Trending News

पाक -अफगान संघर्ष: “जवाबी कार्रवाई में 50 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिकों को किया ढेर”- तालिबान, पाकिस्तान पर लगाया ISIS को पनाह देने का आरोप!

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव अब खुले युद्ध में बदलता जा रहा है. काबुल में रविवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में तालिबान सरकार के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने दावा किया है कि पाकिस्तान के हालिया हमले के जवाब में अफगान बलों ने बड़ी कार्रवाई की है. उनके मुताबिक, इस ‘जवाबी हमले’ में 50 से अधिक पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और करीब 30 घायल हुए हैं.

‘पाकिस्तान में मिल रही ISIS को पनाह’-तालिबान प्रवक्ता

तालिबान सरकार के प्रवक्ता मुजाहिद ने बताया कि अफगान बलों ने 20 पाकिस्तानी सैन्य चौकियों पर कब्जा कर लिया था, हालांकि संघर्ष समाप्त होने के बाद उन पर से नियंत्रण हटा लिया गया.उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई सिर्फ आत्मरक्षा में की गई थी.
तालिबान प्रवक्ता ने यह भी स्वीकार किया कि झड़प के दौरान उनके नौ सैनिक मारे गए जबकि 20 से ज्यादा घायल हुए. उन्होंने पाकिस्तान पर आरोप लगाया कि वहां मौजूद आतंकवादी संगठन आईएसआईएस (ISIS) को पनाह मिल रही है.
मुजाहिद ने कहा, ‘आईएसआईएस का मुख्यालय पाकिस्तान में है और उसके प्रशिक्षण केंद्र खैबर पख्तूनख्वाह व बलूचिस्तान में सक्रिय हैं.’

उन्होंने जोर देकर कहा कि अफगानिस्तान ने अपने इलाके से आईएसआईएस का सफाया कर दिया है, इसलिए अब अंतरराष्ट्रीय समुदाय को पाकिस्तान की गतिविधियों पर ध्यान देना चाहिए.

पाकिस्तान की ओर से फिलहाल इस पूरे दावे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. हालांकि, पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नक़वी ने शनिवार को कहा था कि ‘अफगानिस्तान की कार्रवाई का माकूल जवाब दिया गया है.’

भारत यात्रा पर क्या बोले तालिबानी प्रवक्ता ?

मुजाहिद ने यह भी स्पष्ट किया कि अफगान विदेश मंत्री की हालिया भारत यात्रा किसी तीसरे देश के खिलाफ नहीं है, और इस पर किसी को आपत्ति नहीं करनी चाहिए.

यह घटना डूरंड रेखा पर बढ़ते तनाव की एक और कड़ी मानी जा रही है, जिसने दोनों देशों के बीच पहले से ही नाजुक रिश्तों को और बिगाड़ दिया है.

news desk

Recent Posts

मायावती ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, कांग्रेस-सपा और बीजेपी पर साधा निशाना, यूपी में पांचवीं बार सरकार बनाने का लक्ष्य

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने अपनी तैयारियां…

4 hours ago

23 साल का ऐतिहासिक सफर खत्म! क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा

पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। पांच…

5 hours ago

मौत की सजा के बावजूद बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना, बोलीं- अपने लोगों के बीच मरना पसंद करूंगी

भारत में रह रहीं पूर्व प्रधानमंत्री ने AP को ईमेल भेजकर दिसंबर में वापसी का…

5 hours ago

यूपी में कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार, विंध्य-पूर्वांचल प्रोजेक्ट के लिए 2,800 करोड़ जारी

उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे को एक अभूतपूर्व रफ्तार देते हुए योगी सरकार…

5 hours ago

IPL 2027 से पहले CSK-SRH में महाट्रेड! 4 खिलाड़ियों की अदला-बदली, लिविंगस्टोन की हुई चेन्नई में एंट्री

हार्दिक पांड्या के ट्रेड की चर्चाओं के बीच चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने…

6 hours ago