Trending News

ग्रेटर नोएडा में डबल मर्डर से सनसनी! पंचायत के दौरान हुई फायरिंग चाचा भतीजे की मौत, 3 घायल.

ग्रेटर नोएडा में मामूली विवाद में 2 लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी गई तथा 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. महज एक नाली से पानी निकालने के मामूली विवाद को सुलझाने के लिए पहले बुलाई गई पंचायत फिर कुछ समय बाद ही एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर अंधाधुंन  फायरिंग कर दी. इस फायरिंग में CISF के रिटायर्ड जवान अजयपाल भाटी और उनके भतीजे दीपांशु भाटी को मौत के घाट उतार दिया. साथ ही तीन और लोग बुरी तरह से घायल हुए. इस घटना से पुरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है.

मामला ग्रेटर नोएडा का सैथली गांव की है. जहां अनूप भाटी और उनके पड़ोसी प्रिंस भाटी, बॉबी और मनोज के बीच विवाद चल रहा था. नाली के पानी के बहाव को लेकर शुरू हुआ झगड़ा इतना बढ़ा कि दिवाली के दिन ही दोनों पक्ष गांव में आमने-सामने आ खड़े हुए और झगडा इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया जिसमे दो को गोली लगी और इसके बाद उन्हें फ़ौरन अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.

इस दोहरे हत्याकांड से गुस्साए मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने सैथली चौकी के सामने GT रोड पर शव रखकर प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दीया. परिजनों का सबसे बड़ा आरोप है कि नाली विवाद बहुत समय पहले से चल रहा था और अगर पुलिस ने समय रहते सख्ती दिखाई होती, तो यह दोहरी हत्या टाली जा सकती थी.

ग्रेटर नॉएडा के DCP ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों को पकड़ने के लिए चार विशेष टीम बनाई है और इस मामले कि गहन जाच में जुट गयी है. मृतक के भाई समेत 3 और लोगो पर FIR दर्ज हो चुकी है और आरोपियों को जल्द पुलिस हिरासत में लेने के लिए जांच शुरू हो गयी है.

news desk

Recent Posts

सुबह की ये गलतियां बढ़ा रही हैं स्ट्रेस! परफेक्ट मॉर्निंग रूटीन के नाम पर हो रही बड़ी भूल

सुबह का समय शरीर और दिमाग दोनों के लिए बेहद अहम माना जाता है। यही…

2 hours ago

ट्रेंड में छाए नए सलवार सूट! 2026 में आराम और स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

भारतीय पहनावे में सलवार सूट हमेशा से महिलाओं की पहली पसंद रहे हैं, लेकिन अब…

13 hours ago

Tamil Nadu Elections 2026: विजय का बड़ा दांव, उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव

तमिलनाडु की राजनीति में 2026 विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक संदेश देते हुए अभिनेता…

16 hours ago

ईरान ने जारी की अमेरिकी अधिकारियों की तस्वीरें, बोला-‘168 मासूमों के जिम्मेदार’

ईरान ने मिनाब में एक स्कूल पर हुए घातक मिसाइल हमले को लेकर बड़ा दावा…

16 hours ago

Akhilesh Yadav का दादरी में शक्ति प्रदर्शन, BJP पर साधा निशाना, 2027 में बदलाव की अपील

ग्रेटर नोएडा (दादरी). उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के दादरी में Akhilesh Yadav ने एक…

17 hours ago

United States का ईरान पर ग्राउंड अटैक प्लान? खतरनाक भूगोल बना सबसे बड़ी चुनौती

मध्य पूर्व में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। United States और Israel मिलकर Iran…

18 hours ago