राज्य

‘Milk Magic’ के नाम पर धड़ल्ले से बिक रहा था केमिकल से बन रहा था पनीर-घी,ED ने कंपनी पर कसा शिकंजा

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ‘मिल्क मैजिक’ ब्रांड के नाम से डेयरी उत्पाद बेचने वाली कंपनी ‘जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स’ पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शिकंजा कस दिया है। शुद्धता के नाम पर मिलावट का काला कारोबार करने वाली इस कंपनी की 20.59 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त कर ली गई है।

केमिकल और पाम ऑयल का ‘मैजिक’
ED की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। कंपनी अपने डेयरी प्रोडक्ट्स में असली दूध के फैट की जगह पाम ऑयल और केमिकल्स का इस्तेमाल कर रही थी। ये मिलावटी पनीर और घी न केवल मध्य प्रदेश और देश के अन्य हिस्सों में बेचा जा रहा था, बल्कि दुबई, सिंगापुर और ओमान जैसे देशों में भी ये एक्सपोर्ट किया जा रहा था।

फर्जी लैब रिपोर्ट्स से दिया धोखा
जांच एजेंसी के अनुसार, कंपनी के एमडी ने प्रोडक्ट्स को एक्सपोर्ट करने के लिए एक्रिडिटेड लैब्स की फर्जी टेस्ट रिपोर्ट्स तैयार की थीं। इन रिपोर्ट्स के जरिए एक्सपोर्ट इंस्पेक्शन एजेंसी को गुमराह किया गया ताकि मिलावटी माल को विदेश भेजा जा सके। जब ED ने लैब्स से संपर्क किया, तो उन्होंने ऐसी किसी भी रिपोर्ट को जारी करने से साफ इनकार कर दिया।

कंपनी के मालिक को मनी लॉन्ड्रिंग के तहत गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई भोपाल पुलिस और आर्थिक अपराध शाखा द्वारा दर्ज FIR के आधार पर की गई है। जब्त की गई संपत्तियों में कंपनी की अचल संपत्ति और मशीनरी शामिल हैं।

news desk

Recent Posts

बांग्लादेश में अपनी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, फिर भारत के नाम पर क्यों लग रहे नारे? इन 5 मुद्दों से समझिए दिल्ली का विरोध

ढाका: बांग्लादेश एक बार फिर हिंसक प्रदर्शनों और राजनीतिक उथल-पुथल के दौर से गुजर रहा…

7 hours ago

हवाई टिकटों के दाम 700% तक बढ़ने का दावा, सुप्रीम कोर्ट में जज बोले- ‘तो विमान से यात्रा मत कीजिए’

नई दिल्ली: दीपावली और छठ पूजा के दौरान हवाई टिकटों की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी…

13 hours ago

ईरान में परमाणु हमले का खौफ! 8 मिनट के वीडियो में नागरिकों को बताया- बम गिरते ही कहां छिपें, कैसे बचाएं अपनी जान?

तेहरान: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच अब परमाणु हमले की आशंका…

13 hours ago

फेवीक्विक से चिपकाए हाथ, गले पर चाकू और फिर 4.5 लाख की चेन लूटकर भागा बदमाश, बेंगलुरु की वारदात से मचा हड़कंप

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां…

13 hours ago