Trending News

370 की बिरयानी और ‘कंसेंट’ का कचरा! स्टैंड-अप शो में कूल बनने के चक्कर में गुरुग्राम के टेक-बॉय का करियर हुआ खल्लास

डिजिटल एरा में लोगों की पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल क्रेडिबिलिटी के बीच की लाइन अब पूरी तरह गायब हो चुकी है। दिल्ली-एनसीआर से एक ऐसा ही शॉकिंग केस आया है, जहाँ एक स्टैंड-अप शो में “370 रुपए की बिरयानी” पर टॉक्सिक फ्लेक्स करना एक वेब डेवलपर को इतना भारी पड़ा कि बॉस ने सीधे नौकरी से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

‘कॉमेडी’ के नाम पर ‘क्राइम कन्फेशन’?


ये सब कुछ तब शुरू हुआ जब स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणीत मोरे ने अपने शो का एक ‘क्राउड-वर्क’ वीडियो सोशल मीडिया पर ड्रॉप किया। वीडियो में गुरुग्राम की एक कंपनी का 23 साल का वेब डेवलपर, हिमांशू जांगड़ा, ऑडियंस में बैठकर ‘कूल’ बनने की कोशिश कर रहा था। हिमांशू ने कहा कि वो एक लड़की के साथ डेट पर गया था और 370 की चिकन बिरयानी का बिल भरा। लेकिन इसके बाद उसने जो कहा, उसने इंटरनेट का परा सातवे आसमान पर कर दिया, हिमांशू ने कहा “₹370 लगे हैं, मैं वसूल तो करूंगा।”

उसने शो में आगे बताया की वह उस लड़की को उसकी मर्जी के बिना एक डार्क पार्क में ले गया और रात होने का वेट करने लगा। जैसे ही यह विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, नेटिजन्स का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। लोगों ने इसे साफ शब्दों में “यौन उत्पीड़न की लाइव कॉन्फेशन” कहा और इसे कॉमेडी मानने से साफ इनकार कर दिया।

कंपनी का ‘इंस्टेंट एक्शन’


वीडियो वायरल होते ही इंटरनेट की ‘कैंसल कल्चर’ एक्टिव हो गई। लोगों ने हिमांशू का लिंक्डइन प्रोफाइल ढूंढ निकाला और उसकी कंपनी को टैग करना शुरू कर दिया। पब्लिक की डिमांड सिंपल थी “ऐसे रेड फ्लैग माइंडसेट वाले बंदे को टीम में क्यों रखा है?”

अपनी ब्रांड वैल्यू पर खतरा मंडराता देख कंपनी के फाउंडर ने तुरंत एक्शन लिया और हिमांशू को टर्मिनेशन लेटर थमा दी। कंपनी ने ऑफिशियल नोट जारी कर कहा: “हम वर्कप्लेस पर महिलाओं के लिए एक सेफ और रेस्पेक्टफुल माहौल देने के लिए कमिटेड हैं और इस एम्प्लॉई के विचार हमारी कोर वैल्यूज के बिल्कुल खिलाफ हैं, इसलिए इसे तुरंत फायर किया जा रहा है।”


बॉस का विक्टिम कार्ड

इतना ही नही इसके बाद कहानी में नया मोड़ तब आया जब बॉस ने एक और वीडियो डालकर नया रायता फैला दिया। उन्होंने कहा: “इंटरनल रिव्यू में पता चला कि हिमांशू का ऑफिस रिकॉर्ड सही था और फीमेल कलीग्स के साथ उसका बिहेवियर हमेशा प्रोफेशनल रहा। आगे विडियो में बॉस ने अपील की कि लड़का सिर्फ 22-23 साल का है, उसने बहुत बड़ी गलती की है जिसका हर्जाना वह करियर भर भुगतेगा। लेकिन समाज को उसे सुधरने का चांस देना चाहिए, उसकी ‘पब्लिक लिंचिंग’ मत करो”।

news desk

Recent Posts

Petrol में 31% तक एथेनॉल! राहुल गांधी ने उठाए सवाल, बोले- जनता की जेब पर दोहरी मार, कंपनियों पर कब होगी कार्रवाई?

E20 पेट्रोल की गुणवत्ता को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, कर्नाटक में…

54 minutes ago

Ghaziabad Blast: पुलिस चौकी में धमाके के बाद आतंकी संगठन की एंट्री! ‘गाजी 2’ अकाउंट के दावे से मचा हड़कंप

गाजियाबाद के वसुंधरा पुलिस चौकी में विस्फोट के बाद सोशल मीडिया पर आतंकी संगठन तहरीक-उल-मुजाहिदीन…

2 hours ago

दिवाली मिलन के बहाने कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, 2029 की तैयारी और ‘वोट चोरी’ पर मंथन के संकेत

राहुल गांधी के आवास पर जुटे कांग्रेस के दिग्गज नेता, डीके शिवकुमार से अशोक गहलोत…

3 hours ago

Paraguay Political Crisis: बैंक डूबा, 30 लाख लोगों की बचत फंसी, अपनी ही पार्टी ने गिराई राष्ट्रपति की सरकार

पैराग्वे में यूएनो बैंक संकट ने राजनीतिक भूचाल ला दिया। राष्ट्रपति सैंटियागो पेना को महाभियोग…

3 hours ago

कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी; लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

पंजाब के राजपुरा के पास चलती ट्रेन में लगी आग, तीन कोच बुरी तरह प्रभावित;…

21 hours ago