Trending News

सूरज की किरणें कर रही हैं A320 के कंट्रोल सिस्टम को करप्ट! A320 फैमिली के 6,000 विमान अचानक खतरे की जद में

यूरोप की एयरक्राफ्ट दिग्गज कंपनी ने अपनी सबसे पॉपुलर A320 फैमिली के लगभग 6,000 एयरक्राफ्ट्स के लिए इमरजेंसी सॉफ्टवेयर अपडेट अनिवार्य कर दिया है. वजह—फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम में एक ऐसी टेक्निकल गड़बड़ी पकड़ में आई है, जो सूरज की तेज़ विकिरण (Intense Solar Radiation) में डेटा को गड़बड़ा सकती है.
एयरबस के मुताबिक हाल ही में हुए एक हादसे में यही दिक्कत सामने आई. तेज सोलर रेडिएशन की वजह से ELAC सिस्टम का डेटा करप्ट हो गया और 30 अक्टूबर को जेटब्लू की कैनकन से न्यूयॉर्क जा रही A320 फ्लाइट अचानक पिच-डाउन मोड में चली गई. कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आईं और प्लेन को फ्लोरिडा में इमरजेंसी लैंड करना पड़ा.
कंपनी का कहना है—यह पूरा कदम सुरक्षा के लिहाज़ से एहतियातन उठाया गया है, और ऐसा कोई दूसरा बड़ा हादसा अभी तक नहीं हुआ है. लेकिन चूंकि बात फ्लाइट कंट्रोल की है, इसलिए अपडेट तुरंत जरूरी है.

कितना असर पड़ेगा?

दुनिया भर में 11,300+ A320 फैमिली के विमान उड़ रहे हैं. इनमें से लगभग 6,000 पर तुरंत अपडेट करना होगा.
ज़्यादातर प्लेन्स में सिर्फ 2 घंटे का सॉफ्टवेयर रोल-बैक काफी है, लेकिन करीब 1,000 पुराने वर्ज़न में हार्डवेयर रिप्लेसमेंट भी होगा—यानि वे कई हफ्तों तक ग्राउंड रह सकते हैं.

भारत में क्या स्थिति?

भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo के पास ही 300+ A320/A321 हैं. कंपनी रात में अपडेट करके दिन की उड़ानों पर कम असर डालने की कोशिश कर रही है.
एयर इंडिया, विस्तारा और स्पाइसजेट के कई एयरक्राफ्ट भी लिस्ट में शामिल हैं. कुछ घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स में देरी या कैंसिलेशन के आसार हैं.

दुनिया की बड़ी एयरलाइंस भी प्रभावित

अमेरिकन एयरलाइंस – 340 विमान, डेल्टा – 50 से कम A321neo, यूनाइटेड – 6 विमान, ईजीजेट, विज़ एयर, लुफ्थांसा, अवियांका – कई विमान प्रभावित हुए हैं. EASA ने इस अपडेट को अनिवार्य कर दिया है और अमेरिकी FAA भी जल्द आदेश जारी करेगा.

एयरबस ने सभी एयरलाइंस को तकनीकी टीम भेज दी है और कहा है कि सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा. यात्रियों से बस यही अपील—अगर आने-जाने का प्लान है, तो अपनी एयरलाइन से एक बार स्टेटस ज़रूर चेक कर लें.

news desk

Recent Posts

कैप्टन स्मित मच्छार के घर के बाहर उमड़ा जनसैलाब, तिरंगा लेकर पहुंचे लोग; ‘भारत माता की जय’ के नारों के बीच शौर्य पुरस्कार की मांग

मुंबई: फ्लाईदुबई की उड़ान एफजेड1073 में सह-पायलट के हमले के बाद बड़ी त्रासदी को टालने…

9 minutes ago

कैप्टन स्मित मछार की हालत अब कैसी है? तबूक के बाद अबू धाबी में चल रहा इलाज, दूतावास ने दिया ताजा हेल्थ अपडेट

नई दिल्ली: फ्लाईदुबई की उड़ान में सह-पायलट के हमले के बावजूद 170 से अधिक यात्रियों…

10 minutes ago

रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर दर्दनाक हादसा! पुणे से पिकनिक मनाने आए 8 छात्रों की डूबने से मौत, ज्वार-भाटा का नहीं लगा अंदाजा

मुंबई: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के दिवेआगर बीच पर गुरुवार को पिकनिक मनाने पहुंचे पुणे…

12 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग ने बढ़ाई दिल्ली की हलचल! जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

नई दिल्ली: मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दो…

14 minutes ago

‘केंद्र और एमपी सरकार पूरी तरह गायब…’: बालाघाट के आदिवासी बच्चों की मौत पर भड़के राहुल गांधी!

मध्य प्रदेश के बालाघाट में आदिवासी बच्चों की दर्दनाक मौतों ने पूरे देश को झकझोर…

5 hours ago