पोस्टर
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई देता हुआ एक पोस्टर चर्चा का विषय बना हुआ है. संतकबीर नगर के सपा नेता जयराम पाण्डेय ने ये पोस्टर लगवाया है. जिसमें अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई संस्कृत में लिखे श्लोक के जरिए दी जा रही है. और बीजेपी पर तंज भी कसा जा रहा है.
पोस्टर में क्या है खास ?
इस पोस्टर में अखिलेश यादव को एक “इंजन” चलाते हुए दिखाया गया है, जिसके पीछे कल्याणकारी योजनाओं के डिब्बे जुड़े हैं. इन डिब्बों पर सपा सरकार के दौरान शुरू की गई प्रमुख योजनाओं जैसे लैपटॉप वितरण योजना, समाजवादी पेंशन, लखनऊ मेट्रो और लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे के नाम लिखे गए हैं.
पोस्टर के ऊपर बड़े अक्षरों में लिखा गया है —”एक इंजन – मजबूत इंजन”, जो कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) की “डबल इंजन सरकार” वाली राजनीतिक पंक्ति पर तंज कसता हुआ नजर आता है.
“डबल इंजन” बनाम “मजबूत इंजन” की सियासत
पोस्टर में दिखाया गया कार्टून प्रदर्शित कर रहा है कि बीजेपी की डबल इंजन सरकार के मुकाबले सपा का एक ही इंजन, यानी अखिलेश यादव “मजबूत और जन-हितैषी” है. कार्यकर्ताओं का कहना है कि अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल में विकास की कई ऐसी योजनाएं शुरू कीं, जिनका लाभ आज भी उत्तर प्रदेश की जनता उठा रही है. सपा समर्थकों का मानना है कि यह पोस्टर न केवल राजनीतिक व्यंग्य है, बल्कि आने वाले विधानसभा चुनावों से पहले संगठनात्मक जोश और एकजुटता का प्रतीक भी है.
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने एक बार फिर अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है।…
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से एक दिल दहला देने वाला हत्या का मामला सामने आया…
लखनऊ। मार्च का महीना खत्म होने को है और अप्रैल की शुरुआत के साथ ही…
लखनऊ। इकाना स्टेडियम में होने वाले क्रिकेट मैचों को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए…
Shah Rukh Khan और Suhana Khan की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘King’ इन दिनों प्रोडक्शन में…
ईरान को कमजोर करने के लिए अमेरिका और इजरायल लगातार सैन्य दबाव बढ़ा रहे हैं।…