Trending News

Weather Update: दिल्ली में आज राहत, लेकिन UP-बिहार समेत इन राज्यों पर बारिश का अलर्ट; जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

नई दिल्ली: मौसम विभाग ने 21 सितंबर से अगले कुछ दिनों तक देश के कई हिस्सों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में मौसम सक्रिय रहने वाला है। वहीं, पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में नदियों का जलस्तर बढ़ने की आशंका भी जताई गई है। राहत की बात यह है कि दिल्ली में आज बारिश को लेकर कोई चेतावनी नहीं है। पंजाब में भी बारिश की संभावना कम है।

मौसम में बदलाव की मुख्य वजह पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर बना निम्न दबाव क्षेत्र है। इसके असर से आने वाले दिनों में कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

उत्तर प्रदेश से बिहार तक कैसा रहेगा मौसम?

पूर्वी उत्तर प्रदेश में 25 और 26 सितंबर को गरज-चमक के साथ व्यापक बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की भी आशंका है। बिहार और झारखंड में 21 से 26 सितंबर के बीच कई इलाकों में व्यापक बारिश हो सकती है।

राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 21 सितंबर को कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भी बारिश के आसार

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, चमोली और नैनीताल में हल्की बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर के रामबन, राजौरी, रियासी और कठुआ में भी बारिश की संभावना जताई गई है।

ओडिशा और मध्य भारत में आंधी-बारिश का दौर

ओडिशा में 21 और 22 सितंबर को तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने का खतरा है। मध्य भारत में छत्तीसगढ़, विदर्भ और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश और आंधी का दौर जारी रह सकता है।

पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

अरुणाचल प्रदेश में 21 से 26 सितंबर के बीच भारी बारिश की चेतावनी है। असम और मेघालय में 23 से 25 सितंबर के बीच व्यापक बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में भी अलग-अलग दिनों में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

दक्षिण भारत में भी सक्रिय रहेगा मानसून

दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भी मौसम सक्रिय रहने वाला है। रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 21 से 26 सितंबर तक भारी बारिश के आसार हैं।

केरल में 22-23 और 26 सितंबर को बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 21 सितंबर को भी राज्य में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है। तटीय आंध्र प्रदेश में 25-26 सितंबर और कर्नाटक के कई हिस्सों में 26 सितंबर को भारी बारिश होने की संभावना है।

vineet verma

Recent Posts

दिवाली पर गोलगप्पे खाने से 100 से ज्यादा लोग बीमार, बच्चों की हालत गंभीर; गांवों में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में दीपावली की खुशियों के बीच उस समय अफरा-तफरी मच…

4 hours ago

Diwali 2026: आज किस समय करें मां लक्ष्मी की पूजा? दिल्ली-NCR में 1 घंटा 56 मिनट का शुभ मुहूर्त, जानें पूजा की विधि

दीपावली पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा का विशेष महत्व है। मान्यता है…

5 hours ago

Gold Silver Price Today: मुहूर्त ट्रेडिंग में महंगा हुआ सोना-चांदी, जानें 10 ग्राम गोल्ड का भाव

दिवाली के दिन शेयर बाजार के साथ कमोडिटी मार्केट में भी निवेशकों की हलचल देखने…

8 hours ago

ट्रंप से दूरी बनाकर 2028 की तैयारी में जुटे जेडी वेंस! मिडटर्म चुनाव में हार के बाद बदली रणनीति, अब अपनी पहचान बनाने पर जोर

अमेरिका में मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को लगे झटके के बाद उपराष्ट्रपति जेडी वेंस…

9 hours ago

Rising Stars Asia Cup: रजत पाटीदार ने टूर्नामेंट से वापस लिया नाम, आयुष बडोनी को मिला मौका; रिंकू सिंह बने उप-कप्तान

राइजिंग स्टार्स एशिया कप से पहले भारतीय टीम में बड़ा बदलाव हुआ है चोट से…

11 hours ago

Kanpur News: कानपुर में दर्दनाक हादसा, भरभराकर गिरी मकान की छत; 15 दिन की बच्ची समेत एक परिवार के 3 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के कानपुर में मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के तीन…

12 hours ago