बच्चे छोड़ प्रेमी संग फरार हुए माँ
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने न केवल रिश्तों को तार-तार कर दिया है, बल्कि ममता के आँचल को भी कलंकित कर दिया है। शहर कोतवाली क्षेत्र की काशीराम कॉलोनी में एक महिला अपने पाँच मासूम बच्चों को अकेला छोड़कर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। घर में सबसे छोटी दो साल की बच्ची अपनी मां की राह देखते-देखते बेहाल है, लेकिन पत्थर दिल मां ने पीछे मुड़कर देखना भी मुनासिब नहीं समझा।
काशीराम कॉलोनी के रहने वाले अंकुल ने करीब 10 साल पहले मेदेपुर की संगीता से लव मैरेज किया था। पांच बच्चों के पिता अंकुल पेशे से ट्रक ड्राइवर हैं और अक्सर काम के सिलसिले में कई-कई दिनों तक घर से बाहर रहते थे।
पति के घर से बाहर रहने का फायदा उठाकर संगीता का संपर्क कानपुर के एक युवक से हो गया। फोन पर शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। हालात ऐसे बने कि उसने अपने पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ भागने का फैसला कर लिया।
घर से नकदी, जेवर और दस्तावेज़ लेकर हुए फरार
पीड़ित पति अंकुल ने बताया कि संगीता घर से जाते वक्त सोने-चांदी के जेवर, नकद पैसे और पति के नाम पर लिया गया 70 हजार रुपये का लोन भी साथ ले गई। और आगे ये भी बताया की मां के जाने के बाद घर में सन्नाटा पसरा है। पांचों बच्चे मां की याद में रोते रहते हैं। सबसे छोटी दो साल की बच्ची बार-बार मां को खोजती है और भूख लगने पर बिलख कर रो उठती है। मोहल्ले वालों का कहना है कि बच्चों की हालत देखकर किसी की भी आंखें नम हो जाएं।
पीड़ित पिता अब प्रशासन और पुलिस से न्याय की मांग कर रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार महिला व उसके प्रेमी की तलाश जारी है।
भारतीय क्रिकेट के पूर्व कोच संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर ने अपनी जेंडर ट्रांजिशन…
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 'मिल्क मैजिक' ब्रांड के नाम से डेयरी उत्पाद बेचने…
भारतीय शेयर बाजार में आज Urban Company Share Price चर्चा का केंद्र बना हुआ है।…
आवेज दरबार और नगमा मिराजकर एक समय सोशल मीडिया के सबसे चर्चित कपल्स में गिने…
रमजान का मुकद्दस महीना विदा होने वाला है और दुनिया भर के करीब 2 अरब…
कानपुर: केडीएमए क्रिकेट लीग (जूनियर डिवीजन) में गीतांजलि क्लब ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए सिटी…