मेष राशि : संतान पक्ष से खुशी मिलने के संकेत हैं। समय और परिस्थिति को देखकर निर्णय लेना लाभकारी रहेगा। मेहनत बढ़ानी होगी, तभी अपेक्षित लाभ मिल सकता है। नौकरी और कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। आलस्य छोड़कर पुरुषार्थ पर भरोसा रखें। व्यापारिक क्षेत्र में भी उन्नति और प्रसन्नता बढ़ेगी।
शुभांक – 3, 6, 9
वृष राशि : कर्म के बल पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यवसाय में विस्तार और वर्तमान क्षमता बढ़ाने के प्रयास सफल रहेंगे। बुद्धि और कौशल से कठिन कार्यों में भी सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। भाई-बहनों से संबंध मधुर होंगे।
शुभांक – 1, 5, 7
मिथुन राशि : मानसिक और शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। काम सीमित गति से पूरे होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी जरूरी रहेगी। महत्वपूर्ण कार्य समय पर निपटाने का प्रयास करें। वरिष्ठों से मतभेद संभव हैं।
शुभांक – 2, 5, 7
कर्क राशि : धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके पक्ष में आती दिखाई देंगी। मेल-मिलाप और संवाद से काम बनेंगे। यात्रा का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। उत्साह और ऊर्जा बढ़ेगी। परिवार और अभिभावकों के प्रति जिम्मेदारी निभानी होगी।
शुभांक – 4, 6, 9
सिंह राशि : विकास की योजनाएं सफल हो सकती हैं। लक्ष्य को लेकर स्पष्ट और सतर्क रहें। प्रियजनों से मुलाकात संभव है। कार्यक्षेत्र में भरोसे वाले लोगों को मिलने वाले बड़े अवसर आपके हिस्से आ सकते हैं। दिन को व्यर्थ न गंवाएं।
शुभांक – 5, 7, 9
कन्या राशि : क्षमता से अधिक काम का दबाव बन सकता है। जिम्मेदारियां निजी जीवन को प्रभावित कर सकती हैं। कारोबार में उन्नति के लिए नए कदम सफल होंगे। बौद्धिक क्षेत्र और प्रतियोगिता में सफलता मिलने के संकेत हैं।
शुभांक – 1, 5, 7
तुला राशि : दिन की शुरुआत किसी महत्वपूर्ण उपलब्धि से हो सकती है। लाभदायक कार्यों में खर्च भी करना पड़ सकता है। कम मेहनत में अच्छे परिणाम मिलेंगे। रुके काम आगे बढ़ेंगे और घर के लिए मूल्यवान वस्तु खरीदने के योग हैं।
शुभांक – 4, 5, 7
वृश्चिक राशि : सलाह और परिस्थितियों दोनों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। व्यापार में बदलाव की शुरुआत हो सकती है। संपत्ति के निर्माण या मरम्मत पर खर्च बढ़ेगा। यात्रा और संपत्ति लाभ के संकेत हैं।
शुभांक – 3, 5, 7
धनु राशि : दिन उपलब्धियों वाला रह सकता है। भरोसेमंद लोगों की सलाह उपयोगी रहेगी। सरकारी मामलों में सतर्क रहें। जल्दबाजी से बचें और समझदारी से निर्णय लें। नए लोगों से लाभ और संपत्ति में वृद्धि के संकेत हैं।
शुभांक – 5, 7, 9
मकर राशि : पुरानी पारिवारिक उलझनों का समाधान निकल सकता है। मेहनत से काम बनेंगे। व्यापार और नौकरी दोनों में सावधानी और ध्यान सफलता दिलाएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा, हालांकि जीवनसाथी और संतान को लेकर चिंता रह सकती है।
शुभांक – 2, 5, 7
कुम्भ राशि : दांपत्य जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य और खान-पान पर ध्यान दें। पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। पढ़ाई और काम में एकाग्रता बनाए रखने की जरूरत होगी। अधीनस्थ लोगों से अपेक्षित सहयोग कम मिल सकता है।
शुभांक – 6, 8, 9
मीन राशि : रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। बेकार की बातों में समय न गंवाकर अपने काम पर ध्यान दें। जरूरी कार्य सुबह के समय पूरे करना बेहतर रहेगा। योजनाएं आसानी से पूरी होंगी और व्यापार में स्थिति अनुकूल बनी रहेगी।
शुभांक – 3, 5, 7
भारत में UPI से पेमेंट करना लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका…
गणेश चतुर्थी का भव्य पर्व शुरू हो चुका है और इसकी धूम बॉलीवुड तक भी…
कांग्रेस संगठन में लंबे समय से चल रही बदलाव की चर्चा अब निर्णायक दौर में…
अगर आप भी टीवी शोज और ड्रामों के दीवाने हैं, तो 78वें प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड्स…
रियाद: यमन के हूती विद्रोहियों के हमलों के बीच सऊदी अरब ने अपनी अहम ईस्ट-वेस्ट…
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी हलचल तेज हो चुकी है। हर…