नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के सदर बाजार इलाके में 10 साल की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि 56 वर्षीय दर्जी ने बच्ची को अपनी दुकान के अंदर खींच लिया और उसके हाथ-पैर बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता छठी कक्षा में पढ़ती है और अपने परिवार के साथ सदर बाजार इलाके में रहती है।
महिला पुलिस थाने में गुरुवार को बच्ची की शिकायत के आधार पर दुष्कर्म, पॉक्सो और बंधक बनाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी मकसूद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित बच्ची एक निजी स्कूल में कक्षा छह की छात्रा है।
आरोपी मकसूद बच्ची के घर से कुछ दूरी पर कपड़ों की सिलाई का काम करता है। पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, बुधवार रात करीब 10 बजे बच्ची कॉपी-पेन खरीदने के लिए अकेले बाजार जा रही थी। इसी दौरान जब वह मकसूद की दुकान के सामने से गुजरी, तो आरोपी ने उसे जबरन दुकान के अंदर खींच लिया। आरोप है कि इसके बाद उसके हाथ-पैर बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि घटना के दौरान किसी ने दुकान का दरवाजा खटखटाया। इससे आरोपी घबरा गया। कुछ देर बाद उसने दरवाजा खोला, लेकिन बाहर किसी को नहीं देखकर बच्ची को दुकान के बाहर फेंक दिया और वहां से फरार हो गया।
उधर, काफी देर तक बच्ची के घर नहीं लौटने पर उसकी मां और मौसी उसे तलाशने के लिए निकलीं। तलाश के दौरान बच्ची आरोपी की दुकान के सामने बैठी मिली। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई और बच्ची की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में भी एक नाबालिग बच्ची से जुड़े यौन शोषण का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति पर अपनी चार साल की बेटी का कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ यौन शोषण करने का आरोप लगा है। हालांकि बाद में आरोपी खुद बच्ची को लेकर थाने पहुंच गया।
बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, 28 वर्षीय महिला ने बुधवार को पुलिस में शिकायत दी थी। उसने बताया कि फरवरी में उसका अपने पति से तलाक हो गया था।
महिला के मुताबिक, बुधवार को उसके पूर्व पति ने रोहिणी सेक्टर-18 इलाके से उनकी चार साल की बेटी का अपहरण कर लिया। इसकी शिकायत समयपुर बादली थाने में दर्ज कराई गई थी। इसी बीच शाम को आरोपी खुद बच्ची को लेकर थाने पहुंच गया। फिलहाल आरोपी पिता फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
'बिग बॉस' के मंच पर जब 'भाईजान' यानी सलमान खान का गुस्सा फूटता है, तो…
दिल्ली में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR को लेकर एक बार फिर…
उत्तर प्रदेश में साल 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर सरगर्मी अभी से तेज हो…
बिहार के जमुई में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने पुलिस की जांच…
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और हूती विद्रोहियों के हमलों के बावजूद अंतरराष्ट्रीय…
नई दिल्ली: सोने की कीमतों में सोमवार, 21 सितंबर को मामूली गिरावट दर्ज की गई…