Trending News

आमिर मुत्ताकी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों की ‘नो एंट्री’ पर भड़का विपक्ष, प्रियंका गांधी ने कहा – ‘महिला पत्रकारों को बाहर रखना बेहद आपत्तिजनक…’

नई दिल्ली में शुक्रवार को अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी की हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस अब समय विवादों में घिर गई हैं. सवाल उठ रहे हैं कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस से महिला पत्रकारों को दूर रखा गया. उन्हे कार्यक्रम स्थल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई. इस घटना ने राजनीतिक हलचल मचा दी है, और विपक्षी दलों ने इसे लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है.

प्रियंका गांधी ने पीएम से मांगा जवाब

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी घटना पर नाराज़गी जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जवाब मांगा है. उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री जी, तालिबान मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस से महिला पत्रकारों को बाहर रखना बेहद आपत्तिजनक है. कृपया इस पर अपनी स्थिति स्पष्ट करें.’ प्रियंका ने आगे कहा कि यदि महिलाओं के अधिकारों को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता वास्तविक है, तो फिर भारत की सक्षम महिला पत्रकारों को इस तरह अपमानित होने की अनुमति क्यों दी गई.

महुआ मोइत्रा ने जताया विरोध
तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने भी इस फैसले को लेकर विदेश मंत्री एस. जयशंकर और केंद्र सरकार पर कड़ा प्रहार किया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “सरकार ने कैसे तालिबान प्रतिनिधि को भारत की धरती पर ‘केवल पुरुषों वाली’ प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की अनुमति दी? जयशंकर जी ने इस अपमानजनक शर्त को क्यों स्वीकार किया? और हमारे पुरुष पत्रकार वहां बने कैसे रहे?’

क्या भारत था दबाव में ?
सूत्रों के मुताबिक, मुत्तकी ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से बातचीत के कुछ घंटे बाद नई दिल्ली स्थित अफगान दूतावास में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. इसमें केवल सीमित पत्रकारों को बुलाया गया था और कोई भी महिला पत्रकार मौजूद नहीं थी. माना जा रहा है कि मीडिया आमंत्रण से जुड़े फैसले तालिबान अधिकारियों की ओर से लिए गए थे, जबकि भारतीय पक्ष ने यह सुझाव दिया था कि महिला पत्रकारों को भी आमंत्रित किया जाए, लेकिन अफगान प्रतिनिधिमंडल ने इस पर सहमति नहीं जताई.
इस घटना ने भारत में एक नई बहस छेड़ दी है. दरअसल अफगानिस्तान में तालिबान के शासन में महिलाओं के अधिकार बेहद सीमित कर दिए जाते हैं. दुनिया भर में महिलाओं के प्रति सोच और व्यवहार को लेकर तालिबान की आलोचना होती रहती है. अब भारत अपनी विदेश नीति में बड़ा यूटर्न लेते हुए तालिबान के साथ रिश्ते बढ़ा रहा है. लेकिन मुत्ताकी की प्रेस कॉन्फ्रेंस ने नया विवाद खड़ा कर दिया.

news desk

Recent Posts

unjab University Protest: दो यूनिवर्सिटी, दो विवाद और हिंसक प्रदर्शन; अफवाह से कथित रेप तक कैसे बिगड़े हालात

पंजाब में लगातार दो दिनों में दो बड़ी यूनिवर्सिटियां छात्रों के विरोध प्रदर्शन और हिंसा…

49 minutes ago

Delhi Politics: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़, प्रवेश वर्मा पर बरसे केजरीवाल; गिरफ्तारी की मांग

दिल्ली के तिलक नगर में सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर हुए विवाद के दौरान…

16 hours ago

जिम्नास्ट वेरोनिका वर्मा ने बढ़ाया लखनऊ का मान, Uneven Bars में जीता कांस्य पदक

प्रयागराज में आयोजित राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में K.D. Singh Babu Stadium की वेरोनिका वर्मा…

17 hours ago

South Africa Mass Shootings: दो शहरों में कुछ घंटों के भीतर 27 मौतें, 26 घायल; बंदूकधारियों की तलाश तेज

दक्षिण अफ्रीका में एक के बाद एक दो सामूहिक गोलीबारी से हड़कंप मच गया है।…

18 hours ago

यूपी 2027: 86 आरक्षित सीटों पर क्यों टिकी सबकी नजर? 2024 के नतीजों ने बदला दलित वोट का सियासी गणित

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में दलित वोट फिर केंद्र में है। 403 विधानसभा सीटों…

18 hours ago

2027 से पहले मायावती का बड़ा संगठनात्मक बदलाव, BSP तीन सेक्टर में बंटी; UP-उत्तराखंड की कमान खुद संभालेंगी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी ने अपने संगठन में बड़ा…

19 hours ago