Latest News

LPG के बाद ATF और दूध भी महंगा, हवाई सफर से लेकर चाय तक पर पड़ेगा असर; एक साथ बढ़ी महंगाई की मार

नई दिल्ली: महंगाई से परेशान लोगों को एक और झटका लगा है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ने के बाद अब विमान ईंधन यानी एटीएफ की कीमत में भी 5.46 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी गई है। इससे एयरलाइंस की परिचालन लागत बढ़ सकती है और आने वाले दिनों में हवाई टिकट महंगे होने की आशंका है। वहीं मुंबई में दूध के थोक दाम में भी 9 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।

एटीएफ की कीमत बढ़कर 121.28 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जो पहले 115 रुपये थी। खाड़ी संकट के बीच विमान ईंधन के दाम में लगातार दूसरे महीने बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले 1 अगस्त को भी एटीएफ महंगा किया गया था।

विमान कंपनियों के कुल खर्च में ईंधन की हिस्सेदारी करीब 40 फीसदी होती है। ऐसे में ईंधन की कीमत बढ़ने का सीधा दबाव एयरलाइंस की लागत पर पड़ सकता है। हालांकि, हवाई किराये में कितनी बढ़ोतरी होगी, यह एयरलाइंस की लागत, यात्रियों की मांग और बाजार में प्रतिस्पर्धा जैसे कई कारकों पर निर्भर करेगा।

संघर्ष के बाद करीब 33 फीसदी बढ़ा एटीएफ

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच फरवरी में शुरू हुए संघर्ष के बाद कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित हुई है। इसके चलते फरवरी से अब तक एटीएफ की कीमत करीब 33 फीसदी बढ़ चुकी है। संघर्ष के दौरान कई हवाई मार्गों पर किराये में भी तेज बढ़ोतरी देखने को मिली थी।

अब खाड़ी संकट के बीच एटीएफ में लगातार दूसरे महीने हुई वृद्धि से विमानन कंपनियों की लागत पर दबाव और बढ़ने की संभावना है। इसका असर आगे चलकर यात्रियों की जेब पर भी पड़ सकता है।

19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़े

होटल और रेस्तरां में इस्तेमाल होने वाले 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 9.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब इसकी कीमत 2,747.50 रुपये हो गई है। वहीं 5 किलो के एलपीजी सिलेंडर के दाम भी 2 रुपये बढ़कर 764 रुपये हो गए हैं।

यह बढ़ोतरी लगातार दो महीने की कटौती के बाद हुई है। इससे पहले अगस्त में 19 किलो के सिलेंडर की कीमत में 192 रुपये और जुलाई में 183.50 रुपये की कटौती की गई थी। अब होर्मुज स्ट्रेट के ठप पड़ने से ईंधन की कीमतों को लेकर दबाव और बढ़ गया है।

कमर्शियल एलपीजी महंगा होने का असर होटल, रेस्तरां, चाय की दुकानों और दूसरे छोटे कारोबारों की लागत पर पड़ सकता है। इसका अप्रत्यक्ष असर ग्राहकों की जेब पर भी देखने को मिल सकता है।

मुंबई में दूध 9 रुपये प्रति लीटर महंगा

महंगाई का असर दूध की कीमत पर भी पड़ा है। मुंबई में दूध उत्पादकों के संगठन ने बढ़ती लागत का हवाला देते हुए थोक कीमत में 9 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की है। इसके बाद मुंबई महानगर क्षेत्र में दूध का भाव 93 रुपये से बढ़कर 102 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

फार्म से सीधे सप्लाई होने वाले दूध की खुदरा कीमत 110 रुपये प्रति लीटर तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। दूध महंगा होने से चाय की दुकानों, मिठाई कारोबार और दूसरे छोटे व्यवसायों की लागत बढ़ सकती है। आगामी त्योहारी मौसम में इसका असर और ज्यादा महसूस होने की आशंका है।

इससे पहले महाराष्ट्र के सबसे बड़े सहकारी दुग्ध संघ गोकुल ने भी भैंस के दूध की कीमत में 2 रुपये की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद भैंस के दूध का भाव 78 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

vineet verma

Recent Posts

मुफ्त बिजली, महिलाओं को ₹40 हजार और OPS की वापसी! 2027 के लिए अखिलेश यादव का ‘आर्थिक PDA’ प्लान, 75 जिलों में चलेगा अलग दांव

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी रणनीति को नया…

15 minutes ago

10 दिन से पुलिस को चकमा दे रही ‘ब्यूटी क्वीन’ श्रद्धा दुबे! 3 अफसरों पर गिरी गाज, अब मां-बाप से पूछताछ… आखिर कहां छिपी है आरोपी?

लखनऊ: कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे 10…

40 minutes ago

‘इश्का-इश्का’ में प्यार की हद पार करता जुनून, हैली शाह की दमदार एक्टिंग और खौफनाक कहानी बांधे रखती है

नई दिल्ली: प्यार और जुनून के बीच एक महीन लकीर होती है। जब मोहब्बत में…

43 minutes ago

रावण के 10 सिर दर्शाते हैं इंसान की ये 10 बुराइयां, जानिए क्या हैं इनके अर्थ

नवरात्रि की नौ पावन रात्रियों के बाद विजयादशमी का शुभ अवसर हमारे जीवन में एक…

55 minutes ago