Trending News

कांग्रेस के लिए शुभ संकेत! जुबली हिल्स और नुआपाड़ा उपचुनावों के सर्वे में दिखाई बढ़त, बीजेपी पर दलित मतदाताओं को नहीं भरोसा?

बिहार में विधानसभा चुनावों के शोर के बीच देश में 2 सीटों पर हो रहे उपचुनाव कांग्रेस के लिए बेहद अहम साबित होने जा रहे हैं. ये उपचुनाव तेलंगाना और ओडिशा की सीटों पर हो रहे हैं. तेलंगाना में जहां कांग्रेस की सरकार है वहीं ओडिशा में बीजेपी की सरकार है. लेकिन दोनों ही राज्यों में जुबली हिल्स और नुआपाड़ा का चुनाव कांग्रेस के लिए गुड न्यूज देने जा रहा है. अगर सर्वे एजेंजी की माने तो.

सर्वे एजेंसी लोकपोल ने इन दो राज्यों की दो अहम विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनावों के लिए हाल ही में सर्वे कराया. इस सर्वे के अनुसार, कांग्रेस पार्टी को बढ़त मिलती दिख रही है. दोनों राज्यों में बीजेपी दूसरे स्थान पर है, जबकि क्षेत्रीय दल बीआरएस और बीजेडी पिछड़ते नज़र आ रहे हैं.

जुबली हिल्स उपचुनाव में चलेगा रेवंत रेड्डी का जादू?

तेलंगाना की जुबली हिल्स विधानसभा सीट पर हुए लोकपोल के सर्वे के अनुसार, कांग्रेस को 44% वोट शेयर के साथ साफ़ बढ़त मिलती दिख रही है. वहीं बीआरएस को 38%, भाजपा को 15%, और अन्य दलों को 3% वोट मिलने का अनुमान है.

सर्वे में कहा गया है कि कांग्रेस को राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का लाभ मिल रहा है. स्थानीय जरूरतों को समझने और अपने युवा बैकवर्ड कास्ट नेताओं की मजबूत पकड़ ने पार्टी की स्थिति मजबूत की है.

वहीं एआईएमआईएम के समर्थन और एचवाईसी के सलमान का नामांकन रद्द होना भी कांग्रेस प्रत्याशी नवीन यादव के पक्ष में जा रहा है, जिससे मुस्लिम बहुल इलाकों में पार्टी को फायदा मिल रहा है. दूसरी ओर, केटीआर के प्रयासों के बावजूद बीआरएस (भारत राष्ट्रीय समिति) की पकड़ कमजोर होती दिख रही है. महिलाओं पर केंद्रित उसकी अपील फीकी पड़ चुकी है और लंबे समय से उपेक्षा झेल रहे मतदाता अब विकल्प तलाश रहे हैं. बीजेपी तीसरे स्थान पर सिमटी हुई है.

ओडिशा के नुआपाड़ा में कांग्रेस करेगी उलटफेर!

ओडिशा की नुआपाड़ा विधानसभा सीट पर भी मुकाबला रोमांचक है. लेकिन यहां भी कांग्रेस आगे है. लोक-पोल के सर्वे के अनुसार, कांग्रेस को 37% वोट, बीजेपी को 33% और बीजेडी को 24% वोट मिलने का अनुमान दिखाया गया है.

घासीराम माझी की छवि से कांग्रेस को बढ़त ?

लोक-पोल के अनुसार, कांग्रेस उम्मीदवार घासीराम माझी की सामाजिक कार्यकर्ता की छवि और डोंबो व गंडा समुदायों का समर्थन उन्हें बढ़त दिला रहा है. वहीं, बीजेडी उम्मीदवार स्नेहांजनी छुरिया को “बाहरी” उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा है, जिससे स्थानीय कार्यकर्ताओं का उत्साह कम हुआ है. तो बीजेपी को खरियार क्षेत्र में धोलकिया परिवार के प्रभाव से कुछ लाभ मिल रहा है, लेकिन जिला नेतृत्व में मतभेद और जमीनी स्तर पर कमजोर पकड़ उसकी रफ्तार को थामे हुए हैं. इस तरह नुआपाड़ा में कांग्रेस बाजेपी से हल्की लेकिन स्थिर बढ़त बनाए हुए है, जबकि बीजेडी तीसरे स्थान पर खिसक गई है.

कुल मिलाकर इन दोनों सीटो पर कांग्रेस की स्थिति में सुधार देखा जा रहा है. जुबली हिल्स में कांग्रेस को स्पष्ट बढ़त मिल रही है, और रुझान यही बता रहे हैं कि यदि यह गति कायम रही तो ये सीटें कांग्रेस के खाते में जा सकती है.

news desk

Recent Posts

Asian Games 2026: श्रीलंका को 124 रन से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, 45 रन पर ढेर हुई लंकाई टीम

एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को…

1 hour ago

2 अक्टूबर पर बापू की याद में देशभर में क्या होगा खास? जानें पूरी तैयारी!

जब पूरा देश चैन की नींद सो रहा था, तब 2 अक्टूबर की सुबह एक…

2 hours ago

शाहजहांपुर के मंदिर में दो साधुओं की हत्या, फिर शवों को चिता पर जलाया, मंदिर में रहने को लेकर विवाद का शक

शाहजहांपुर।उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में शिव मंदिर के अंदर दो साधुओं की हत्या के बाद…

3 hours ago

फ्लाईदुबई फ्लाइट के यात्रियों के लिए इजराइल ने भेजा विमान, सऊदी अरब ने क्यों ठुकराई मांग?

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में उड़ान के दौरान कॉकपिट…

4 hours ago