Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: चुनाव से पहले पीएम मोदी का बिहार को 13,000 करोड़ का सौगात, विपक्ष पर साधा निशाना
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Latest News > चुनाव से पहले पीएम मोदी का बिहार को 13,000 करोड़ का सौगात, विपक्ष पर साधा निशाना
Latest NewsTrending News

चुनाव से पहले पीएम मोदी का बिहार को 13,000 करोड़ का सौगात, विपक्ष पर साधा निशाना

news desk
Last updated: August 22, 2025 9:02 am
news desk
Share
पीएम मोदी गयाजी दौरा
पीएम मोदी गयाजी दौरा
SHARE

बिहार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार के गयाजी पहुंचे, जहां उन्होंने 13,000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इन परियोजनाओं में बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शहरी विकास और जल आपूर्ति जैसे अहम क्षेत्र शामिल हैं. इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी मौजूद रहे.

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में बिहार सरकार की तारीफ की और कहा कि सरकार बिहार को नई ऊंचाइयों तक ले जा रही है. उन्होंने गंगा नदी पर बने औंटा-सिमरिया पुल का उद्घाटन किया, जिससे उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी और भारी वाहनों को 100 किलोमीटर से अधिक का चक्कर लगाने से राहत मिलेगी. इसके अलावा प्रधानमंत्री ने गयाजी से दिल्ली तक अमृत भारत एक्सप्रेस और वैशाली से कोडरमा तक बौद्ध सर्किट ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई.

घुसपैठ पर जताई चिंता और विपक्ष पर साधा निशाना

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार की सीमाओं पर घुसपैठ चिंता का विषय है और एनडीए सरकार इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी. उन्होंने लालटेन राज की याद दिलाते हुए कहा कि उस दौर में गया सहित बिहार आतंक और अंधेरे में डूबा रहता था, लेकिन आज विकास की रोशनी हर घर तक पहुंच रही है.

प्रधानमंत्री ने पीएम आवास योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इस योजना के तहत बिहार के हजारों गरीब परिवारों को न केवल घर मिले हैं बल्कि उन्हें सम्मान और सुरक्षा के साथ जीने की गारंटी भी मिली है. उन्होंने आश्वासन दिया कि जब तक हर गरीब को पक्का घर नहीं मिलेगा, यह अभियान जारी रहेगा.

30 दिन में जमानत नहीं तो छूटेगी कुर्सी

गयाजी की सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा संदेश देते हुए कहा कि संविधान हर जनप्रतिनिधि से ईमानदारी और पारदर्शिता की उम्मीद करता है और एनडीए सरकार एक ऐसा कानून ला रही है जिसके दायरे में प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री और मंत्री तक शामिल होंगे। इस कानून के तहत यदि किसी जनप्रतिनिधि की गिरफ्तारी होती है और 30 दिन के भीतर जमानत नहीं मिलती तो 31वें दिन उसे कुर्सी छोड़नी पड़ेगी। विपक्ष पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि आरजेडी, कांग्रेस और लेफ्ट इस कानून का विरोध कर रहे हैं क्योंकि वे खुद भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और जेल से सरकार चलाने का सपना देखते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आज कई विपक्षी नेता जमानत पर बाहर हैं और अदालतों के चक्कर लगा रहे हैं, इसलिए उन्हें डर है कि इस कानून से उनके राजनीतिक सपने टूट जाएंगे। पीएम मोदी ने कहा कि सत्ता के लालच में भ्रष्टाचार करने वाले अब न केवल जेल जाएंगे बल्कि कुर्सी भी गंवाएंगे और भारत को भ्रष्टाचार से मुक्त करने का संकल्प जनता की ताकत से जरूर पूरा होगा।

बिहार चुनाव से पहले एक सियासी दांव

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी मंच से कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई इन परियोजनाओं से बिहार को बहुत लाभ होगा. उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और बिजली जैसे क्षेत्रों में हो रही प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने काम नहीं किया, लेकिन एनडीए सरकार ने बिहार को विकास की राह पर आगे बढ़ाया है.

गयाजी की इस सभा में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत हुआ. केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहे. पीएम मोदी ने कहा कि बिहार की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर पूरे देश को प्रेरित करती है और यहां की धरती से लिए गए संकल्प कभी अधूरे नहीं रहते.

जहां एक ओर इंडिया गठबंधन सरकार पर वोट चोरी के आरोप लगाकर जनता को अपने पक्ष में साधने की कोशिश कर रहा है और ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के साथ बड़ी भीड़ उमड़ती दिखी, वहीं पीएम मोदी का यह गयाजी दौरा बिहार चुनाव से पहले एनडीए के लिए राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #BiharElection, #BiharNews, #BiharPolitics, #BiharProjects, #Development, #Elections2025, #GayaNews, #IndianPolitics, #ModiInBihar, #NarendraModi, #NDAGovernment, #NITISHKUMAR, #OppositionAttack, #PMModi, #PoliticalNews
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article सांसद भवन की दीवार फांदकर कूड़ा व्यक्ति संसद भवन हाई अलर्ट पर: CISF की जिम्मेदारी के बावजूद सुरक्षा में चूक!… पेड़ के सहारे दीवार फांदकर अंदर घुसा शख्स
Next Article वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होंगे विपक्ष के कई बड़े नेता ‘वोटर अधिकार यात्रा’ से बदल जाएगा बिहार का समीकरण, अखिलेश समेत कौन कौन से बड़े नेता होने जा रहे हैं शामिल?

फीचर

View More

18 साल का वो इंकलाबी, जिसकी फांसी के बाद राख चुराने की मच गई थी होड़: पढ़ें खुदीराम बोस के बलिदान की अमर गाथा

भारत के स्वतंत्रता संग्राम में ऐसे कई नायक हुए हैं जिन्होंने अपनी जवानी देश के नाम कुर्बान कर दी, लेकिन…

By news desk 6 Min Read

Jharkhand Student Protest: पिता शिबू सोरेन की तस्वीर लेकर बेटे हेमंत के खिलाफ क्यों उतरे छात्र? समझिए पूरा विवाद

रांची में 10 अगस्त को हुए छात्र आंदोलन ने झारखंड की राजनीति…

8 Min Read

2026 में महाविनाश या सिर्फ अफवाह? एलियंस, वर्ल्ड वॉर 3 और पुतिन को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों का पूरा ‘रियलिटी चेक’

नई दिल्ली। साल 2026 के बीतने में अब कुछ ही महीने बचे…

4 Min Read

विचार

View More

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की दस्तक हो चुकी है।…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

You Might Also Like

Trending Newsबाजार

अब बार-बार चार्ज करने की झंझट खत्म! 9070mAh की बाहुबली बैटरी और 185Hz डिस्प्ले के साथ आया Redmi K100 Pro Max

स्मार्टफोन बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए शाओमी ने अपने सब-ब्रांड रेडमी के जरिए अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज…

2 Min Read
Trending Newsराज्य

मुंबई के घाटकोपर में कुदरत का कहर! भारी बारिश के बीच भूस्खलन से मची तबाही, 7 ने गंवाई जान और 7 से ज्यादा हुए घायल

मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में जारी भारी बारिश ने एक बार फिर जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

2 Min Read
Trending Newsबाजार

जुलाई में फिर बढ़ी महंगाई, खुदरा दर बढ़कर 4.45% पहुंची; अदरक-लहसुन के दामों में भारी उछाल

देश में महंगाई की मार से आम जनता का बजट एक बार फिर डगमगा गया है। जुलाई महीने के सरकारी…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

इंस्टाग्राम के बाद अब Spotify बन रहा कांग्रेस का हथियार! युवाओं के बीच चर्चा का विषय बन रहा है राहुल गांधी का Podcast

पिछले कुछ समय से देश की राजनीति में सोशल मीडिया ने एक बेहद अहम और महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ज़माना…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?