खेल

K.D.M.A CRICKET LEAGUE ( JUNIOR DIVISION ) 2025-26: कप्तान अर्पित तिवारी के 294 रन का तूफान, गीतांजलि क्लब की 382 रन से रिकॉर्ड जीत

कानपुर: केडीएमए क्रिकेट लीग (जूनियर डिवीजन) में गीतांजलि क्लब ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए सिटी क्लब को 382 रन के विशाल अंतर से हराकर टूर्नामेंट की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत के हीरो कप्तान अर्पित तिवारी रहे, जिन्होंने 294 रन की विस्फोटक पारी खेलकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

राहुल सप्रू ग्राउंड पर खेले गए इस मुकाबले में सिटी क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन यह निर्णय उस समय गलत साबित हुआ जब गीतांजलि क्लब के ओपनर्स ने मैदान पर रन बरसाने शुरू कर दिए।

324 रन की ओपनिंग साझेदारी ने सिटी क्लब को किया बेबस

कप्तान अर्पित तिवारी और अनूप गौतम ने पहले विकेट के लिए 30.4 ओवर में 324 रन की मजबूत साझेदारी कर मैच को एकतरफा बना दिया। अनूप गौतम ने 65 गेंदों में 54 रन बनाए, जिसमें चार चौके शामिल रहे।

140 गेंदों में 47 चौके-10 छक्के जड़कर बने नई सनसनी

दूसरे छोर पर अर्पित तिवारी ने आक्रामक बल्लेबाजी का शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 140 गेंदों का सामना करते हुए 47 चौके और 10 छक्कों की मदद से 294 रन की ऐतिहासिक पारी खेली। उनके अलावा विशाल यादव (27), विकास सिंह (13) और रोहित (नाबाद 12) ने भी टीम के स्कोर में योगदान दिया।

गीतांजलि क्लब ने निर्धारित 40 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 423 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिटी क्लब की टीम पूरी तरह दबाव में नजर आई और 17.1 ओवर में महज 41 रन पर सिमट गई। टीम के 10 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके, जबकि अनंत ने सर्वाधिक 14 रन बनाए।

गीतांजलि क्लब की ओर से शुभम गुप्ता ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। अर्पित तिवारी ने 2 और वैभव ने 1 विकेट हासिल किया।

इस शानदार प्रदर्शन के लिए कप्तान अर्पित तिवारी को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

SYED MOHAMMAD ABBAS

Recent Posts

जंग के बीच मिडिल ईस्ट से रोज 12.8 मिलियन बैरल तेल! सऊदी-UAE ने कैसे संभाली सप्लाई, अब कीमतों पर क्या होगा असर?

दुबई: मध्य पूर्व में जारी युद्ध और तनाव के बीच वैश्विक तेल बाजार के लिए…

2 minutes ago

रूस के ताबड़तोड़ हमलों के बीच यूक्रेन ने मांगा एयर डिफेंस, ईयू बोला- जिनके पास पैट्रियट हैं, तुरंत कीव भेजें

कीव: यूक्रेन में लगातार हो रहे रूसी हवाई हमलों के बीच देश ने यूरोपीय देशों…

6 minutes ago

बर्थडे पर रणबीर कपूर को मिला ‘रामायण’ से खास तोहफा, भगवान राम के रूप में पहली झलक ने क्यों बढ़ाई फिल्म को लेकर बेचैनी?

मुंबई: रणबीर कपूर के जन्मदिन पर ‘रामायण’ के मेकर्स ने फिल्म की मेकिंग से जुड़ी…

7 minutes ago

एक ही दिन 4 हाई स्पीड रेल लाइनें क्यों शुरू कर रहा चीन? 350 KM/H की रफ्तार के पीछे आखिर क्या है बड़ा प्लान

बीजिंग: चीन ने अपने हाई स्पीड रेलवे नेटवर्क के विस्तार की दिशा में एक साथ…

8 minutes ago

खाना बनाते वक्त अचानक फटा गैस सिलेंडर, तेज धमाके से दो मंजिला मकान जमींदोज; मासूम समेत 4 की मौत

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में सोमवार शाम खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से…

13 minutes ago

जेल से निकलते ही शालू का बड़ा ऐलान, बोली- अब कानपुर नहीं आऊंगी; ससुर के कारोबार से भी कोई रिश्ता नहीं

कानपुर: दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में 22 दिन जेल में रहने के बाद उनकी…

13 minutes ago