Trending News

चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण अग्निकांड, 28 लोगों की दर्दनाक मौत, 200 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया

जिनजियांग: चीन के जिनजियांग शहर में गुरुवार को एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग लगने से कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई। हादसे के दौरान फैक्ट्री में मौजूद बड़ी संख्या में लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, बचाव अभियान के दौरान करीब 200 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

बताया गया कि आग दोपहर करीब 12 बजे लगी। घटना के बाद सामने आए वीडियो में पूरी फैक्ट्री इमारत आग की ऊंची लपटों से घिरी दिखाई दी, जबकि आसमान में घना काला धुआं फैल गया। कई लोग धुएं से घिरी फैक्ट्री की छत पर फंसे हुए भी नजर आए।

दोपहर में लगी आग, तुरंत भेजी गई राहत टीमें

आग लगने की सूचना मिलते ही चीन के आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने पूर्वी चीन के फुजियान प्रांत स्थित जिनजियांग शहर में राहत और बचाव दल रवाना कर दिए। मंत्रालय के अनुसार, दोपहर में शुरू हुए इस अग्निकांड के बाद मौके पर बड़े स्तर पर बचाव अभियान चलाया गया।

सरकारी मीडिया द्वारा जारी वीडियो में फैक्ट्री से उठती भीषण लपटें और दूर तक फैलता काला धुआं साफ दिखाई दिया। दमकल कर्मियों ने कई घंटों तक आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास किए।

राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दिए सख्त निर्देश

हादसे के बाद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अधिकारियों को तत्काल तलाश और बचाव अभियान तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने घटना के कारणों की गहन जांच कराने और जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय करने को कहा। साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के भी निर्देश दिए।

राष्ट्रपति ने कहा कि हाल के महीनों में उत्पादन इकाइयों में हुई कई दुर्घटनाओं के बीच यह घटना बेहद गंभीर है और इससे बड़े पैमाने पर जानमाल का नुकसान हुआ है।

शाम तक काफी हद तक आग पर पाया गया काबू

स्थानीय अग्निशमन अधिकारियों के मुताबिक, आग बुझाने और बचाव कार्य लगातार जारी रहा। शाम करीब चार बजे तक आग पर काफी हद तक नियंत्रण पा लिया गया था। हालांकि, घटनास्थल से देर शाम तक घना धुआं उठता रहा और दमकल की कई गाड़ियां लगातार पानी का छिड़काव करती रहीं।

हादसे के वक्त फैक्ट्री में 239 लोग मौजूद थे

स्थानीय मीडिया के अनुसार, जिनजियांग शहर के चेनदाई टाउन के जियांगटौ गांव स्थित हुईटेंग फुटवियर कंपनी लिमिटेड की फैक्ट्री में यह हादसा हुआ। घटना के समय फैक्ट्री परिसर में 237 कर्मचारी और दो डिलीवरी कर्मी मौजूद थे। राहत एवं बचाव अभियान के दौरान बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि 28 लोगों की मौत की पुष्टि की गई।

भूतल से शुरू हुई आग, ज्वलनशील सामान बना बड़ी वजह

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आग सबसे पहले फैक्ट्री के भूतल पर लगी और इसके बाद तेजी से पूरी इमारत में फैल गई। अधिकारियों के अनुसार, फैक्ट्री में जूते बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान अत्यधिक ज्वलनशील था, जिससे आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया।

घटना के बाद प्रशासन ने कंपनी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। कंपनी के प्रभारी अधिकारियों और अन्य संबंधित लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। साथ ही कंपनी के बैंक खातों को भी फ्रीज कर दिया गया है।

 

vineet verma

Recent Posts

अमिताभ बच्चन के सामने डायलॉग भूल जाती थीं रेखा, ‘दीवार’ देखने के बाद खुद पर बढ़ा लिया था दबाव; एक सलाह ने बदला नजरिया

मुंबई: रेखा और अमिताभ बच्चन की जोड़ी हिंदी सिनेमा की सबसे चर्चित जोड़ियों में गिनी…

10 hours ago

दिल्ली में कल क्या खुलेगा-क्या बंद? मेट्रो के 57 स्टेशन सील, ट्रेनें रद्द; इंटरनेट और शराब की दुकानों पर भी पाबंदी

नई दिल्ली: दिल्ली में शनिवार, 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रस्तावित प्रदर्शन…

10 hours ago

राहुल गांधी के दावे पर सरकार का पलटवार, ‘राष्ट्रपति मुर्मु ने वोट चोरी की बात स्वीकार की’ कहने को बताया गलत

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को विपक्षी सांसदों के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी…

10 hours ago

CJP आंदोलन का असर: लखनऊ मेल से तेजस तक रद्द, रेलवे स्टेशनों पर भटके यात्री; किसी का इंटरव्यू छूटा तो किसी का इलाज अटका

लखनऊ: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन के आह्वान के बीच रेलवे…

10 hours ago

यूपी चुनाव 2027 से पहले BJP की बढ़ी टेंशन? ब्राह्मणों की नाराजगी, अखिलेश की PDA रणनीति और CJP के प्रदर्शन से कितना बदलेगा सियासी गणित

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सियासी समीकरणों को लेकर बहस तेज…

11 hours ago

गरबा में ग्लो और एनर्जी के लिए Gen-Z का नया शौक! 15 हजार रुपये तक की IV Drip लगवा रहे युवा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी

नई दिल्ली: नवरात्रि में गरबा खेलने का उत्साह युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है।…

11 hours ago