वरुण धवन की 'Hai Jawani...' का फर्स्ट लुक
डेविड धवन अपनी 46वीं फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के साथ वापस तो आ गए हैं, लेकिन इंटरनेट वर्ल्ड को यह ‘वापसी’ कुछ खास रास नहीं आई। वरुण धवन की इस फिल्म का फर्स्ट लुक आउट होते ही सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है और लोग इसे बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं।
फिल्म का टीजर देखते ही लोगों को गोविंदा की पुरानी फिल्म ‘सैंडविच’ की याद आ गई। वरुण एक बार फिर मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े के बीच फंसे नजर आ रहे हैं।
पब्लिक का रिएक्शन है, ये वही दो बीवियों वाला कॉन्सेप्ट फिर से। सोशल मीडिया पर इसे ‘जुड़वा 2’ का सस्ता वर्जन बताया जा रहा है। नेटिजन्स का कहना है कि अब बॉलीवुड को इन पुराने फॉर्मूलों से आगे बढ़ने की जरूरत है।
टीजर में AI से बनाए गए बच्चों को दिखाया गया है, जो मेकर्स के लिए ‘बैकफायर’ कर गया। लोगों का कहना है कि AI का इस्तेमाल क्रिएटिविटी बढ़ाने के लिए होता है, इसे और ‘Cringe’ बनाने के लिए नहीं!
डायरेक्टर डेविड धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ 22 मई 2026 को रिलीज होगी। इस ओल्ड स्कूल मसाला कॉमेडी में वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर (बानी) और पूजा हेगड़े (प्रीत) मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
एक तरफ वरुण ‘बॉर्डर 2’ जैसी बड़ी फिल्म से चर्चा में थे, वहीं इस फिल्म के ‘पुराने कॉन्सेप्ट’ ने फैंस को थोड़ा निराश किया है। क्या डेविड धवन का मैजिक 2026 की ऑडियंस पर चलेगा।
मेरठ: मेरठ के चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड में सौरभ राजपूत की हत्या से लेकर अदालत…
नई दिल्ली: उत्तराखंड के अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर एक बार फिर न्याय की मांग…
नई दिल्ली: शारदीय नवरात्रि को मां दुर्गा की आराधना, शक्ति और भक्ति का विशेष पर्व…
नई दिल्ली: थायराइड की समस्या होने पर खानपान को लेकर अक्सर उलझन रहती है। कौन-सी…
नई दिल्ली: नौकरी के दौरान जमा होने वाला प्रोविडेंट फंड (PF) रिटायरमेंट के लिए बचत…
नई दिल्ली: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग और दुष्यंत गौतम को सिक्किम का…