Trending News

प्यार में डूबी थीं, पर अचानक एडल्ट्री के आरोप में घिर गईं… रोज-रोज SEX की आदत ने पंहुचा दिया इस हाल में…

कहते हैं कि जब तक किस्मत मेहरबान हो, जिंदगी सहज और खुशहाल बीतती है, लेकिन भाग्य का रुख बदलते ही परिस्थितियाँ भी पलट जाती हैं. आज हम आपको एक ऐसी महिला की कहानी बता रहे हैं, जिसकी जिंदगी ऐशो-आराम और खुशियों से भरी थी। लेकिन एक निजी पल में लिया गया उसका फैसला उसकी पूरी दुनिया बदलने वाला साबित हो गया.

यह महिला अपने बॉयफ्रेंड के साथ वक्त बिताते हुए पूरी तरह निश्चिंत थी. सबकुछ सामान्य था न कोई विवाद, न कोई तनाव। लेकिन दुबई के एक सख्त कानून ने उसकी खुशहाल जिंदगी पर अचानक ब्रेक लगा दिया। निजी रिश्ते के कारण उत्पन्न हुई स्थिति उसे सीधे कोर्ट-कचहरी के चक्कर तक ले गई.

इस महिला ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि आज वह उस फैसले पर गहरा पछतावा करती है. वह उस घड़ी को कोसती है, जब निजी समय बिताने की जल्दबाजी में उसने ऐसा कदम उठा लिया, जिसका प्रभाव उसकी पूरी जिंदगी पर पड़ गया.

उसने बताया कि दुबई में उसकी जिंदगी एक खूबसूरत ख्वाब की तरह गुजर रही थी

  • शानदार सैलरी वाली ड्रीम जॉब.
  • हाई-प्रोफाइल पार्टियों में नियमित मौजूदगी.
  • लग्जरी एसयूवी और बेहतरीन लाइफस्टाइल.

सबकुछ उसके मन मुताबिक चल रहा था और वह सम्मानजनक जीवन जी रही थी. लेकिन एक निजी निर्णय ने उसकी खुशियों को पलभर में झकझोर दिया। घटना के बाद उसे कानूनी प्रक्रिया का सामना करना पड़ा. आज वह मानती है कि जल्दबाजी में लिया गया निर्णय उसके लिए बेहद भारी साबित हुआ.


एडल्ट्री का आरोप

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक महिला का नाम जॉर्जिया लुइस है. उन पर दुबई में व्यभिचार (एडल्ट्री) का आरोप लगा। वहां के कड़े कानूनों के चलते उन्हें ऐसी सजा का सामना करना पड़ा, जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी.
जॉर्जिया बताती हैं. ‘मेरे ऊपर 6 साल की जेल की सज़ा का खतरा मंडरा रहा था, सिर्फ इसलिए कि मैं अपने बॉयफ्रेंड के साथ रिश्ते में थी.‘


जॉर्जिया की आपबीती

उन्होंने बताया कि जब मामला कोर्ट तक पहुंचा, वह बिल्कुल अकेली थीं. कुछ दिनों पहले ही उनके बॉयफ्रेंड का निधन हो गया था, जिससे उनका सदमा और गहरा हो गया.
उन्होंने कहा ‘अगर यह किसी टीवी ड्रामा का हिस्सा होता, तो शायद कोई विश्वास न करता. लेकिन 31 साल की उम्र में यह सब मेरे साथ सच में हुआ.‘

हाल ही में 18 वर्षीय मार्कस फकाना को दुबई में एक ब्रिटिश लड़की के साथ संबंध बनाने पर एक साल कैद की सजा सुनाई गई. इस घटना ने जॉर्जिया के पुराने जख्म फिर ताज़ा कर दिए.

यूएई में व्यभिचार का कानून बेहद सख्त है. अविवाहित होकर रिश्ते में रहना भी अपराध की श्रेणी में आता है. इसी प्रावधान के तहत जॉर्जिया पर भी मामला दर्ज किया गया.


रिश्ते की शुरुआत

जॉर्जिया बताती हैं कि एक दिन ऑफिस के बाद उनकी मुलाकात स्टुअर्ट मेयर से हुई.
उनके शब्दों में
‘वो यॉर्कशायर का रहने वाला था. लंबा, हंसमुख, साहसी और बेहद केयरिंग. हम तुरंत एक-दूसरे के करीब आ गए. लेकिन रिश्ते पर एडल्ट्री कानून की तलवार हमेशा लटकी रहती थी‘.


कुछ महीनों तक दोनों ने बेहद खुशहाल समय बिताया

  • दोस्तों के साथ समुद्र तट पर स्टुअर्ट का जन्मदिन मनाया
  • अबू धाबी में शानदार वीकेंड बिताया
  • नए रिश्ते के हर पल को जिया

लेकिन उन्हें अंदेशा नहीं था कि ज़िंदगी अचानक ऐसा मोड़ लेगी.

जॉर्जिया बताती हैं ‘जिस दिन हम अबू धाबी से दुबई लौटने वाले थे, स्टुअर्ट का हैंगओवर उतरा नहीं था। वह समुद्र में तैरने चला गया। मैं दोस्तों संग व्यस्त थी. तभी समुद्र तट पर एक एंबुलेंस दिखी… और मेरी दुनिया पलभर में बदल गई.’

एक चश्मदीद के अनुसार

  • स्टुअर्ट चट्टान पर आराम कर रहा था
  • चक्कर आने से वह बेहोश हो गया
  • तेज लहर की वजह से नीचे गिर पड़ा
  • सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई

यह सुनकर जॉर्जिया टूट गईं। तभी उनकी मां का फोन आया और वह फूट-फूटकर रो पड़ीं. उनकी मां तुरंत दुबई आने के लिए रवाना हो गईं.

फिर बढ़ी मुश्किले

दुखद घटना के बाद पुलिस ने उन्हें थाने बुलाया। होटल ने भी सहयोग करने की सलाह दी.
जॉर्जिया के अनुसार ‘पुलिस ने मेरा पासपोर्ट अपने पास रख लिया। मैंने कहा कि यह ऑस्ट्रेलिया सरकार की संपत्ति है, उसे रोका नहीं जा सकता। लेकिन उन्होंने नहीं सुना.’

उन्हें अरबी भाषा में लिखा एक दस्तावेज़ साइन करने को दिया गया, जिसे वह समझ नहीं पाईं. उसी क्षण उन्हें अहसास हुआ कि स्थानीय भाषा न जानने का कितना बड़ा नुकसान हो सकता है. कुछ ही देर में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

उन्होंने कहा ‘मेरी खुशियों से भरी दुनिया एक बुरे सपने में बदल गई… जिंदगी पूरी तरह बिखर गई.’

news desk

Recent Posts

कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी; लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

पंजाब के राजपुरा के पास चलती ट्रेन में लगी आग, तीन कोच बुरी तरह प्रभावित;…

6 hours ago

‘नाम कटा तो वोट गया, वोट गया तो हक गया’, ललन सिंह के बयान पर राहुल गांधी का बड़ा हमला

आधार की जगह वोटर ID से सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने के बयान पर भड़के…

7 hours ago

50MP कैमरा और 5500mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, Poco X7 5G पर मिल रहा खास ऑफर

अगर आप कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे…

9 hours ago

Israel Politics: नेतन्याहू की सत्ता पर संकट! गादी आइसेनकोट को 67 सांसदों का समर्थन, क्या इजरायल में बदलेगी सरकार?

इजरायल में सत्ता परिवर्तन की बढ़ी संभावना, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग रविवार को करेंगे सरकार गठन…

9 hours ago

AQI 400 के करीब, दिल्ली की हवा बनी जहर! सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा प्रदूषण पर जवाब

दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण एक बार फिर गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। राजधानी की…

9 hours ago

शरवरी वाघ ने मां की पुरानी साड़ी को दिया मॉडर्न ट्विस्ट, दिवाली के लिए आप भी लें स्टाइलिंग टिप्स

दिवाली का त्योहार हो और बात फैशन की हो, तो हर कोई कुछ खास पहनना…

10 hours ago