Trending News

AC फर्स्ट क्लास में सफर, बैग में 75 लीटर शराब… बिहार में तस्करी का ऐसा ‘VIP खेल’ देख पुलिस भी रह गई हैरान, युवती समेत 2 गिरफ्तार

समस्तीपुर: शराबबंदी वाले बिहार में शराब तस्करी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नई दिल्ली से जयनगर जा रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के AC फर्स्ट क्लास कोच से 75 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। गुप्त सूचना के आधार पर RPF, रेल पुलिस और CIB की संयुक्त टीम ने समस्तीपुर जंक्शन पर ट्रेन की तलाशी ली। इस दौरान एक युवती और युवक को गिरफ्तार किया गया।

मामला 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के H-1 कोच का है। सुरक्षा एजेंसियों को सूचना मिली थी कि बर्थ नंबर 7 पर एक युवती और युवक शराब लेकर सफर कर रहे हैं। ट्रेन के समस्तीपुर जंक्शन पहुंचते ही प्लेटफॉर्म नंबर एक पर संयुक्त टीम ने कोच की तलाशी शुरू कर दी।

बैग से निकली 75 लीटर विदेशी शराब

तलाशी के दौरान टीम को बैग में छिपाकर रखी गई विदेशी शराब मिली। जांच में कुल 75 लीटर शराब बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

पकड़ी गई युवती की पहचान नेहा कुमारी (25) के रूप में हुई है। वह समस्तीपुर के सिंघिया थाना क्षेत्र के बारी, वार्ड नंबर 12 की रहने वाली है। उसके साथ इशान कुमार (31) को भी गिरफ्तार किया गया है। इशान हरियाणा के करनाल का रहने वाला बताया गया है।

RPF ने दोनों आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए राजकीय रेल थाना पुलिस के हवाले कर दिया। रेल थाना पुलिस ने दोनों की मेडिकल जांच कराने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

शराब कहां से आई, किसे पहुंचानी थी?

अब पुलिस इस पूरे मामले की कड़ी जोड़ने में जुटी है। जांच का सबसे बड़ा सवाल यही है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब AC फर्स्ट क्लास कोच तक कैसे पहुंची। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि शराब कहां से खरीदी गई थी और बिहार में इसे किसे पहुंचाया जाना था।

इसके अलावा तस्करी के पीछे किसी बड़े नेटवर्क के शामिल होने की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या दोनों आरोपी खुद शराब लेकर जा रहे थे या किसी और के कहने पर इसे पहुंचाने निकले थे।

समस्तीपुर में पहले भी सामने आ चुका है ऐसा मामला

समस्तीपुर में नशीले पदार्थों की तस्करी में महिलाओं के इस्तेमाल का मामला पहले भी सामने आ चुका है। करीब एक सप्ताह पहले नगर थाना पुलिस ने रेल परिसर से बेबी देवी नाम की एक महिला को 4.12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही पर तीन युवकों को भी पकड़ा गया था, जिन्हें बाद में जेल भेज दिया गया।

लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने ट्रेनों और रेल परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। ताजा मामले ने यह सवाल भी खड़ा कर दिया है कि क्या शराब तस्कर अब महिलाओं और AC फर्स्ट क्लास जैसे सफर के जरिए शराब को बिहार पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।

vineet verma

Recent Posts

दिल्ली में जहरीली हवा का शिकंजा: ‘खराब’ श्रेणी में पहुंचा AQI, GRAP-1 की पाबंदियां लागू

राजधानी दिल्ली में ठंड की आहट के साथ ही प्रदूषण का खतरा एक बार फिर…

29 minutes ago

अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी: बांग्लादेश और नेपाल करेंगे मेजबानी, 22 जनवरी को वेस्टइंडीज से भिड़ेगा भारत

युवा महिला क्रिकेटरों के सबसे बड़े महाकुंभ का बिगुल बज चुका है। आईसीसी (ICC) ने…

1 hour ago

Vaibhav Sooryavanshi: न्यूजीलैंड के खिलाफ भी बेंच पर बैठेंगे वैभव सूर्यवंशी? श्रेयस अय्यर के बयान से बढ़ी निराशा

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से चर्चा बटोरने वाले 15 वर्षीय वैभव…

2 hours ago

आंध्र प्रदेश निकाय चुनाव में धांधली का आरोप: सुप्रीम कोर्ट सख्त, 25 अक्टूबर तक उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट पर लगाई रोक

आंध्र प्रदेश के शहरी निकाय चुनाव में चुनावी मैदान जंग का मैदान बन चुका है।…

2 hours ago

सौरभ दास-आशुतोष रांका पर दिल्ली हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी, पूछा- आप जेन-जी नहीं हैं

नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरभ दास और…

3 hours ago

Reliance Jio Platforms IPO: खुलते ही मची लूट, 1 घंटे में 83% सब्सक्राइब; QIB ने बनाया रिकॉर्ड

शेयर बाजार की घंटी बजते ही 21 अक्टूबर की सुबह एक ऐसा तूफान आया जिसने…

3 hours ago