खेल

आनंद कुमार और कामिनी को लखनऊ खो-खो टीम की कमान

लखनऊ । बिजनौर में 20 मार्च से आयोजित की जाने वाली राज्य स्तरीय जूनियर खो-खो चैंपियनशिप में भाग लेने वाली लखनऊ की टीम की घोषणा गुरुवार को की गई। बालक टीम का नेतृत्व आनंद कुमार और बालिका टीम का नेतृत्व कामिनी को सौंपा गया है।

केडी सिंह बाबू स्टेडियम में गुरुवार को राष्ट्रीय लोकदल व्यापार प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष एवं नशा मुक्ति अभियान के अगुआ रोहित अग्रवाल ने टीमों को किट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

लखनऊ खो-खो संघ के सचिव राजेश कुमार वर्मा के अनुसार बालक टीम के अन्य सदस्य इस प्रकार हैं- देवराज सिंह, मुकेश सिंह, शिवम, अक्षत सिंह, सक्षम सिंह, अर्चित भारती, प्रिंस, अनय पाल, यश सोनी, राज राजभर व रवि गिरि। कोच : अमन कुमार गुप्ता, मैनेजर: कीर्ति रावत।

बालिका टीम: राखी विश्वकर्मा, मनीषा राठौर, शीतल, अंशिका वर्मा, महिमा, वैष्णवी, राखी शर्मा, आकांक्षा यादव, शहरीन, साक्षी एवं अपर्णा। कोच: दीपा चौरसिया, मैनेजर : श्वेता वर्मा।

news desk

Recent Posts

मेरठ जिला अस्पताल में LPG संकट : क्या लकड़ी के चूल्हे पर बना मरीजों का खाना? जानें वायरल वीडियो की सच्चाई

मेरठ | 20 मार्च, 2026: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक ऐसा चौंकाने वाला वीडियो…

5 hours ago

वाराणसी में छात्र की गोली मारकर हत्या: यूपी कॉलेज में गुटों के विवाद के बाद मची अफरा-तफरी

वाराणसी के यूपी कॉलेज से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक छात्र की…

6 hours ago

ईरान-अमेरिका टकराव तेज: होर्मुज स्ट्रेट बंद, ओमान के विदेश मंत्री के बयान से बढ़ी हलचल

28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले के बाद पूरे खाड़ी…

6 hours ago

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट का असर: पावर पेट्रोल ₹2 तक महंगा, प्रीमियम फ्यूल पर बढ़ेगा बोझ

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच अब…

7 hours ago