Trending News

यूपी में एनकाउंटर करने वाली पहली महिला टीम में शामिल रही दरोगा हुई गिरफ्तार! रिश्वत लेने का आरोप

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मेरठ एंटी-करप्शन टीम ने महिला थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर भुवनेश्वरी सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला दरोगा पर एक केस से नाम हटाने के बदले रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप है।

केस से नाम हटाने की ‘डील’
साहिबाबाद चौकी में तैनात महिला दरोगा एक दहेज उत्पीड़न के मामले की जांच कर रही थीं। आरोप है कि उन्होंने आरोपी पक्ष को राहत देने, केस से नाम हटाने और धाराओं को कम करने के बदले 45,000 रुपए की डिमांड की थी। जिसके बाद उन्होंने मेरठ एंटी-करप्शन यूनिट का दरवाजा खटखटाया और यहीं से दरोगा की उलटी गिनती शुरू हो गई।

‘केमिकल’ वाले नोटों ने खोली पोल
मंगलवार को एंटी-करप्शन टीम ने फिल्मी अंदाज में जाल बिछाया। जैसे ही शिकायतकर्ता ने रिश्वत की रकम भुवनेश्वरी सिंह को थमाई, सादे कपड़ों में तैनात टीम ने उन्हें दबोच लिया। हाथों पर लगे केमिकल ने मौके पर ही रिश्वत लेने की पुष्टि कर दी, जिससे दरोगा के पास बचने का कोई रास्ता नहीं बचा।

‘एनकाउंटर स्पेशलिस्ट’ से ‘भ्रष्टाचार’ तक
भुवनेश्वरी सिंह की गिरफ्तारी इसलिए भी चौंकाने वाली है क्योंकि उनकी गिनती तेज-तर्रार पुलिसकर्मियों में होती थी। सितंबर 2025 में वो एक शातिर बदमाश के एनकाउंटर करने वाली टीम का अहम हिस्सा थीं।

अब आगे क्या?
भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस कमिश्नरेट ने उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दीया है। और जांच की जा रही है कि क्या इस ‘लेन-देन’ के खेल में थाने के कुछ और लोग भी शामिल थे।

news desk

Recent Posts

1 अक्टूबर से PF को लेकर बड़ा बदलाव! 25 हजार रुपये तक की सैलरी वालों पर क्या पड़ेगा असर, जानिए किसे मिलेगा सीधा फायदा

नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO से जुड़े नियमों में 1 अक्टूबर से…

7 hours ago

11,600mAh की बैटरी और बॉक्स में S Pen… Samsung ने उतारे दो धांसू फ्लैगशिप टैबलेट, कीमत भी जान लीजिए

नई दिल्ली: Samsung ने ग्लोबल बाजार में अपनी नई Galaxy Tab S12 सीरीज के दो…

7 hours ago

IND vs WI 2nd ODI: शुभमन गिल का महा-रिकॉर्ड, दोहरा शतक जड़कर भारत को दिलाई ऐतिहासिक जीत; तोड़ा सहवाग का रिकॉर्ड

गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे…

7 hours ago

CEO ने कहा- ‘मालिक की तरह सोचो’, कर्मचारी ने पूछा- ‘तो 50% हिस्सेदारी देंगे?’ 5 बजते ही बैग उठाया और निकल गया

नई दिल्ली: दफ्तर में कर्मचारियों से ज्यादा जिम्मेदारी और समर्पण की उम्मीद करना आम बात…

7 hours ago