Entertainment

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के एक्टर अनुज सचदेवा पर किसने किया हमला? हुए खून से लथपथ

टीवी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अनुज सचदेवा (‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम) को मुंबई की उनकी ही सोसाइटी में एक खौफनाक हमले का शिकार होना पड़ा है। 14 दिसंबर की रात हुई इस घटना का शॉकिंग वीडियो खुद अनुज ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें एक शख्स उन्हें डंडे से पीटता और जान से मारने की धमकी देता नज़र आ रहा है।

क्या थी ‘बवाल’ की असली वजह?
ये ड्रामा गोरेगांव वेस्ट की ‘हार्मनी मॉल रेजिडेंसी’ में हुआ। अनुज सचदेवा ने आरोप लगाया है कि A विंग फ्लैट 602 के उनके पड़ोसी ने उन पर और उनके पालतू डॉगी पर अटैक किया।
अनुज का दावा है कि उन्होंने सोसायटी ग्रुप में इस शख्स की ‘अजीबोगरीब पार्किंग’ के बारे में बस बताया था। इतने से ही वो शख्स इतना भड़क गया कि रॉड लेकर उन पर और डॉगी पर टूट पड़ा।
वायरल वीडियो में हमलावर चिल्ला रहा है कि अनुज के पेट डॉग ने उसे काट लिया था, जिसके बाद वो गुस्से से बेकाबू हो गया।

कैमरे में कैद हुआ ‘मॉबिंग मोमेंट’
एक्टर अनुज सचदेवा ने जो विडियो शेयर किया है उस विडियो में हालत पूरी तरह से आउट ऑफ कंट्रोल दिख रहा था| आरोपी शख्स गुस्से में लाठी लेकर अनुज की तरफ लेकर आता है और लगातार वार करता रहता है। एक्टर को चोट लगने के बाद सिक्योरिटी गार्ड्स को बीच में आना पड़ा और बड़ी मुश्किल से हमलावर को वहां से हटाया गया।

अनुज ने वीडियो में अपना दर्द बताते हुए कहा, ‘इस आदमी ने मुझे रॉड से मारा है। मेरे सिर से खून बह रहा है। इसने मुझे जान से मारने की कोशिश भी की है।‘

सेलेब्स ने FIR की डिमांड की
इस वायलेंट वीडियो के वायरल होते ही, टीवी इंडस्ट्री वर्ल्ड शॉक में है। किश्वर मर्चेंट, नारायणी शास्त्री और सिंपल कौल जैसे कई एक्टर्स ने अनुज का हालचाल पूछते हुए उन्हें तुरंत पुलिस कंप्लेंट (FIR) फाइल करने की सलाह दी है।

news desk

Recent Posts

Delhi Jantar Mantar Protest: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर बवाल, 700 से ज्यादा हिरासत में; 10 अक्टूबर को ‘जंतर मंतर 2.0’ का ऐलान

राजधानी दिल्ली का ऐतिहासिक जंतर-मंतर इस वक्त देश की सबसे सुलगती राजनीतिक आग की चपेट…

31 minutes ago

Samsung Galaxy S27 Ultra: सैमसंग लवर्स के लिए बड़ी खबर! दो 200MP कैमरे और धांसू फीचर्स के साथ आएगा नया स्मार्टफोन

सैमसंग (Samsung) के चाहने वालों के लिए एक बेहद रोमांचक खबर सामने आई है। कंपनी…

2 hours ago

बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों का कमाल, बुमराह-दुबे ने पलटा फाइनल का पासा; पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड

एशियन गेम्स 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय मेंस क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए…

3 hours ago

‘आप’ को बड़ा झटका! मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने थामा कांग्रेस का हाथ

भारतीय राजनीति के गलियारों में एक ऐसा राजनीतिक भूचाल आया है, जिसने सबको सकते में…

5 hours ago

सलमान खान के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! सरकार से क्लियरेंस मिलने के बाद साफ हुआ ‘मातृभूमि’ की रिलीज का रास्ता

सिनेमा के गलियारों में खलबली मच गई है और फैंस के दिलों की धड़कनें तेज…

5 hours ago