क्राइम

दिल दहला देने वाली वारदात ! सिरफिरे आशिक ने शादी से इनकार करने पर युवती का रेता गला, तड़प-तड़प कर युवती ने तोड़ा दम

चंडीगढ़ के सेक्टर 36 पार्क में रविवार शाम एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां 23 वर्षीय युवती की गले पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज घटना के बाद इलाके में दहशत और गुस्से का माहौल है। पुलिस ने आरोपी की पहचान विनय के रूप में की है, जो वारदात के बाद से फरार बताया जा रहा है।

परिवार का आरोप है कि विनय पिछले काफी समय से फोन और मैसेज के जरिए युवती पर दबाव बना रहा था. कई बार समझाने के बावजूद वह नहीं माना और कथित तौर पर उसे धमकियां भी देता था। बताया जा रहा है कि युवती ने उससे शादी करने से साफ इनकार कर दिया था, जिसके बाद से वह लगातार उसे परेशान कर रहा था। 

रविवार शाम युवती स्कूटी से यह कहकर घर से निकली थी कि बाजार से कुछ सामान लेने जा रही है।  काफी देर तक वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता सताने लगी। उन्होंने जब उसे फोन किया तो दूसरी ओर से घबराई हुई आवाज सुनाई दी। युवती ने बताया कि विनय ने उसे सेक्टर 36 के पार्क में रोक लिया है और उसके गले पर चाकू से हमला कर दिया है। इसके तुरंत बाद फोन कट गया।

परिजन और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। युवती की मौके पर ही मौत हो गई थी। बेटी को खून से लथपथ हालत में देखकर परिवार के होश उड़ गए । सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची वही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

परिवार ने आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। यह घटना एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा और एकतरफा जुनून से उपजे अपराधों पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

news desk

Recent Posts

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे तैयार: अब 2.5 घंटे में सफर, लेकिन टोल पड़ेगा भारी !

दिल्ली से देहरादून का सफर अब पहले से कहीं ज्यादा आसान और तेज होने जा…

3 hours ago

वरुण धवन की ‘Hai Jawani…’ का फर्स्ट लुक देख भड़के फैंस; नेटिजन्स बोले- “भाई, ये 90s का ओवरडोज क्यों?”

डेविड धवन अपनी 46वीं फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' के साथ वापस तो…

4 hours ago

लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़कर होगी 850; 2029 से लागू होगा महिला आरक्षण

भारत के संसदीय इतिहास में एक नए युग की शुरुआत होने जा रही है। केंद्र…

6 hours ago

इतनी कम कीमत कि यकीन नहीं होगा! Pixel 7 Pro पर मिल रही है अब तक की सबसे बड़ी ‘Loot’, बस कुछ घंटों के लिए

अगर आप एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे थे, लेकिन बजट उसमे आड़े…

7 hours ago

विजडन अवॉर्ड्स 2026: भारतीय क्रिकेट का दुनिया में डंका, शुभमन गिल और ऋषभ पंत सहित 4 भारतीय ‘क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ में शामिल

नई दिल्ली/लंदन। क्रिकेट की बाइबिल कहे जाने वाले 'विजडन क्रिकेटर्स अल्मनाक' (Wisden Cricketers' Almanack) ने…

7 hours ago

पटना से बड़ी खबर-बिहार में BJP का 1st CM, नीतीश के बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे सम्राट चौधरी

बिहार की सियासत में लंबे समय से चल रही अटकलों पर अब विराम लग गया…

7 hours ago