अन्य

अमेज़न में छंटनी का झटका! 30,000 कर्मचारियों की छुट्टी, AI के दौर में इंसानों से ज्यादा मशीनें काम की?

ई-कॉमर्स दिग्गज अमेज़न (Amazon) ने एक बार फिर बड़े पैमाने पर छंटनी का ऐलान किया है. कंपनी अपने कॉर्पोरेट सेक्शन से करीब 30,000 कर्मचारियों को निकालने जा रही है. मंगलवार से यह प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, और बताया जा रहा है कि यह अमेज़न के इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी है. यह संख्या कंपनी के कुल कर्मचारियों का छोटा हिस्सा है, लेकिन कॉर्पोरेट स्टाफ के लगभग 10% लोगों को प्रभावित करेगी.

एआई का असर

सूत्रों के मुताबिक, छंटनी की मार कई विभागों पर पड़ेगी — ह्यूमन रिसोर्स (PXT), ऑपरेशन्स, डिवाइसेज़ एंड सर्विसेज़, और अमेज़न वेब सर्विसेज़ (AWS) में कर्मचारियों की संख्या घटाई जाएगी. कंपनी के सीईओ एंडी जेसी (Andy Jassy) का कहना है कि अब कंपनी “फालतू ब्यूरोक्रेसी” खत्म कर रही है. उनका मानना है कि AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के इस्तेमाल से अब कई काम ऑटोमेट किए जा सकते हैं, जिससे इंसानों पर निर्भरता कम होगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, HR डिवीजन में 15% कर्मचारियों की छंटनी हो सकती है, जबकि कंपनी इस साल AI इंफ्रास्ट्रक्चर में $100 अरब से ज़्यादा निवेश कर रही है.

‘रिटर्न-टू-ऑफिस’ नीति और नई भर्तियां

अमेज़न की ‘रिटर्न-टू-ऑफिस’ नीति भी इस फैसले का बड़ा कारण बनी. जो कर्मचारी हफ्ते में पाँच दिन ऑफिस नहीं आ रहे थे, उन्हें “स्वेच्छा से इस्तीफा देने वाला” मानकर बाहर किया जा रहा है, जिससे कंपनी को सेवरेंस पे देने की ज़रूरत नहीं पड़ी. हालांकि, त्योहारी सीज़न को देखते हुए अमेज़न ने 2.5 लाख अस्थायी नौकरियों की भी घोषणा की है. विशेषज्ञों का मानना है कि अमेज़न अब AI से अपनी उत्पादकता बढ़ाकर मानव संसाधन पर निर्भरता घटाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है.

news desk

Recent Posts

जंग के दौर में पोप की सख्त चेतावनी: “खून से सने हाथों की प्रार्थना नहीं सुनी जाती”

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच Pope Leo XIV ने एक…

1 hour ago

भारतीय शेयर बाजार में भारी दबाव, निफ्टी और सेंसेक्स लाल निशान में

नई दिल्ली: सोमवार, 30 मार्च को भारतीय शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में ही तेज…

3 hours ago

“ट्रंप का दावा: अमेरिकी सेना ने ईरान के बड़े ठिकाने नष्ट किए, इजरायल ने भी तेहरान में किया बमबारी”

ईरान को पूरी तरह से बर्बाद करने का दावा अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर रहे हैं।…

3 hours ago

मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ा: अमेरिका ने 3,500 सैनिक तैनात किए, इज़राइल के साथ रणनीतिक बैठक

मिडिल ईस्ट में हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं, जहां अमेरिका ने अपने लगभग…

4 hours ago

IPL 2026: 13 साल का इंतज़ार खत्म, मुंबई ने रिकॉर्ड रन चेज से बदली ‘ओपनिंग मैच’ की कहानी

आईपीएल 2026 की शुरुआत Mumbai Indians के लिए ऐतिहासिक बन गई। वर्षों से पहले मुकाबले…

4 hours ago