Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: दीवाली की शुभकामनाएं देते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरके सिंह ने बिहार में फोड़ा ‘सियासी बम’! जनता से की सम्राट चौधरी समेत इन नोताओं को वोट न देने की अपील?
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > दीवाली की शुभकामनाएं देते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरके सिंह ने बिहार में फोड़ा ‘सियासी बम’! जनता से की सम्राट चौधरी समेत इन नोताओं को वोट न देने की अपील?
Trending Newsसियासी

दीवाली की शुभकामनाएं देते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरके सिंह ने बिहार में फोड़ा ‘सियासी बम’! जनता से की सम्राट चौधरी समेत इन नोताओं को वोट न देने की अपील?

news desk
Last updated: October 20, 2025 11:14 am
news desk
Share
पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरके सिंह ने बिहार में फोड़ा ‘सियासी बम’! जनता से की सम्राट चौधरी समेत इन नोताओं को वोट न देने की अपील?
पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरके सिंह ने बिहार में फोड़ा ‘सियासी बम’! जनता से की सम्राट चौधरी समेत इन नोताओं को वोट न देने की अपील?
SHARE

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच दोनों गठबंधनों में नाराजगी देखी जा रही है. महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर विवाद देखा जा रहा है तो एनडीए में भी सीट शेयरिंग का मसला फंसा हुआ है. इसी बीच बीजेपी के बड़े नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरके सिंह ने सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट कर दिया जिसने बीजेपी के भीतर मचे घमासान को उजागर कर दिया.

आरके सिंह ने एक विस्फोटक बयान देकर सियासी तूफान खड़ा कर दिया है. उन्होंने बिहारवासियों से अपील की है कि वो अपराधी पृष्ठभूमि या भ्रष्टाचारी उम्मीदवारों को वोट न दें, भले ही वो उनकी अपनी जाति के हों. इस सूची में NDA और RJD दोनों के उम्मीदवार शामिल तो हैं ही बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नाम भी है.

आरके सिंह ने दीवाली पर फोड़ा सियासी बम ?

दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “यदि आप बिहार और अपने बच्चों का भविष्य उज्ज्वल देखना चाहते हैं तो मेरा निवेदन है कि किसी भी अपराधिक पृष्ठभूमि वाले अथवा भ्रष्ट व्यक्ति को वोट न दें. यदि सभी प्रत्याशी भ्रष्ट या अपराधिक हैं तो नोटा को वोट दें” उन्होंने अपराध और भ्रष्टाचार को बिहार के विकास में सबसे बड़ी बाधा बताया. सिंह ने कई नेताओं के नाम लिख कर उन्हे जनता से वोट न देने की अपील भी की. जिसमें कई बाहुबली हैं तो बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी शामिल हैं.

सिंह ने कहा, “इन लोगों को वोट करने से बेहतर होगा चुल्लू भर पानी में डूब मरना. अपराधी और भ्रष्ट नेता जनता का खून चूस रहे हैं”

बगावत की चर्चा, BJP के लिए असहज स्थिति

सिंह का यह बयान भाजपा के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है, क्योंकि उन्होंने अपनी ही पार्टी के कई उम्मीदवारों, खासकर सम्राट चौधरी, पर गंभीर आरोप लगाए हैं. सम्राट चौधरी, जो बिहार के उपमुख्यमंत्री हैं, जिनपर प्रशांत किशोर ने भी हाल ही में भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़े का गंभीर आरोप लगाया था. जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर ने हाल ही में सम्राट चौधरी पर भ्रष्टाचार और उम्र प्रमाणपत्र में फर्जीवाड़े का आरोप लगाया था. पीके ने दावा किया कि ‘चौधरी ने अपने जन्म प्रमाणपत्र में हेराफेरी की और इसकी वजह से वो जमानत पर हैं’.

सिंह का अपनी पार्टी के खिलाफ खुलकर बोलना अब ‘बगावत’ के रूप में देखा जा रहा है. कुछ विश्लेषकों का मानना है कि यह बयान पार्टी के भीतर आंतरिक असंतोष को दर्शाता है, खासकर उन नेताओं के खिलाफ जो अपराधी छवि वाले उम्मीदवारों को टिकट देने के पक्ष में हैं.

अभी कुछ दिन पहले भी आरके सिंह ने अपनी नाराजगी जाहिर की थी. लेकिन बाद में माना गया कि पार्टी से उनके मतभेद सुलझ गए हैं. लेकिन बीच चुनाव में उनका ये पोस्ट बताता है कि उनकी नाराजगी दूर नहीं हुई है.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #Bihar, #BiharElection, #BiharElection2025, #BJP, #BreakingNews, #CrimeNews, #IndiaNews, #IndianPolitics, #indianpresshouse, #nomination, #PoliticalNews, #politician, #Politics, #raj kumar singh, #rajniti, #samrathchoudhry
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article ‘कर्नाटक विवाद’ के बीच कांग्रेस नेता उदितराज ने भी RSS पर साधा निशाना ‘कर्नाटक विवाद’ के बीच कांग्रेस नेता उदितराज ने भी RSS पर साधा निशाना, कहा – ‘ऐसी जहरीली विचारधाराओं से…’
Next Article चर्चा में रजत बेदी ‘बैड्स ऑफ बॉलावुड’ से जोरदार वापसी करने वाले रजत बेदी को लेकर आई बड़ी खबर! सोशल मीडिया पर क्यों हो रही है चर्चा?

फीचर

View More

बापू आए, एक रात ठहरे और छोड़ गए ऐसी यादें… इटारसी की इस धर्मशाला में आज भी सुरक्षित है गांधी जी के हाथों लिखा संदेश

इटारसी: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले का इटारसी उनकी ऐतिहासिक स्मृतियों को आज भी…

By vineet verma 3 Min Read

छोटे कद में छिपा था फैसलों का बड़ा दम! लाल बहादुर शास्त्री ने इस्तीफे से लेकर 1965 की जंग तक ऐसे फैसले लिए, जिन्हें देखकर बड़े-बड़े नेता भी रह गए हैरान

नई दिल्ली: लाल बहादुर शास्त्री का सार्वजनिक जीवन सादगी, नैतिकता और दृढ़…

8 Min Read

बाघ सामने आने से पहले बदल जाता है जंगल का मिजाज! जानवरों की आवाज और पगमार्क समेत ये संकेत खोल देते हैं टाइगर की मौजूदगी का राज

नई दिल्ली: जंगल सफारी में बाघ की एक झलक पाने की चाह…

6 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsअन्य

‘एक कचौड़ी, दो समोसा… इन मर्दों पर क्या भरोसा!’ दिल्ली की सड़कों से सोशल मीडिया तक छाया ये नारा, आखिर क्या संदेश दे रहीं छात्राएं?

नई दिल्ली: महिलाओं की सुरक्षा को लेकर दिल्ली में चल रहे छात्राओं के प्रदर्शन के बीच एक चुटीला नारा सोशल…

5 Min Read
Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- सरकार में बैठे लोग गांधी के सिद्धांत और सत्याग्रह को नहीं मानते

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को हजरतगंज स्थित जनपथ मार्केट पहुंचे। यहां वह एक निजी कार्यक्रम में…

2 Min Read
Trending Newsबाजार

Samsung Galaxy Buds On: कान में फिट नहीं होंगे ईयरबड्स! सैमसंग ने लॉन्च किया अनोखा क्लिप-ऑन डिज़ाइन

कान में ईयरबड्स लगाते ही दर्द या चुभन होने लगती है? या फिर लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर कानों…

6 Min Read
Trending Newsसियासी

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच 500 से ज्यादा हिरासत में, मुंबई में CJP का आंदोलन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार, 2 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर और आसपास…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?