राज्य

योगी के आरोपों पर अखिलेश का पलटवार, बोले– “ कालीन भैया से कोडीन भैया तक सब पर चलवाओ बुलडोजर”

कोडीन कफ सीरप मामले को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले इस केस को लेकर समाजवादी पार्टी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा था कि शुरुआती जांच में एसटीएफ और यूपी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कुछ अभियुक्तों के संबंध सपा से जुड़े पाए गए हैं। सीएम योगी ने यह भी आरोप लगाया था कि पहले से ही कुख्यात रही समाजवादी पार्टी की इस पूरे मामले में भूमिका धीरे-धीरे उजागर होगी और जांच आगे बढ़ने पर और नाम सामने आएंगे।

अखिलेश यादव का पलटवार, बुलडोजर वाले बयान से बढ़ा सियासी तापमान

मुख्यमंत्री के इन आरोपों पर अब समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि जिन्हें भी सरकार समाजवादी पार्टी का आदमी बता रही है—चाहे ‘कालीन भैय्या’ या ‘कोडीन भैय्या’—उन सभी पर बुलडोजर चलवा दीजिए। उन्होंने पूछा कि अगर सरकार को अपने आरोपों पर पूरा भरोसा है तो कार्रवाई में देर क्यों हो रही है? अखिलेश यादव ने यह भी दावा किया कि यह पूरा नेटवर्क प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र से जुड़ा हुआ है और वहीं से कोडीन कफ सीरप का कारोबार चल रहा था, जो बेहद गंभीर मामला है।
अब इस मामले को लेकर राजनितिक दलों में आरोप प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं जो दिखाती है कि आने वाले समय में इसे लेकर विवाद बढ़ सकता है।

news desk

Recent Posts

ईरानी राष्ट्रपति का ‘लेटर बम’: क्या ट्रंप का अहंकार बनेगा शांति की राह में रोड़ा?

नई दिल्ली | पश्चिम एशिया (Middle East) की आग बुझने के बजाय और भड़कती दिख…

3 hours ago

बर्थडे पर Ajay Devgn का बड़ा धमाका, funny wishes के बीच ‘Happy Birthday Joshi’ फिल्म का ऐलान

मुंबई: बॉलीवुड के “मसाला मैन” Ajay Devgn आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं और…

6 hours ago

फीस के लिए किडनी बेचने वाला MBA छात्र आयुष अब ICU में, डोनर और रिसीवर  लखनऊ रेफर

यूपी: कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के हैलेट अस्पताल से सामने आए चर्चित किडनी ट्रांसप्लांट…

7 hours ago

उत्तर प्रदेश सब-जूनियर पुरुष हॉकी टीम राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के लिए रवाना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सब-जूनियर पुरुष हॉकी टीम 16वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप…

7 hours ago

UP-Delhi Encounter: कौन था 36 मुकदमों का ‘खौफ’ मोंटी? 5 करोड़ की रंगदारी और कत्ल की वारदातों का अंत

नई दिल्ली/मेरठ। पश्चिमी यूपी और दिल्ली में आतंक का पर्याय बना मोंटी उर्फ आशू पुलिस…

8 hours ago

IPL 2026 Points Table: राजस्थान का दबदबा, टॉप-4 में मची खलबली; जानें कौन है नंबर 1?

नई दिल्ली | इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का आगाज धमाके के साथ हुआ…

8 hours ago