उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ महज नए जूते पहले पहनने की होड़ ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। महाराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के चौमुखा नौका टोला गांव में एक बड़े भाई ने मामूली कहासुनी के बाद अपने ही सगे छोटे भाई पर कैंची से हमला कर उसकी जान ले ली।
जानकारी के अनुसार, घर में ऑनलाइन शॉपिंग के जरिए नए जूते मंगवाए गए थे। इन जूतों को पहले पहनने को लेकर 16 साल के सूरज और उसके छोटे भाई 15 साल के लक्ष्मण के बीच बहस शुरू हो गया। देखते ही देखते यह बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई।
विवाद के दौरान सूरज ने गुस्से में आकर घर में रखी सिलाई वाली कैंची उठा ली और लक्ष्मण के सीने और पेट पर कई वार कर दिए। अचानक हुए इस हमले से लक्ष्मण लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। घर में चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में घायल लक्ष्मण को लेकर अस्पताल की ओर भागे, लेकिन घाव गहरे होने के कारण लक्ष्मण ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि आरोपी भाई के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
सुल्तानपुर/लखनऊ । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से जुड़े मानहानि मामले…
बेलग्रेड। भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू हुआ छात्र आंदोलन अब सर्बिया की राजनीति में बड़े बदलाव…
मिलन गार्डन में रविवार शाम हुआ हादसा, पुलिस, दमकल, एनडीआरएफ और डीडीएमए की टीमें राहत-बचाव…
भावना बनीं टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, 43 गोल दागकर रचा इतिहास; भारतीय टीम ने एशियाई…
ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर 26 अक्टूबर 2026 (सोमवार)…