Entertainment

शादी टलने की अफवाहों और ट्रोलिंग के बीच पलाश मुच्छल ने क्यों चुना आध्यात्मिक रास्ता ? पहुंचे प्रेमानंद महाराज के आश्रम!

क्रिकेटर स्मृति मंधाना से शादी पोस्टपोन होने के बाद म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की मेंटल हेल्थ को लेकर बड़ी खबरें सामने आ रही हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, सोशल मीडिया पर लगे गंभीर आरोपों और शादी टलने के तनाव से जूझ रहे पलाश ने अब वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज की शरण ली है.

क्या हुआ पलाश मुच्छल के साथ?

पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी 23 नवंबर को होनी थी, जो अचानक स्मृति के पिता की तबीयत बिगड़ने के कारण पोस्टपोन कर दी गई. इन सब के बाद, सोशल मीडिया पर पलाश मुच्छल के खिलाफ कई तरह की अफवाहें और उनपे गंभीर आरोप लगने शुरू हो गए की उन्होंने स्मृति को चीट किया है. इंटरनेट पर ऐसी चर्चाएँ काफी वायरल हुए थीं कि पलाश ने पर स्मृति मंधाना को धोखा दिया है, जिसके चलते उनकी शादी में केंसल हो गई है. इन अफवाहों और आरोपों ने पलाश को बुरी तरह एफेक्ट किया. उन्हें एक्सट्रीम स्ट्रेस के चलते कुछ समय के लिए हॉस्पिटलाइज़ होना पड़ा था.

प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुचे पलाश

हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद, पलाश मुच्छल ने शांति और मानसिक सुकून की तलाश में स्पिरिचुअल रूट अपनाया है. पलाश मुच्छल को हाल ही में वृंदावन में परम पूज्य प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम में देखा गया. सोशल मीडिया पर उनका 1 विडियो वायरल हो रहा है जिसमे पलाश को प्रेमानंद महाराज की एकांत वार्ता के वीडियो में देखा है. जिससे ये माना जा रहा है कि पलाश इस कठिन दौर से निकलने और आरोपों के चलते हुए मेंटल स्ट्रेस से उबरने के लिए महाराज का मार्गदर्शन ले रहे हैं.

शादी केवल ‘पोस्टपोन’ हुई है

पलाश मुच्छल की बहन और जानी-मानी सिंगर पलक मुच्छल और उनकी माँ ने सभी अफवाहों पर ब्रेक लगा दिया है. उन्होंने क्लियर किया है कि शादी केवल पोस्टपोन हुई है, केंसल नहीं.

परिवार ने जल्द ही शादी की नई डेट कन्फर्म करने का एश्योरेंस दिया है, जिसके बाद उन दोनों के फेंस ये मान रहे है कि पलाश और स्मृति का रिश्ता अभी भी बरकरार है हालांकि अभी पलाश मुच्छल का पूरा फोकस अपने मेंटल हेल्थ पर है, जबकि फैंस को बेसब्री से उनकी और स्मृति मंधाना की शादी की नेक्स्ट डेट का इंतज़ार है.”

news desk

Recent Posts

विश्वकर्मा जयंती पर कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, EPF सैलरी लिमिट ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई; 51 लाख वर्कर्स को सीधा फायदा

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने विश्वकर्मा जयंती के खास अवसर पर देश के संगठित क्षेत्र…

14 minutes ago

थाने से 500 मीटर दूर सपा नेता की हत्या का खुलासा, बाइक पर आए थे तीन हमलावर, 3 आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज के हंडिया में सपा नेता और पूर्व ग्राम प्रधान पवन यादव की हत्या के…

37 minutes ago

क्या अब्राहम समझौते में शामिल होगा सऊदी अरब? मक्का पर हूती हमले के दावों के बीच इजराइल से मांगी खुफिया मदद

रियाद/वाशिंगटन। यमन के हूती विद्रोही (Houthi Rebels) और सऊदी अरब के बीच बढ़ते तनाव के…

57 minutes ago

आरती के बीच ऐसा क्या कर बैठे भाईजान, बहन को करना पड़ा करेक्शन? वायरल हुआ VIDEO

हर साल की तरह इस साल भी खान परिवार में गणेश चतुर्थी के मौके पर…

2 hours ago