उत्तर प्रदेश का मिर्ज़ापुर ज़िला अब जल संरक्षण के क्षेत्र में देशभर के लिए एक रोल मॉडल बन गया है. ये सफलता मिर्ज़ापुर की पूर्व जिलाधिकारी (DM) श्रीमती प्रियंका निरंजन के कार्यकाल के दौरान किए गए उत्तम कार्य का परिणाम है.
मिर्ज़ापुर को ये गौरव गंगा की सहायक कर्णावती नदी को पुनर्जीवित करने के असाधारण प्रयासों के कारण मिला. पूर्व DM प्रियंका निरंजन के नेतृत्व में, कर्णावती नदी का रिवाइवल बड़े पैमाने पर हुआ. इन ज़मीनी कामों से नदी में फिर से पानी बहने लगा, जिससे भूजल स्तर सुधरा और जल सुरक्षा सुनिश्चित हुई.
प्रमुख उपलब्धियाँ है:
राष्ट्रीय जल पुरस्कार: भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा मिर्ज़ापुर को ‘सर्वश्रेष्ठ रिवाइवल ऑफ रिवर’ (नदी पुनरुद्धार) श्रेणी में देश में तीसरा स्थान हासिल हुआ.
उत्तर भारत में प्रथम स्थान और 2 करोड़ का पुरस्कार: हाल ही में, सितंबर 2025 में, जल संरक्षण में ज़िले के सराहनीय योगदान को देखते हुए, इसे उत्तर भारत ज़ोन में पहला स्थान प्राप्त हुआ है. इसके साथ ही, ज़िले को प्रेरणा के रूप में 2 करोड़ का बड़ा पुरस्कार भी दिया गया है.
DM प्रियंका निरंजन के दमदार नेतृत्व ने मिर्ज़ापुर में ‘जल-क्रांति’ ला दी. उन्होंने पानी का अच्छा इंतज़ाम किया, नदियों को फिर से ज़िंदा किया और भूजल (ज़मीन के पानी) को सुधारा. आज इन ज़बरदस्त कामों की वजह से ज़िले की पानी की तसवीर ही बदल गई है.