Latest News

जेंडर चेंज के बाद नई पहचान के साथ सामने आईं क्रिकेटर संजय बांगड़ के बेटे से बेटी बनीं अनाया बांगड़, Rise and Fall शो में किया 40 हजार शादी के प्रस्तावों का खुलासा

हाल ही में मशहूर बिजनेसमैन अशनीर ग्रोवर के रियलिटी शो “Rise and Fall” की शुरुआत हुई है और पहले ही हफ्ते में यह शो सुर्खियों में आ गया है. इस शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट्स में एक नाम जो खासा चर्चा में है, वह है अनाया बांगड़  का जो पहले आर्यन, संजय बांगड़  के बेटे हुआ करते थे. लेकिन जेंडर चेंज के बाद अब वो अनाया के नाम से एक नई पहचान के साथ सबके सामने आई हैं. Rise and Fall शो में अनाया ने एक कंटेस्टेंट आकृति से बातचीत के दौरान बताया कि जेंडर चेंज के बाद से उन्हें अब तक करीब 40,000 शादी के प्रस्ताव मिल चुके हैं. इस बात को सुनकर आकृति भी हैरान रह गईं. अनाया ने यह भी कहा कि यह सफर उनके लिए आसान नहीं था. लेकिन अब वे अपने जीवन से संतुष्ट हैं और खुद पर गर्व करती हैं.

कौन हैं अनाया बांगड़?

अनाया बांगड़

अनाया बांगड़, जिनका नाम पहले आर्यन बांगड़ था. प्रसिद्ध क्रिकेटर संजय बांगड़ के बेटे थे. आर्यन ने लंबे समय तक अपने जेंडर को लेकर संघर्ष किया और आखिरकार साहस दिखाते हुए जेंडर ट्रांजिशन का फैसला लिया. अब वो एक महिला के रूप में समाज के सामने आई हैं और उन्होंने अपना नया नाम अनाया रखा है. जेंडर चेंज से पहले आर्यन यानी अब अनाया, क्रिकेट खेला करती थीं और साथ ही कुछ सामाजिक अभियानों से भी जुड़ी रही थीं.

शो में आने का मकसद

अनाया के लड़के से लड़की बनने का सफ़र

अनाया ने बताया कि वो इस शो में अपनी पहचान को दिखने आई हैं. जिसमे उन्होंने कहा कि  मैं चाहती हूं कि लोग समझें, अपनी असली पहचान को स्वीकार करना कोई शर्म की बात नहीं है. बल्कि यह अपने आप से सच्चाई निभाने का साहसी कदम है. हर किसी को अपनी पहचान के साथ खुलकर जीने का हक है. चाहे वो किसी भी जेंडर, सोच या पृष्ठभूमि से क्यों न हो.

news desk

Recent Posts

मायावती ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, कांग्रेस-सपा और बीजेपी पर साधा निशाना, यूपी में पांचवीं बार सरकार बनाने का लक्ष्य

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने अपनी तैयारियां…

14 hours ago

23 साल का ऐतिहासिक सफर खत्म! क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा

पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। पांच…

14 hours ago

मौत की सजा के बावजूद बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना, बोलीं- अपने लोगों के बीच मरना पसंद करूंगी

भारत में रह रहीं पूर्व प्रधानमंत्री ने AP को ईमेल भेजकर दिसंबर में वापसी का…

15 hours ago

यूपी में कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार, विंध्य-पूर्वांचल प्रोजेक्ट के लिए 2,800 करोड़ जारी

उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे को एक अभूतपूर्व रफ्तार देते हुए योगी सरकार…

15 hours ago

IPL 2027 से पहले CSK-SRH में महाट्रेड! 4 खिलाड़ियों की अदला-बदली, लिविंगस्टोन की हुई चेन्नई में एंट्री

हार्दिक पांड्या के ट्रेड की चर्चाओं के बीच चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने…

15 hours ago