मुंबई में पिता की हैवानियत उजागर
अखबार के पन्नों से लेकर टीवी की हेडलाइंस तक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटनाएं रोज़ सामने आती हैं. महाराष्ट्र के मुंबई से भी ऐसी ही एक खबर सामने आई है जिसने बुरी तरह हैरान कर दिया है. एक शख्स ने अपनी 14 साल की बेटी का गला उस वक़्त काट दिया जब वह गहरी नींद में सो रही थी. इतना ही नहीं बेटी को बचाने गई मां पर भी आरोपी ने ब्लेड से हमला किया.
दहिसर के कोकणी पाड़ा में सोमवार देर रात हुई इस वारदात ने सनसनी फैला दी. जानकारी के मुताबिक 36 साल का हनुमंत सोनवाल शराब का आदी है. हर दिन छोटी-छोटी बातों पर पत्नी से झगड़ा करता था और शक करता था. तंग आकर पत्नी ने वकीलों से तलाक के बारे में पूछताछ शुरू कर दी. रविवार को पत्नी के देर से घर लौटने पर फिर से झगड़ा हुआ. हनुमंत ने पूछा कि वह इतनी देर कहां थी और पत्नी व बेटी को मारने की धमकी भी दी.
घटना की बात करें तो सोने के कुछ घंटे बाद आरोपी पिता घर आया और सो रही बेटी पर हमला किया. नींद की हालत में बेटी को काटने जैसा कुछ महसूस हुआ. दर्द होने पर उसे एहसास हुआ कि उसके पिता ने उसका गला काट दिया है. चीखने पर बचाने आई राजश्री के पेट पर भी आरोपी ने ब्लेड से वार किया.
आनन-फानन में रिश्तेदारों ने पुलिस को सूचना दी और घायल मां-बेटी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं आरोपी के खिलाफ दहिसर पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है.
पटना। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और सिंगर पवन सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं।…
वॉशिंगटन: अमेरिका में शनिवार, 28 मार्च को ‘No Kings’ आंदोलन का तीसरा बड़ा राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन…
दक्षिणी Lebanon में युद्ध कवरेज कर रहे तीन पत्रकारों की इजरायली हमले में मौत हो…
30 मार्च से शुरू होने वाले हफ्ते (30 मार्च–5 अप्रैल 2026) में देशभर के सरकारी…
नई दिल्ली: Virat Kohli ने Indian Premier League में अपने प्रदर्शन से एक बार फिर…
मिडिल ईस्ट में हालात तेजी से बिगड़ते नजर आ रहे हैं। अमेरिका और इज़राइल द्वारा…