Trending News

जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं साने ताकाइची. अर्थव्यवस्था और राजनीति की अस्थिरता से निपटना होगी बड़ी चुनौती!

टोक्यो: जापान की राजनीति में बड़ा फेरबदल देखने को मिल रहा है. जापान की संसद ने मंगलवार को लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी की कट्टर रूढ़िवादी नेता साने ताकाइची को देश का 104वां प्रधानमंत्री चुना, जो जापान की राजनीति में एक ऐतिहासिक क्षण साबित हुआ. 64 वर्षीय ताकाइची देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बन गईं, जिससे लंबे समय से चली आ रही लिंग असमानता की दीवार भी टूटती दिखी.

निचले सदन के 465 सदस्यों वाले चुनाव में उन्हें 237 वोट मिले, जो बहुमत से चार अधिक हैं, जबकि विपक्षी संवैधानिक लोकतांत्रिक पार्टी के नेता योशिहिको नोदा को 149 वोट प्राप्त हुए. ऊपरी सदन से भी मंजूरी मिलने के बाद, ताकाइची सम्राट नारुहितो से मुलाकात कर शपथ लेंगी.

पूर्व प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा ने सोमवार को अपने मंत्रिमंडल के साथ इस्तीफा दे दिया, जिससे ताकाइची का रास्ता साफ हो गया. एलडीपी ने सोमवार को दक्षिणपंथी जापान इनोवेशन पार्टी (इशिन) के साथ गठबंधन किया, जो निचले सदन में बहुमत से दो सीटें कम होने के बावजूद ताकाइची की जीत को सुनिश्चित करता है.

ताकाइची का राजनीतिक सफर और विचारधारा

ताकाइची का जन्म 3 मार्च 1961 को नारा प्रान्त में एक सामान्य परिवार में हुआ था. उनके पिता एक उपकरण निर्माण कंपनी में सेल्समैन थे, जबकि मां नारा पुलिस बल में कार्यरत थीं. कोबे विश्वविद्यालय से व्यवसाय प्रबंधन में स्नातक करने वाली ताकाइची पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की शिष्या रही हैं और ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर की प्रशंसक हैं. वो एलडीपी की उन चुनिंदा महिलाओं में से हैं जो रक्षा और आव्रजन जैसे मुद्दों पर कट्टर दक्षिणपंथी रुख अपनाती हैं. ताकाइची शाही परिवार में केवल पुरुष उत्तराधिकार, समलैंगिक विवाह का विरोध और विवाहित जोड़ों के लिए अलग उपनाम की अनुमति का विरोध करती हैं, जो फेमिनिस्ट समूहों द्वारा महिलाओं के अधिकारों पर हमला माना जाता है.

ताकाइची का कार्यकाल जापानी राजनीति के लिए चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है. उन्हे मुद्रास्फीति, आर्थिक अस्थिरता और एशिया-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ते तनाव का सामना करना पड़ेगा. जल्द ही अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप भी जापान का दौरा करने वाले हैं. साथ ही भारत के साथ जापान के रिश्ते और बेहतर होने की उम्मीद भी जताई जा रही है.

news desk

Recent Posts

राज्यसभा में तीसरे उम्मीदवार से अखिलेश का दांव क्यों बढ़ाएगा सियासी हलचल? रामगोपाल के साथ इन नामों पर मंथन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर…

8 hours ago

म्यांमार में बाजार पर एयरस्ट्राइक से मचा हाहाकार, 33 की मौत और 36 घायल; आखिर किस इलाके को बनाया निशाना?

नई दिल्ली: म्यांमार में फरवरी 2021 में आंग सान सू ची के नेतृत्व वाली निर्वाचित…

8 hours ago

जंग के बीच मिडिल ईस्ट से रोज 12.8 मिलियन बैरल तेल! सऊदी-UAE ने कैसे संभाली सप्लाई, अब कीमतों पर क्या होगा असर?

दुबई: मध्य पूर्व में जारी युद्ध और तनाव के बीच वैश्विक तेल बाजार के लिए…

8 hours ago

रूस के ताबड़तोड़ हमलों के बीच यूक्रेन ने मांगा एयर डिफेंस, ईयू बोला- जिनके पास पैट्रियट हैं, तुरंत कीव भेजें

कीव: यूक्रेन में लगातार हो रहे रूसी हवाई हमलों के बीच देश ने यूरोपीय देशों…

8 hours ago

बर्थडे पर रणबीर कपूर को मिला ‘रामायण’ से खास तोहफा, भगवान राम के रूप में पहली झलक ने क्यों बढ़ाई फिल्म को लेकर बेचैनी?

मुंबई: रणबीर कपूर के जन्मदिन पर ‘रामायण’ के मेकर्स ने फिल्म की मेकिंग से जुड़ी…

8 hours ago