासों से क्यों हिल गए लेफ्टिस्ट ?

कल्पना कीजिए—आप दशकों तक किसी को अपना वैचारिक मार्गदर्शक मानते रहे। उसकी…

9 Min Read

क्या अमेरिका इज़रायल के कब्जे में है? जॉनी किर्क हत्याकांड में खुल रहे हैं चौंकाने वाले राज, पत्नी भी मोसाद एजेंट?

हाल के दिनों में मोसाद के एजेंटों को लेकर चर्चाएं तेज़ हैं।…

5 Min Read

विचार

View More

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी का प्रभाव भारत की…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

लोकतंत्र या नियंत्रित व्यवस्था? रूस-चीन की राह पर चलती भारत और संघ की अदृश्य रणनीति!

एक समय देश में कांग्रेस पार्टी…

December 15, 2025

You Might Also Like

खेल

53वीं श्रीमती सुंदरी देवी अंतर-महाविद्यालय क्रिकेट: जेएनएमपीजी कॉलेज और लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज सेमीफाइनल में

लखनऊ। श्री जय नारायण मिश्रा पीजी कॉलेज में चल रही 53वीं श्रीमती सुंदरी देवी अंतर-महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन…

3 Min Read
Trending Newsखेल

ग्रीन पार्क, इकाना के बाद… अब UP के इस शहर में लगेगा क्रिकेट का तड़का!

उत्तर प्रदेश क्रिकेट के फलक पर अब लगातार अपनी मजबूत छाप छोड़ रहा है। भले ही रणजी टीम का प्रदर्शन…

5 Min Read
Trending Newsखेल

टी20 वर्ल्ड कप : मैच टाई… फिर सुपर ओवर… फिर दूसरा सुपर ओवर ! और आखिर में किस्मत से हारा अफगानिस्तान

कहते हैं क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है-यहां कब क्या हो जाए, कोई नहीं जानता। और जब बात टी-20 विश्व कप…

8 Min Read
Trending Newsखेल

लोकल क्रिकेट लीग से IPL तक…उभरती प्रतिभाओं का नया रास्ता, लेकिन ‘टीम इंडिया’ अब भी दूर की मंज़िल!

क्रिकेट की चकाचौंध…धोनी बनने का सपना, सचिन जैसी मासूम मुस्कान के साथ शतक ठोकने की ख्वाहिश, विराट की आक्रामकता और…

9 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?