Trending News

पैर धोए, तिलक लगाया, चुनरी ओढ़ाई… मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनवमी पर कन्याओं का किया  पूजन

रामनवमी के अवसर पर गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर  में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पारंपरिक कन्या पूजन किया। चैत्र नवरात्र की नवमी तिथि पर आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने नौ कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर उनके पांव धोए, माथे पर तिलक लगाया और चुनरी ओढ़ाकर सम्मान किया।

मंदिर के अन्न क्षेत्र में हुए इस पूजन में मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से कन्याओं की पूजा की। उन्होंने कन्याओं की आरती उतारी और उन्हें अपने हाथों से भोजन भी परोसा। इसके बाद दक्षिणा और उपहार देकर उनका आशीर्वाद लिया। परंपरा के अनुसार छोटे बच्चों का पूजन भी किया गया और उन्हें भी भोजन कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री लगातार इस बात का ध्यान रखते रहे कि किसी भी कन्या या बच्चे की थाली में भोजन कम न रहे। उन्होंने व्यवस्था संभाल रहे लोगों को जरूरी निर्देश भी दिए। इस मौके पर मंदिर के मुख्य पुजारी, संत और मंदिर प्रबंधन से जुड़े कई लोग मौजूद रहे

कन्या पूजन से पहले सुबह मंदिर के शक्तिपीठ में मां सिद्धिदात्री की विशेष पूजा की गई। रामनवमी होने की वजह से मंदिर परिसर में सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूजा-अर्चना की।मुख्यमंत्री योगी दित्यनाथ ने  इस अवसर पर प्रदेशवासियों को रामनवमी और नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मां भगवती की कृपा सभी के जीवन में बनी रहे और यह पर्व समाज को नई ऊर्जा देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रामनवमी भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव का दिन है और प्रभु श्रीराम का जीवन सभी के लिए प्रेरणा है। उन्होंने राम मंदिर का उल्लेख करते हुए कहा कि अयोध्या में रामलला की स्थापना देश के लिए ऐतिहासिक पल रहा, जिसे देश-दुनिया ने देखा।

महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार मिशन शक्ति के माध्यम से लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि कन्या सुमंगला योजना, मातृ वंदन योजना और महिलाओं को सरकारी नौकरियों में आगे बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़ी संख्या में महिलाओं की भर्ती की गई है। साथ ही स्वास्थ्य, राशन और अन्य योजनाओं के जरिए करोड़ों लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश लगातार विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

news desk

Recent Posts

एसिडिटी या कैंसर का सिग्नल? जिसे आप ‘मामूली गैस’ समझ रहे हैं, वो बन सकती है जानलेवा!

आजकल की बिजी लाइफस्टाइल और लेट नाइट पार्टीज़ के बीच पेट में जलन और एसिडिटी…

5 hours ago

ट्रंप ने ईरान के शांति प्रस्ताव को बताया ‘कचरा’, अमेरिका-ईरान के बीच फिर गहराया टकराव, सीजफायर पर मंडराया खतरा

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर तेज हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति…

7 hours ago

Dua Lipa ने Samsung पर किया करोड़ का मुकदमा! बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का लगाया आरोप

ब्रिटिश पॉप स्टार Dua Lipa  को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं, लेकिन…

7 hours ago

PAK: बाजार में पुलिस वैन को निशाना बनाकर धमाका, खून से सनी सराय नौरंग की सड़कें,सीमावर्ती इलाकों में दहशत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के लक्की मरवत ज़िले में आतंकवाद की एक और दर्दनाक लहर…

8 hours ago