Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: कौन थे संत श्री नारायण गुरु, जिनका बनाया अरुविप्पुरम शिव मंदिर आज भी देता है सामाजिक समरसता का संदेश?
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Latest News > कौन थे संत श्री नारायण गुरु, जिनका बनाया अरुविप्पुरम शिव मंदिर आज भी देता है सामाजिक समरसता का संदेश?
Latest Newsअन्य

कौन थे संत श्री नारायण गुरु, जिनका बनाया अरुविप्पुरम शिव मंदिर आज भी देता है सामाजिक समरसता का संदेश?

news desk
Last updated: September 7, 2025 3:18 pm
news desk
Share
संत श्री नारायण गुरु
संत श्री नारायण गुरु
SHARE

आज महान समाज-सुधारक और क्रांतिकारी संत श्री नारायण गुरु की जयंती है. 19-20वीं शताब्दी में केरल में जातिगत भेदभाव और उत्पीड़न के खिलाफ दलितों की आवाज़ बनने वाले श्री नारायण गुरु ने न सिर्फ समाज की जड़ता को तोड़कर नई चेतना जगाई बल्कि जातिगत असमानता और धार्मिक आडंबर के खिलाफ़ ऐसा आंदोलन खड़ा किया, जिसने आधुनिक केरल और भारत के सामाजिक इतिहास को नया मार्ग और दिशा दिखाई. आइये जानते हैं दलितों के उत्थान और समाज सुधार की दिशा उनके महत्वपूर्ण योगदान…

19वीं शताब्दी के केरल में जातिगत भेदभाव लंबे समय से चला आ रहा था. मंदिरों में प्रवेश, शिक्षा पाने और संपत्ति रखने पर मनाही से लेकर निचली समझने जाने वाली जातियों के पहनावों तक भी पाबंदियां थीं. यहां तक कि अस्पृश्य जातियों के सार्वजनिक मार्गों पर चलने पर भी कठोर नियम एवं शर्तें थीं.

वास्तव में केरल में सामाजिक असमानता की जड़े इतनी गहरी थीं कि एक बार स्वयं विवेकानंद ने इसे “पागलखाना” तक कह दिया था. इसी पृष्ठभूमि पर 19वीं और 20वीं सदी के मोड़ पर कई क्रांतिकारी समाज और धर्म सुधार आंदोलनों की शुरुआत हुई. जिसमें सबसे प्रभावशाली आंदोलन का नेतृत्व श्री नारायण गुरु ने किया.

जाति-भेद को चुनौती

उस दौर में केरल में अस्पृश्यता और जातिगत भेदभाव चरम पर था. निचली जातियों का मंदिरों में प्रवेश तक वर्जित था. ऐसे समय में श्री नारायण गुरु ने साहस के साथ आवाज़ उठाई और कहा: “एक जाति, एक धर्म, एक ईश्वर -मानव के लिए.” उनका यह संदेश गूँज बनकर पूरे समाज में फैल गया.

अरुविप्पुरम के ऐतिहासिक मंदिर की स्थापना

1888 में जब उन्होंने अरुविप्पुरम शिव मंदिर की स्थापना की, तो यह महज़ धार्मिक कदम नहीं था, बल्कि एक क्रांति थी. यह केरल के इतिहास में पहली बार था जब किसी निचली जाति के संत ने मंदिर की स्थापना की और सभी को पूजा का अधिकार दिया. बाद में उन्होंने कई और मंदिर स्थापित किए, जो समानता और बंधुत्व के प्रतीक बने.

शिक्षा से दिखाई मुक्ति की राह

श्री नारायण गुरु का मानना था कि समाज को बदलने की सबसे बड़ी शक्ति शिक्षा है. 1889 में उन्होंने पहला स्कूल वेलुथूर, त्रिशूर ज़िले में खोला था, जिसके बाद उनकी प्रेरणा से कई स्कूल और शैक्षिक संस्थान बने, जिन्होंने दलितों, पिछड़ों और वंचितो के लिए ज्ञान के द्वार खोले.

SNDP योगम और सामाजिक आंदोलन

1903 में उन्होंने अपने अनुयायियों के साथ श्री नारायण धर्म परिपालना योगम (SNDP) की नींव रखी थी. इस संगठन का उद्देश्य शिक्षा, सामाजिक सुधार और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में कार्य करना था. SNDP ने हज़ारों लोगों को संगठित किया और दलित समाज में आत्मसम्मान की भावना जगाई.

मानव जाति की सेवा ही ईश्वर की पूजा है

श्री नारायण गुरु का दर्शन अद्वैत वेदांत पर आधारित था, लेकिन उन्होंने उसे जीवन से जोड़ा. उन्होंने मानव जाति की सेवा को ईश्वर की सच्ची पूजा बताया और मानवता पर संदेश दिया. उनकी रचनाएं ‘आत्मोपदेश शतकं, दर्शनामला’ आज भी आध्यात्मिक और सामाजिक संदेश देती हैं.

वास्तव में श्री नारायण गुरु का जीवन एक संदेश है कि जब एक संत आध्यात्मिकता को सामाजिक सुधार से जोड़ देता है, तो उसकी आवाज़ पीढ़ियों तक गूंजती रहती है. उनके आदर्श आज भी पूरी मानवता के लिए एक बड़ी विरासत हैं.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #CasteEquality, #DalitMovement, #EducationForAll, #IndianPhilosophy, #indianpresshouse, #IndianSaints, #Kerala, #KeralaHistory, #LatestNews, #NarayanaGuruJayanti, #OneCasteOneReligionOneGod, #SNDP, #SocialJustice, #SocialReformer, #SreeNarayanaGuru, #TempleEntryMovement
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में पहुंचे संजय दत्त और सुनील शेट्टी ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में पहुंचे संजय दत्त और सुनील शेट्टी, बोले– आज के एक्टर्स में है इनसिक्योरिटी
Next Article पंजाब बाढ़ पर सियासत गरमाई पंजाब बाढ़ पर सियासत गरमाई, 9 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी करेंगे प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, AAP ने कहा– “सिर्फ तस्वीरें खिंचवाने का मौका”

फीचर

View More

एक देश, हर द्वीप पर नई दुनिया… सेशेल्स में समुद्र से लेकर विशाल कछुओं तक, हर मोड़ पर मिलेगा कुदरत का अनोखा नजारा

नई दिल्ली: लगातार काम और रोजमर्रा की भागदौड़ के बीच कई बार ऐसा लगता है कि कुछ दिन सब कुछ…

By vineet verma 5 Min Read

कॉकपिट में खूनी संघर्ष और आसमान में चीख-पुकार: जब 34 हजार फीट की ऊंचाई पर बाल-बाल बची सैकड़ों यात्रियों की जान!

दुबई से इजराइल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई (Flydubai) की एक…

4 Min Read

अक्टूबर में लॉन्ग वीकेंड का बना रहे हैं प्लान? दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु से 5 घंटे में पहुंचें इन शानदार जगहों पर

नई दिल्ली: अक्टूबर का महीना घूमने-फिरने के शौकीनों के लिए खास रहने…

5 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Latest Newsबाजार

11,600mAh की बैटरी और बॉक्स में S Pen… Samsung ने उतारे दो धांसू फ्लैगशिप टैबलेट, कीमत भी जान लीजिए

नई दिल्ली: Samsung ने ग्लोबल बाजार में अपनी नई Galaxy Tab S12 सीरीज के दो फ्लैगशिप टैबलेट Galaxy Tab S12…

5 Min Read
Latest Newsफीचर

एक देश, हर द्वीप पर नई दुनिया… सेशेल्स में समुद्र से लेकर विशाल कछुओं तक, हर मोड़ पर मिलेगा कुदरत का अनोखा नजारा

नई दिल्ली: लगातार काम और रोजमर्रा की भागदौड़ के बीच कई बार ऐसा लगता है कि कुछ दिन सब कुछ…

5 Min Read
Latest Newsअन्य

CEO ने कहा- ‘मालिक की तरह सोचो’, कर्मचारी ने पूछा- ‘तो 50% हिस्सेदारी देंगे?’ 5 बजते ही बैग उठाया और निकल गया

नई दिल्ली: दफ्तर में कर्मचारियों से ज्यादा जिम्मेदारी और समर्पण की उम्मीद करना आम बात है, लेकिन एक कंपनी के…

4 Min Read
Trending Newsअन्य

कोमा से जागते ही बोलीं- ‘पापा स्वर्ग में मिले, लेकिन वो जवान थे’, मौत के बाद क्या होता है? महिला के दावे ने खड़े किए कई सवाल

नई दिल्ली: जिंदगी और मौत के बीच के अनुभवों को लेकर अक्सर ऐसी कहानियां सामने आती हैं, जो लोगों को…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?