Trending News

‘धुरंधर’ की गूंज के बीच ‘वाराणसी’ पर सस्पेंस, क्या बनेगी 2 पार्ट की मेगा फिल्म?

धुरंधर की बॉक्स ऑफिस सफलता और उसके दूसरे हिस्से ‘धुरंधर द रिवेंज’ के शानदार प्रदर्शन के बाद अब बड़े बजट की फिल्मों को दो भागों में रिलीज़ करने का ट्रेंड तेज़ होता दिख रहा है। इसी बीच चर्चा है कि एसएस राजामौली अपनी नई फिल्म ‘वाराणसी’ को भी दो हिस्सों में दर्शकों के सामने ला सकते हैं।

दो हिस्सों में रिलीज़ हो सकती है वाराणसी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज स्टारर यह मेगा प्रोजेक्ट फिलहाल अपने स्केल और कहानी की लंबाई को लेकर चर्चा में है। कहा जा रहा है कि फिल्म की कहानी ऐसी है कि इसे एक ही भाग में समेटना आसान नहीं होगा। इसी वजह से मेकर्स इसे दो हिस्सों में रिलीज़ करने के लिए सोच- विचार कर रहे हैं।

टाइम ट्रैवल कहानी के लिए बड़ा फॉर्मेट जरूरी

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि टाइम ट्रैवल आधारित इस एक्शन-एडवेंचर फिल्म का बजट 1000 करोड़ रुपये से अधिक हो सकता है, जिससे यह भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की स्क्रिप्ट और विजुअल ट्रीटमेंट इतने बड़े स्तर पर तैयार किए जा रहे हैं कि तीन घंटे में भी कहानी को पूरा न्याय नहीं मिल सकेगा ।

दो-पार्ट फॉर्मेट पर दिया जा रहा ख़ास ध्यान

बताया जा रहा है कि राजामौली और उनकी टीम का मानना है कि दो-पार्ट फॉर्मेट अपनाने से कहानी को बेहतर ढंग से पेश करने की आज़ादी मिलेगी। इससे किरदारों की परतें, घटनाओं की डिटेलिंग और विजुअल स्केल बिना किसी जल्दबाज़ी के दर्शकों तक पहुंचाया जा सकेगा।

सीक्वल नहीं, एक ही फिल्म की दो किस्तें

हालांकि, अगर फिल्म दो हिस्सों में आती है तो इसे सीक्वल की तरह नहीं देखा जाएगा। जानकारी के मुताबिक, यह एक ही कहानी होगी जिसे दो किस्तों में दिखाया जाएगा, ठीक उसी तरह जैसे बड़े सिनेमाई प्रोजेक्ट्स में पहले भी देखा गया है।

अगर यह फैसला अंतिम रूप लेता है, तो ‘वाराणसी’ भारतीय सिनेमा की उन चुनिंदा फिल्मों में शामिल हो सकती है जो कहानी, बजट और सिनेमेटिक एक्सपीरियंस —तीनों स्तर पर नया रिकॉर्ड बनाने की क्षमता रखती हैं।

Afifa Malik

Recent Posts

पैर धोए, तिलक लगाया, चुनरी ओढ़ाई… मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनवमी पर कन्याओं का किया  पूजन

रामनवमी के अवसर पर गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर  में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पारंपरिक कन्या…

2 minutes ago

रामनवमी पर नेपाल को मिला नया पीएम, बालेन शाह ने संभाली कमान

काठमांडू। बीते कुछ महीनों से जारी उठापटक के बीच नेपाल की राजनीति में बड़ा बदलाव…

17 minutes ago

भोंदू बाबा SEX स्कैंडल में घिरीं चेयरपर्सन, सफाई के बाद देना पड़ा इस्तीफा

मुंबई/नासिक। महाराष्ट्र के नासिक में सामने आए कथित ‘भोंदू बाबा’ सेक्स स्कैंडल ने राज्य की…

1 hour ago

कानपुर में उभरती क्रिकेट प्रतिभाओं के लिए सुनहरा मौका, JNT U-12 टूर्नामेंट का 14वां संस्करण शुरू

कानपुर। प्रदेश की नन्ही क्रिकेट प्रतिभाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जे.एन.टी.…

2 hours ago

लखनऊ बना क्रिकेट का नया हब, 2026 में इकाना स्टेडियम पर 7 IPL और 2 इंटरनेशनल मैच, डेट करें नोट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ साल 2026 में क्रिकेट के नक्शे पर और मजबूती…

3 hours ago